सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा 2021 सामान्य अध्ययन Part – II (5.12.2021)

Total Questions: 70

51. . As per the SDG India Index and Dashboard 2020-21 published by the NITI Aayog of India, which one of the following state was not among the top ten states in their performance regarding Sustainable Development Goals? भारतीय नीति आयोग द्वारा प्रकाशित एस.डी.जी. इंडिया इंडेक्स एवं डैशबोर्ड 2020-21 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा गज्य सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित अपने प्रदर्शन में शीर्ष दस राज्यों में सम्मिलित नहीं था?

Correct Answer: (a) Punjab/पंजाब
Solution:नीति आयोग द्वारा वार्षिक आधार पर प्रकाशित सतत् विकास लक्ष्य भारत (S.D.G India) इंडेक्स एवं डैशबोर्ड 2020- 21 के अनुसार पंजाब राज्य अपने प्रदर्शन में शीर्ष दस राज्यों में सम्मिलित नहीं है केरल राज्य को शीर्ष स्थान जबकि बिहार को अंतिम स्थान प्राप्त हुआ है। तथा केन्द्रशासित प्रदेश में चंडीगढ़ शीर्ष पर है। उत्तर प्रदेश 60 स्कोर के साथ 22 वें स्थान पर संयुक्त रूप से अरुणाचल प्रदेश मेघालय तथा राजस्थान के साथ है। इनके साथ U.P. परफार्मर राज्यों में शामिल है। सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक 3.0 (SDG India Index 3.0) के तहत 16 SDGs (16 गोल और 115 टारगेट) में प्रदर्शन के आधार पर राज्यों/केंन्द्रशासित प्रदेशों को रैंक प्रदान की गई है। नीति आयोग SDG इंडेक्स वर्ष 2018 से जारी कर रहा है।

52. Where in India, the first rubber based tyre metro is being built?/भारत में, पहला रबर टायर आधारित मेट्रो कहाँ बनाया जा रहा है?

Correct Answer: (d) Nasik/नासिक
Solution:भारत में पहला रबर टायर आधारित मेट्रो नासिक (महाराष्ट्र) में बनाया जा रहा। रबर टायर आधारित मेट्रो प्रौद्योगिकी का सर्वप्रथम प्रयोग पेरिस मेट्रो में किया गया। पहली सम्पूर्ण रूप से रबर टायर आधारित मेट्रो कनाडा (मॉण्ट्रियल) में चलायी गयी। टायर आधारित मेट्रो परिचालन को 'नियो मेट्रो' नाम दिया गया है।

53. Headquarters of International Potato Centre (CIP) is situated in- /अन्तर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र (सी.आई.पी.) का मुख्यालय स्थित है-

Correct Answer: (a) Lima, Peru/लीमा, पेरू
Solution:अन्तर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र (सी.आई.पी) का मुख्यालय पेरू की राजधानी लीमा में स्थित है। जबकि राष्ट्रीय आलू अनुसंधान केन्द्र हिमाचल प्रदेश के कुफरी (शिमला) में स्थित है। ध्यातव्य है कि अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान का दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सेंटर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित है।

54. Which of the following schemes are related to the skill development? निम्न में से कौन-सी योजनाएं कौशल विकास से सम्बंधित हैं?

(1) STRIDE/स्ट्राइड

(2) STRIVE/स्ट्राइव

(3) SANKALP/संकल्प

(4) SHREYAS/श्रेयस

Select the correct answer using code given below- नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) (2), (3) and (4) only/केवल (2), (3) तथा (4)
Solution:स्ट्राइव, संकल्प एवं श्रेयस कौशल विकास से सम्बंधित योजनाएँ हैं। जबकि विश्वविद्यालय आयोग (UGC) की स्ट्राइड (STRIDE-Scheme for Trans-disciplinary Research for India's Developing Economy) योजना का उद्देश्य देश में युवाओं में अनुसंधान (Research) की संस्कृति को बढ़ावा देना है। ज्ञातव्य है कि स्ट्राइव (STRIVE- Skill Strengthening for Industrial value Enhancement) योजना विश्व बैंक से सहायता प्राप्त भारत सरकार की परियोजना है, जिसका उद्देश्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई टी आई) और शिक्षुओं के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण की प्रासंगिकता और दक्षता में सुधार करता है। संकल्प (Skills Acquisition and Knowledge Aware ness for Livelihood-SANKALP) योजना एवं श्रेयस (Scheme for Higher Education Youth in Apprenticeship) योजना युवाओं में कौशन क्षमता का विकास करती है।

55. Who publishes Global Climate Risk index Report?/वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक किस संगठन द्वारा प्रकाशित किया जाता है?

