Correct Answer: (c) A-4, B-1, C-2, D-3
Solution:व्याख्या-विटामिन A का रासायनिक नाम 'एक्सेरोफाइटॉल' या रेटिनॉल है। वसा में विलेय यह विटामिन शरीर की वृद्धि में सहायता करता है तथा शरीर के उपकला ऊतकों को स्वस्थ बनाये रखता है। इसकी कमी से श्वासनली तथा पाचन-नाल की उपकलायें रुग्ण हो जाती हैं। इसके अतिरिक्त रतौंधी, आँखों का शुष्क होना, कार्निया में श्वेत फुल्ली पड़ना तथा दृष्टि का समाप्त हो जाना इत्यादि रोग भी होता है। विटामिन B जल में घुलनशील कई अलग-अलग प्रकार के विटामिनों का समूह है विटामिन B का रासायनिक नाम थायमिन है। इसकी कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है। विटामिन C जल में विलेय विटामिन है। इसका रासायनिक नाम 'एस्कार्बिक एसिड' है। इसकी कमी से स्कर्वी रोग हो जाता है। विटामिन D का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है। यह वसा में विलेय है तथा हड्डियों को मजबूत करने में सहायक है। इसकी कमी से सूखा रोग (रिकेट्स) हो जाता है।