Solution:हिमालय क्षेत्र को चार प्रमुख प्रादेशिक भागों में बाँटा गया है। यह विभाजन घाटियों के आधार पर किया गया है। पश्चिम से पूर्व इसका विभाजन इस प्रकार है-पंजाब हिमालय - सिंधु से सतलज नदी के मध्य वाले पर्वतीय भाग को पंजाब हिमालय कहते हैं। इसका विस्तार मुख्यतः जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में है।
कुमाऊ हिमालय - यह सतलुज और काली नदी के बीच का क्षेत्र है। गंगा एवं यमुना नदी का उद्गम इसी क्षेत्र से होता है।
नेपाल हिमालय - यह काली नदी से तीस्ता नदी के बीच स्थित है। इसका अधिकांश हिस्सा नेपाल में है। हिमालय की सबसे ऊँची चोटियाँ इसी भाग में हैं। जैसे- माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा।
असम हिमालय - यह तीस्ता नदी से ब्रह्मपुत्र नदी (दिहांत्र) के बीच फैला है। इस भाग में नामचा-बरवा, कुला कांगड़ी चोटियाँ स्थित हैं।