Correct Answer: (b) Germanwatch/जर्मनवॉच
Solution:वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक 'जर्मनवॉच' द्वारा प्रकाशित किया जाता है। वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक विश्व के विभिन्न देशों और भू-भागों में जलवायु संबंधित मौसमी घटनाओं यथा-तूफान, बाढ़, लू या गर्म हवाओं (Heat weaves) आदि के द्वारा हुई क्षति का आकलन करता है। वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक (GCRI: Global Climate Risk Index), 2021 के अनुसार वर्ष 2019 में प्रतिकूल मौसमी घटनाओं से सर्वाधिक प्रभावित शीर्ष 10 देशों में भारत 7 वें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 के दौरान मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और बाहामास प्रतिकूल मौसमी घटनाओं से सर्वाधिक प्रभावित हुए।

56. Which one of the following book by former RBI Governor, Bimal Jalan was published in July, 2021?/आर.बी.आई. के पूर्व गवर्नर, बिमल जालान की निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक जुलाई, 2021 में प्रकाशित हुई थी?

Correct Answer: (d) The India Story/द इंडिया स्टोरी
Solution:रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के पूर्व गवर्नर बिमल जालान की पुस्तक 'द इंडिया स्टोरी' जुलाई, 2021 में प्रकाशित हुई। इस पुस्तक का केन्द्र बिंदु भारत का आर्थिक इतिहास एवं उद्देश्य तथा भारत के भविष्य की आर्थिक राजनीति (Political Economy) की सीख देना है। प्रश्नगत अन्य पुस्तकें 'द फ्यूचर ऑफ इंडिया', 'इंडियास पॉलिटिक्स' एवं 'इमर्जिंग इंडिया' भी श्री बिमल जालान द्वारा लिखी गई हैं।

57. The Disaster Management Act was passed by the Parliament of India in- भारत की संसद द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम पारित हुआ-

Correct Answer: (b) 2005 में
Solution:भारत की संसद द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम वर्ष 2005 में पारित किया गया। इस अधिनियम के माध्यम से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) का गठन किया गया जो कि आपदाओं के प्रति समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए नीतियां योजनाएं तथा दिशा-निर्देश तैयार करने हेतु एक शीर्ष निकाय है।

58. Arrange the following seasons in Chronological order accounting to Hindu Calendar: निम्न ऋतुओं को भारतीय कैलेन्डर के अनुसार कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-

(i) Autumn/शरद

(ii) Summer/ग्रीष्म

(iii) Spring/बसंत

(iv) Rainy/वर्षा

Select the correct answer using the code given below-/नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) (iii), (ii), (iv) and (i)/(iii), (ii), (iv) और (i)
Solution:भारतीय कैलेन्डर या भारतीय राष्ट्रीय पंचांग भारत में उपयोग किया जाने वाला सरकारी सिविल कैलेन्डर है। इसके अनुसार प्रश्न में दिए गए ऋतुओं का सही कालक्रम क्रमशः बसंत, ग्रीष्म, वर्षा तथा शरद है। भारतीय कैलेन्डर शक संवत् पर आधारित है और ग्रेगेरियन कैलेन्डर के साथ-साथ 22 मार्च 1957 से अपनाया गया है। चैत्र इस कैलेन्डर का प्रथम माह जबकि 'फाल्गुन' अंतिम माह है।

59. 'Djibouti' Code of Conduct is related to- 'जिबूती' आचार संहिता संबंधित है-

Correct Answer: (b) International Maritime Group against piracy समुद्री डकैतों के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय समूह
Solution:'जिबूती' आचार संहिता का संबंध 'समुद्री डकैती के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय समूह' से है। पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र, अदन की खाड़ी और लाल सागर में समुद्री जहाजों पर होने वाली चोरी और सशस्त्र डकैती का मुकाबला करने के लिए जिबूती आचार संहिता (DCOC- Djibouti Code of Conduct) को 29 जनवरी 2009 को अपनाया गया। वर्ष 2017 में जिबूती आचार संहिता में सऊदी अरब के जेद्दा में संशोधन हेतु अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसे 'जेद्दा संशोधन' के नाम से जाना जाता है। इसी संशोधन में 'ब्लू इकोनॉमी' की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकारा गया।

60. 'Jhini Jhini Bini Chadariya,' a famous Novel of his times is written by- अपने समय का चर्चित उपन्यास 'झीनी झीनी बीनी चदरिया' के लेखक हैं-

Correct Answer: (c) Abdul Bismillah/अब्दुल बिस्मिल्लाह
Solution:अपने समय का चर्चित उपन्यास 'झीनी झीनी बीनी चदरिया' के लेखक अब्दुल बिस्मिल्लाह हैं। यह उपन्यास बनारस के साड़ी बुनकरों की जिन्दगी पर आधारित है। इनकी रचनाएँ इस प्रकार हैं- अपवित्र आख्यान, मुखड़ा क्या देखे, समर शेष है, जहरवाद, दंतकथा, अतिथि देवो भव, रैन बसेरा, शादी का जोकर, टूटा हुआ पंख, कितने-कितने सवाल इत्यादि