सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

41. (1/6)^12 x 8 ^ 25 x (3/4)^15 के अभाज्य गुणनखंडों की संख्या है

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:

अतः अभाज्य गुणनखण्डों की संख्या = 33 + 3 =36 अतः उत्तर (d) होगा।

42. दो संख्याएँ 5 : 6 के अनुपात में हैं तथा उनका ल.स. 660 है। छोटी संख्या है

Correct Answer: (d) 110
Solution:

व्याख्या-दोनों संख्याओं का अनुपात = 5 : 6

माना छोटी संख्या = 5x बड़ी संख्या = 6x दोनों संख्याओं का ल.स. = 30x 30x = 660 (दिया है) x = 660/30 = 22 छोटी संख्या = 5 × 22 = 110

43. चार संख्याओं के एक समुच्चय पर निम्न में से कौन सी अभिक्रिया द्वारा संख्यायें 6, 14, 54, 149 प्राप्त होंगी?

Correct Answer: (d) इसके वर्ग में 5 जोड़कर
Solution:व्याख्या दी गई चार संख्याओं का समुच्चय = 6, 14, 54, 149 प्रत्येक दी गई संख्या किसी संख्या के वर्ग में 5 जोड़कर प्राप्त हुई हैं।

6 = 1² + 5
14 = 3² + 5
54 = 7² + 5
149 = 12² + 5
अतः विकल्प (d) प्रश्न का सही उत्तर है।

44. भारतीय पर्यटन मंत्रालय ने भारत में पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु जिस अवधारणा को लोकप्रिय करने का उपयोग किया है, वह है

Correct Answer: (d) अतुल्य भारत
Solution:व्याख्या-भारतीय पर्यटन मंत्रालय ने भारत में पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु जिस अवधारणा को लोकप्रिय करने का उपयोग किया है, वह अतुल्य भारत है। इसका उद्देश्य है भारतीय पर्यटन को वैश्विक मंच पर पदोन्नत करना। नोट-पर्यटन मंत्रालय द्वारा अतुल्य भारत की स्थापना वर्ष 2002 में की गई।

45. 'पेट्रोलियम पदार्थों के उचित एवं पोषणीय मूल्यों' के संदर्भ में स्थापित विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष थे-

Correct Answer: (d) किरीट पारीख
Solution:व्याख्या-प्रश्न काल के दौरान, फरवरी 2010 में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के उचित एवं पोषणीय मूल्य निर्धारण के लिए एक व्यावहारिक एवं टिकाऊ प्रणाली के लिए सुझाव देने के लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया गया था। इसके अध्यक्ष डॉ किरीट एस. पारिख (योजना आयोग के सदस्य) थे।

46. ईरान के कम्प्यूटरों में पकड़ा गया 'स्टक्सनेट' वर्म (कृमि) है

Correct Answer: (b) नाभिकीय सेन्ट्रीफ्यूजों को नष्ट करने का एक द्वैषपूर्ण प्रोग्राम
Solution:व्याख्या- ईरान के कम्प्यूटरों में पकड़ा गया 'स्टक्सनेट' वर्म (कृमि) नाभिकीय सेन्ट्रीफ्यूजों को नष्ट करने का एक द्वेषपूर्ण प्रोग्राम है। स्टक्सनेट विशेष रूप से प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर्स (पीएलसी) को लक्षित करता है। जो कि इलेक्ट्रोमैकेनिकल प्रक्रियाओं के स्वचालन की अनुमति देता है। यह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी नुकसान पहुँचाया।

47. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ऐक्ट 2010 सम्बन्धित है-

Correct Answer: (d) ग्रीन कोर्टों (न्यायालयों) के सृजन से
Solution:व्याख्या-नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ऐक्ट 2010 ग्रीन कोर्टो (न्यायालयों) के सृजन से सम्बन्धित है। पर्यावरण सम्बन्धी कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन व पर्यावरण अधिकारों की सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण को दिल्ली में 18 अक्टूबर, 2010 को स्थापित कर दिया। देश के चार हिस्सों में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की एक-एक पीठ स्थापित की गई। 1. भोपाल 2. पुणे 3. कोलकाता 4. चेन्नई। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का मुख्यालय दिल्ली में है। वतर्मान में इसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव है।

48. वर्ष 2008 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के विजेता हैं-

Correct Answer: (a) अखलाक खाँ शहरयार
Solution:व्याख्या-वर्ष 2008 का ज्ञानपीठ पुरस्कार अखलाक मोहम्मद खाँ शहरयार को दिया गया था। यह उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक है। वर्ष 2022 का 57वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार कोंकणी भाषा के कवि दामोदर माउजो को दिया गया।

49. नवम्बर 2010 में टाईम पत्रिका द्वारा जारी "पिछली सदी की 25 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं" की सूची में श्रीमती इन्दिरा गाँधी को किस स्थान पर रखा गया है?

Correct Answer: (b) 9वें (नवें)
Solution:व्याख्या-टाईम पत्रिका के सर्वे द्वारा पिछली सदी की विश्व की 25 शक्तिशाली महिलाओं में इन्दिरा गाँधी का 9वाँ स्थान है। वह महिला प्रधानमंत्री के रूप में विश्व की सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली महिला हैं। इसी सूची में मदर टेरेसा को 22वाँ स्थान दिया गया है। जबकि पहले स्थान पर अमेरिका की जैन ऐडम्स हैं। जिन्हें महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए किए गए कार्यों पर नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

50. नवम्बर 2010 में दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा देखने गए

Correct Answer: (a) हुमायूँ का मकबरा
Solution:व्याख्या-नवम्बर 2010 में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबागा हुमायूँ का मकबरा देखने गये थे।