सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

61. सत्रहवाँ (17वाँ) आसियान शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2010 के अन्तिम सप्ताह में सम्पन्न हुआ था-

Correct Answer: (b) हनोई में
Solution:व्याख्या-17वाँ आसियान शिखर सम्मेलन 31 अक्टूबर 2010 को वियतनाम की राजधानी हनोई में सम्पन्न हुआ था। 43वाँ आसियान शिखर सम्मेलन, 2023 का आयोजन 5-7 सितम्बर, 2023 को जकार्ता, इंडोनेशिया में हुआ। नोट- यह 10 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है। जो एशिया प्रशान्त के उपनिवेशी राष्ट्रों के बढ़ते सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा देने हेतु वर्ष 1967 में स्थापित किया गया।

62. राष्ट्रमंडल खेल 2010 में निम्न में से किसने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते थे?

Correct Answer: (c) एलिशिय जेन काउट्स
Solution:व्याख्या-19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर 2010 के मध्य दिल्ली में किया गया। ऑस्ट्रेलिया के तैराक एलिशिय जेन काउट्स ने सर्वाधिक पाँच स्वर्ण पदक जीते। 22 वाँ राष्ट्रमण्डल खेल वर्ष 2022 में बर्मिंघम (यू.के.) में आयोजित किया गया। 23वें राष्ट्रमण्डल खेल का आयोजन वर्ष 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होगा।

63. विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा स्टेशन प्रारम्भ किया गया है-

Correct Answer: (c) फ्रांस में
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल के दौरान विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा स्टेशन फ्रांस में प्रारम्भ किया गया। किन्तु वर्तमान में भादला सोलर पार्क जोधपुर, राजस्थान विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क है। यह 56 वर्ग किमी. के क्षेत्र को कवर करता है। तथा इसकी कुल स्थापित क्षमता 2245 मेगावॉट है।

64. वार्षिक फोर्ब्स इण्डिया धनिकों की सूची के अनुसार (नवम्बर 2010) भारत की सर्वाधिक धनी महिला कौन हैं?

Correct Answer: (c) श्रीमती सावित्री जिन्दल
Solution:व्याख्या-अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स इण्डिया 2019 नामक जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत की सर्वाधिक धनी महिला सावित्री जिन्दल (ओ.पी. जिंदल ग्रुप) थी। फोर्ब्स 2023 की 100 सबसे अमीर महिलाओं की सूची में भारतीय मूल की चार महिलाओं जय श्री उल्लाल, इंदिरा नूयी, नेहा नरखेड़े तथा नीरजा सेठी ने जगह बनाई है। जय श्री उल्लाल को सूची में 15वें स्थान पर रखा गया है। यह रैंकिग भारतीय मूल के उद्योगपतियों में सबसे अधिक हैं।

65. तेम्भाली गाँव सितम्बर 2010 में चर्चा में था-

Correct Answer: (c) 'आधार' परियोजना से
Solution:व्याख्या-महाराष्ट्र के तेम्भाली ग्राम से सितम्बर 2010 में आधार परियोजना का शुभारम्भ किया गया। रंजना सोनावणे प्रथम भारतीय हैं जिन्हें सर्वप्रथम आधार कार्ड प्रदान किया गया।

66. भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान स्थापित है-

Correct Answer: (c) कानपुर में
Solution:व्याख्या-भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर में स्थापित है। इसके अतिरिक्त नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान स्थित है। केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान तथा केन्द्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ में स्थापित हैं।

67. समस्त विश्व में 17 नवम्बर को 'विश्व सी.ओ.पी.डी. दिवस' के रूप में मनाया जाता है। सी.ओ.पी.डी. का पूर्ण रूप है-

Correct Answer: (d) क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
Solution:व्याख्या-विश्व सी.ओ.पी.डी. दिवस क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज के रूप में मनाया जाता है। यह बीमारी मुख्यतया ठण्डी ऋतु में आक्रमण करती है जिसमें मनुष्य की रक्त संचार वाहिकाएँ अवरुद्ध हो जाती हैं जिसके कारण आदमी को हृदयाघात पड़ने की सम्भावना अत्यधिक बढ़ जाती है।

68. विश्व में मदिरा का वृहत्तम उत्पादक है-

Correct Answer: (b) इटली
Solution:व्याख्या-प्रश्नकाल के समय विश्व में मदिरा का वृहत्तम उत्पादन इटली में होता था। वर्ष 2022 में शीर्ष शराब उत्पादक देश क्रमशः इटली-49.8 मिलियन हेक्टोलीटर, फ्रांस 45.6 मिलियन हेक्टोलीटर, स्पेन- 35.7 मिलियन हेक्टोलीटर।

69. सूची । को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची I (क्षेत्र) (List I (Field))सूची II (कलाकार) (List II (Artist))
A. खयाल (Khayal)1. सूरज खाँ (Suraj Khan)
B. पखावज (Pakhawaj)2. सादिक अली खाँ (Sadiq Ali Khan)
C. वीणा वादन (Veena Playing)3. पं. अयोध्या प्रसाद (Pt. Ayodhya Prasad)
D. तबला (Tabla)4. वीरू मिश्रा (Veeru Mishra)

 

ABCD
(a)1234
(b)2134
(c)1324
(d)3412

 

Correct Answer: (c)
Solution:व्याख्या-सही सुमेल निम्नवत् है-
क्षेत्र (Field/Area)कलाकार (Artist)
खयाल (Khayal)सूरज खाँ (Suraj Khan)
पखावज (Pakhawaj)पं. अयोध्या प्रसाद (Pt. Ayodhya Prasad)
वीणा वादन (Veena Playing)सादिक अली खाँ (Sadiq Ali Khan)
तबला (Tabla)वीरू मिश्रा (Veeru Mishra)

70. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची I (क्षेत्र)सूची II (व्यक्ति)
A. हिन्दी साहित्य1. रसखान
B. उर्दू2. ज्ञान चन्द्र जैन
C. संगीत एवं नृत्यकला3. सविता देवी
D. चित्रकला4. सतीश चन्द्र

 

ABCD
(a)1234
(b)2143
(c)1324
(d)3412

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या-सही सुमेल निम्नवत् है-
क्षेत्र (Field)व्यक्ति (Person)
हिन्दी साहित्य (Hindi Literature)रसखान (Raskhan)
उर्दू (Urdu)ज्ञान चन्द्र जैन (Gyan Chand Jain)
संगीत एवं नृत्य कला (Music and Dance)सविता देवी (Savita Devi)
चित्रकला (Painting/Art)सतीश चन्द्र (Satish Chandra)