सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा 2021) सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

41. 'गोधूम' का तद्भव शब्द है-

Correct Answer: (c) गेहूँ
Solution:
तद्भव शब्दतत्सम शब्द
गोतगोत्र
गोदक्रोड
गोहगोधा

42. 'कोई आदमी आया है' वाक्य में प्रयुक्त विशेषण है -

Correct Answer: (a) अनिश्चयवाचक
Solution:'कोई आदमी आया है' वाक्य में अनिश्चयवाचक विशेषण होगा।

अनिश्चयवाचक विशेषण- जिन शब्दों से अनिश्चितता का बोध होता है, उन्हें अनिश्चयवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे :- कल स्कूल में लगभग चालीस विद्यार्थी उपस्थित थे।

43. 'गौरव का विपरीतार्थक शब्द है -

Correct Answer: (b) लाघव
Solution:'गौरव' का विपरीतार्थक शब्द 'लाघव' होगा। दिये गये विकल्पों के विलोम शब्द निम्न हैं-
शब्दविलोम शब्द
वैभवदैन्य (दारिद्रय)
पराभवविभव

44. 'अमृत' का विलोम है

Correct Answer: (d) विष
Solution:
शब्दविलोम शब्द
मधुरकटु, कर्कश
पीयूषविष

45. 'सदाचार' का विलोम है-

Correct Answer: (b) कदाचार
Solution:सदाचार का विलोम शब्द 'कदाचार' होगा। दिये गये विकल्पों के विलोम शब्द निम्न हैं-
शब्दविलोम शब्द
आचारअनाचार
अपराधनिरपराध
अन्यायन्याय

46. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है -

Correct Answer: (b) गयंद
Solution:दिये गये विकल्पों में तद्भव शब्द 'गयंद' होगा। गयंद शब्द का अर्थ गजेन्द्र या हाथी होता है। अन्य शब्द तत्सम हैं। जिसके तद्भव इस प्रकार है-
तत्सम तद्भव
अंगनाआँगन
वानरबंदर

47. 'जो तोला जा सके' के लिए एक शब्द होगा-

Correct Answer: (c) परिमेय
Solution:'जो तोला जा सके' के लिए एक शब्द 'परिमेय' होगा।

अपरिमेय -जो तोला न जा सके
अनुमेय - अनुमान करने योग्य
विनिमय - किसी वस्तु के बदले किसी दूसरी वस्तु का आदान-प्रदान करना।

48. 'कम बोलने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है -

Correct Answer: (a) मितभाषी
Solution:'कम बोलने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'मितभाषी' होगा। अन्य वाक्यांश इस प्रकार हैं-बहुभाषी- अधिक बोलने वाला।

मृदुभाषी- मधुर बोलने वाला।

49. निम्नांकित में से तद्भव शब्द चुनिए -

Correct Answer: (b) बाँझ
Solution:निम्नांकित विकल्पों में 'बाँझ' शब्द तद्भव होगा।

तद्भव शब्द - संस्कृत के वे शब्द जो मूल शब्द से परिवर्तित होकर हिन्दी में प्रयोग होते हैं तद्भव शब्द कहलाते हैं। जैसे- आग, मोर, नौ, फूल इत्यादि।

तत्सम शब्द - संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में ज्यों के त्यों प्रयोग होते हैं तत्सम कहलाते हैं। जैसे- आम्र, अग्नि, पुष्प।

50. 'जिसकी आशा न की गयी हो' के लिए उपयुक्त एक शब्द है -

Correct Answer: (b) अप्रत्याशित
Solution:'जिसकी आशा न की गयी हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अप्रत्याशित' होगा।

आशातीत- जो आशा से अधिक हो।