Solution:वर्तमान उत्तर प्रदेश में भारत के प्राचीनतम् सोलह महाजनपदों में से कुल 8 महाजनपद स्थित हैं। बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय तथा जैन ग्रन्थ भगवतीसूत्र में 16 महाजनपदों का उल्लेख मिलता है। उत्तर प्रदेश में स्थित 8 महाजनपद इस प्रकार थे(1) काशी - वर्तमान वाराणसी तथा सीमावर्ती क्षेत्र
(2) कोशल - वर्तमान अवध का क्षेत्र (अयोध्या मण्डल)
(3) मल्ल - वर्तमान पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले
(4) चेदि - आधुनिक बुन्देलखण्ड तथा सीमावर्ती क्षेत्र
(5) वत्स - आधुनिक इलाहाबाद (प्रयागराज) तथा बांदा जिला
(6) कुरू - मेरठ, दिल्ली तथा थानेश्वर के भू-भाग
(7) पांचाल - आधुनिक रूहेलखण्ड के बरेली, बदायूँ तथा फर्रुखाबाट
(8) शूरसेन - आधुनिक ब्रज मण्डल का क्षेत्र।