सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

51. बुकर पुरस्कार 2010 के विजेता थे

Correct Answer: (a) हॉवर्ड जैकबसन
Solution:व्याख्या-2010 के बुकर पुरस्कार विजेता हॉवर्ड जैकबसन थे। बुकर पुरस्कार 2022 श्रीलंका के लेखक शेहान करुवातिलक को उनके उपन्यास 'द सेवेन मून्स ऑफ माली अल्मीडा' के लिए दिया गया।

52. सूची । (नोबेल पुरस्कार 2010 के विजेता) को सूची II (क्षेत्र) से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची I (List I)सूची II (List II)
A. रॉबर्ट एडवर्ड्स1. शान्ति
B. रिचर्ड एफ. हेक2. अर्थशास्त्र
C. लिउ जियावो3. रसायन शास्त्र
D. पीटर ए. डायमंड4. चिकित्सा शास्त्र

 

ABCD
(a)2341
(b)3412
(c)4123
(d)4312

 

Correct Answer: (d)
Solution:

व्याख्या-

राबर्ट एडवर्ड्स - चिकित्सा शास्त्र

रिचर्ड हेक - रसायन

लिउ जियाबो - शांति

डायमंड - अर्थशास्त्र

नोबल पुरस्कार, 2022

क्षेत्र प्राप्तकर्ता

चिकित्सा विज्ञान स्वांते पाबों

भौतिक विज्ञान एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ. क्लॉजर, एंटोन जिलिंगर

रसायन विज्ञान कैरोलिन आर. बटोंज्जी, मार्टन मेल्डल, के. बैरी, शार्पलेस

साहित्य एनी अनॉक्सि

शांति एलेस बिलियात्सकी, मेमोरियल, सेन्टर फॉर सिविल लिबर्टीज।

अर्थशास्त्र बेन एस. बर्नाके, डगलस डब्ल्यू डायमण्ड, फिलिप एच. डायबविग

53. नवम्बर 2010 में भारतीय-अमेरिकी, निक्की हैली, गवर्नर चुनी गई

Correct Answer: (c) साउथ (दक्षिणी) कैरोलिना की
Solution:व्याख्या-भारतीय मूल की नेत्री निक्की हैली को दक्षिण कैरोलिना का गवर्नर चुना गया है। बॉबी जिन्दल के बाद वह दूसरी भारतीय हैं जिन्हें अमेरिका में गवर्नर पद के लिए चुना गया है।

54. वर्ष 2009 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार के विजेता थे

Correct Answer: (a) डी. रामानायडू
Solution:व्याख्या-प्रख्यात दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता डी. रामानायडू को भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2009 के प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्होंने अपनी पहली फिल्म 'अनुरागम्' के साथ वर्ष 1963 में फिल्म जगत में प्रवेश किया था। वर्ष 2022 में 52वाँ दादा साहब फाल्के पुरस्कार आशा पारेख को दिया गया।

55. 'राजीव गाँधी खेल रत्न' पुरस्कार, 2010 दिया गया-

Correct Answer: (b) साइना नेहवाल को
Solution:व्याख्या-देश की शीर्ष महिला बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को उनकी शानदार अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए देश के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 2010 से सम्मानित किया गया। ध्यातव्य है कि वर्ष 2021 में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम परिवर्तित करके मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया। वर्ष 2022 में 25 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ जिसमें सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), लक्ष्य सेन, प्रणय एच.एस (बैडमिंटन), अंशु, सरिता (कुश्ती) आदि शामिल

56. सोलहवें (16वें) एशियाई खेलों में कितने देशों/क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया?

Correct Answer: (c) 45
Solution:व्याख्या-2010 में आयोजित सोलहवें एशियाई खेलों में 45 देश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 18वाँ एशियाई खेल इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में वर्ष 2018 में सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 45 देशों ने भाग लिया। इसमें भारत ने कुल 69 पदक (स्वर्ण-15, रजत-24, कांस्य-30) जीतकर एशियाड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 19वें एशियाई खेलों का आयोजन 2022 में ह्वांगझोऊ (चीन) तथा 20वें एशियाई खेलों का आयोजन 2026 में नागोया (जापान) 21 वें एशियाई खेल 2030 में दोहा, कतर तथा 22वें एशियाई खेल का आयोजन 2034 में रियाद, सऊदी अरब में होगा।

57. वह भारतीय खिलाड़ी जिसने उन्नीसवें (XIX) राष्ट्रकुल (कॉमनवेल्थ) खेलों में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते, वह था

Correct Answer: (a) गगन नारंग
Solution:व्याख्या-19वें राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर 2010 के मध्य दिल्ली में किया गया। भारतीय निशानेबाज गगन नारंग ने इन खेलों में भारत की तरफ से सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक जीते और ऐसा करने वाले वे एकमात्र पुरुष एथलीट बनें। 22वें राष्ट्रमण्डल खेल का आयोजन 2022 में बर्मिघम (पू.के.) में किया गया। इस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण सहित कुल 178 पदकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि भारत 22 स्वर्ण, 16 रजत तथा 23 काँस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। 23वें राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन 2026 में विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) में किया जाएगा।

58. वर्ष 2010 का आई.सी.सी. 'वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर' है

Correct Answer: (a) ए.बी. डीविलियर्स
Solution:व्याख्या-साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी ए.वी. डीविलियर्स को वर्ष 2010 का आई.सी.सी. द्वारा 'वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार बेंगलुरू में प्रदान किया गया।
पुरस्कार (Award)प्राप्तकर्ता (Recipient)
सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी (आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर)बाबर आजम (पाकिस्तान)
राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी (आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर)नैट सीवर (इंग्लैण्ड)
आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयरबेन स्टोक्स (इंग्लैण्ड)
आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयरबाबर आजम (पाकिस्तान)
आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयरसूर्य कुमार यादव (भारत)

59. निम्नलिखित में से किन तीन प्रदर्शन-कला शैलियों (परफॉर्मिंग आर्ट फॉर्म्स) को यूनेस्को द्वारा मानवता की अविचारणीय (इन्टैनजिबल) सांस्कृतिक धरोहर में सम्मिलित कर लिया है?

1. केरल का मुडियट्टू

2. पूर्वी भारत का छऊ।

3. राजस्थान का कालबेलिया

4. आन्ध्र प्रदेश का कुचीपुड़ी

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) 1,2 एवं 3
Solution:व्याख्या-यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की अवधारणा 1990 के दशक में सामने आयी जो मुख्यतः संस्कृति के अमूर्त पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करती है। वर्तमान में भारत के कुल 14 अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर स्थल यूनेस्कों सूची में शामिल हैं जिसमें केरल का मृडियेड्डू, पूर्वी भारत का छऊ, राजस्थान का कालबेलिया, कुम्भ मेला दुर्गा पूजा आदि सम्मिलित हैं। जबकि कुचीपुड़ी इस सूची में शामिल नहीं है।

60. संयुक्त राज्य अमरीका के अन्तर्राष्ट्रीय खाद्य नीति शोध संस्थान ने 'वैश्विक भूख सूचकांक 2010' की घोषणा अक्टूबर 10 को की गयी है, जिसके अनुसार भारत का स्थान है-

Correct Answer: (c) 67वाँ
Solution:व्याख्या- वैश्विक भूख सूचकांक 2010 में भारत का 67वाँ स्थान था जबकि वैश्विक भूख सूचकांक 2022 में विश्व के 121 देशों में भारत 107 वें स्थान पर है।