सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) पुनर्परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

61. Which one of the following acids is used in the car-batteries? निम्नलिखित अम्लों में से किस अम्ल का उपयोग कार-बैटरियों में किया जाता है?

Correct Answer: (c) Sulphuric Acid/सल्फ्यूरिक अम्ल
Solution:सल्फ्यूरिक अम्ल एक तीव्र अकार्बनिक अम्ल है। अत्यधिक उपयोगी होने के कारण इसे रसायनों का राजा कहते हैं। इस अम्ल का उपयोग पेट्रोलियम के शोधन में, विस्फोटक बनाने में, रंग व औषधियाँ बनाने में, संचायक बैटरियों में किया जाता है।

62. Potato chips are packed in plastic bags in the atmosphere of: आलू के चिप्स प्लास्टिक के थैलों में संकलित किये जाते हैं-

Correct Answer: (a) Nitrogen Atmosphere /नाइट्रोजन वातावरण में
Solution:नाइट्रोजन वायु का एक प्रमुख अवयव है। आयतन की दृष्टि से वायुमण्डल का लगभग 78% भाग नाइट्रोजन होता है। नाइट्रोजन यूरिया नामक कार्बनिक यौगिक का भी प्रमुख अवयव है। यूरिया में नाइट्रोजन 46% पाया जाता है। नाइट्रोजन का उपयोग कृत्रिम गर्भाधान के लिए बैल के वीर्य को संरक्षित करने में होता है तथा विद्युत बल्ब बनाने में, उर्वरक बनाने में, विस्फोटक बनाने में, पैकेटों में बंद खाद्य सामग्री (जैसे चिप्स) को संरक्षित रखने में भी उपयोग होता है।

63. Which one of the following process in NOT useful for purification of solid impurities? ठोस अशुद्धियों के शुद्धिकरण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया उपयोगी नहीं है?

Correct Answer: (a) Distillation/आसवन
Solution:आसवन किसी मिश्रित द्रव के अवयवों को उनके वाष्पन 5 सक्रियताओं के अंतर के आधार पर उन्हें अलग करने की विधि है। यह पृथक्करण की भौतिक विधि है। कच्चे तेल के विभिन्न अवयवों को पृथक करने के लिए इस विधि का प्रयोग होता है। पानी का आसवन करने से उसकी अशुद्धियाँ निकल जाती हैं और जल शुद्ध हो जाता है। अतः स्पष्ट है कि आसवन विधि ठोस अशुद्धियों के शुद्धिकरण के लिए प्रयोग नहीं होता है।

64. Asafoetida is obtained from हींग प्राप्त की जाती है-

Correct Answer: (b) Extraction from roots/जड़ों के निष्कर्षण से
Solution:हींग एक ओलियो-गम-रेजिन है, जो ईरानी स्थानिक औषधीय पौधे, 'फेरूला हींग' की जड़ों के रिसाव से प्राप्त होता है। यह विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से स्वादिष्ट बनाने हेतु प्रयोग में लायी जाती है। परम्परागत रूप से कच्चे हींग का स्वाद लहसुन जैसा होता है। हींग का प्रयोग औषधि के रूप में भी होता है।

65. Match List-I with List-II and select the correct answer using the codes given below: सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

List/सूची-IList/सूची-II
A. Vitamin K/ विटामिन-के1. Wheat germ oil/ गेहूँ भ्रूण तेल
B. Vitamin D/ विटामिन-डी2. Lemon/नींबू
C. Vitamin E/ विटामिन-ई3. Cod-liver oil/कॉड- यकृत तेल
D. Vitamin C/ विटामिन-सी4. Alfa-alfa/ अल्फा-अल्फा

 

ABCD
(a)1234
(b)3142
(c)2341
(d)4312

 

Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-Iसूची-II
A. विटामिन - K1. अल्फा-अल्फा
B. विटामिन-D2. कॉड-यकृत तेल
C. विटामिन - E3. गेहूँ भ्रूण तेल
D. Vitamin C4. नींबू

66. Three chambered heart is found in: त्रिकोष्ठीय हृदय पाया जाता है-

Correct Answer: (c) Amphibians/उभयचरों में
Solution:उभयचर वर्ग के सदस्य जल एवं स्थल दोनों में पाये जाते हैं। ये अनियततापी जन्तु होते हैं। इनमें त्रिकोष्ठीय हृदय पाया जाता है- एक निलय तथा दो अलिंद। स्तनधारियों एवं पक्षियों के हृदय चार कक्षों में विभाजित होते हैं- दो निलय एवं दो अलिंद। मछलियां मत्स्य वर्ग के अंतर्गत आती हैं, जो लवणीय एवं मृदु जल दोनों में पायी जाती हैं। इनका हृदय द्विवेश्मी होता है और केवल अशुद्ध रक्त ही पम्प करता है।

67. Which one of the following is NOT correctly matched? निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) Paddy/धान- Bathua/बथुआ
Solution:गेहूँ में खरपतवार के रूप में फलेरिस माइनर एवं बथुआ पाया जाता है, जबकि मटर में प्याजी, बरसीम में कासनी खरपतवार के रूप में पाया जाता है। अतः स्पष्ट है कि बथुआ धान में नहीं बल्कि गेहूँ में पाया जाने वाला खरपतवार है।

68. Match List-I with List-II and select the correct answer from the codes given below : सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

List/सूची-I (Crop/फसल)List/सूची-II (Season/मौसम)
A.
Sunflower सूरजमुखी
1.
Kharif (rainy) खरीफ (वर्षा)
B.
Muskmelon खरबूजा
2.
Zaid (summer) जायद (गर्मी)
C.
Cotton/कपास
3. Rabi (winter) रबी (सर्दी)
D.
Linseed/अलसी
4.
All the season सभी मौसम

 

ABCD
(a)3412
(b)4213
(c)3421
(d)2341

 

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
फसलमौसम
A. सूरजमुखीसभी मौसम
B. खरबूजाजायद (गर्मी)
C. कपासखरीफ (वर्षा)
D.अलसीरबी (सर्दी)

69. Which one of the following instrument is used for locating submerged objects in the ocean? महासागर में डूबी हुई वस्तुओं की स्थिति जानने के लिए निम्न में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?

Correct Answer: (d) Sonar/सोनार
Solution:सोनार एक तकनीक है जो नौ-संचालन, जल के अंदर संचार करने तथा जल के अंदर या सतह पर वस्तुओं का पता करने के लिए ध्वनि संचरण का उपयोग करती है। इस तकनीक से समुद्र की गहराई को भी मापा जाता है। वास्तव में इस तकनीक में एक तरफ से ध्वनि को भेजा जाता है। जब ध्वनि तरंग के सामने कोई वस्तु आ जाती है तो ध्वनि तरंगें उससे टकराकर वापस आ जाती हैं जिससे दूरी का पता लगाया जाता है।

70. Genetic industry includes: जनेटिक उद्योग में सम्मिलित है-

Correct Answer: (a) Agriculture/कृषि
Solution:जेनेटिक उद्योग कृषि से संबंधित क्षेत्र है। आनुवंशिक अभियांत्रिकी में आनुवंशिक सामग्री (DNA एवं RNA) के रसायन विज्ञान को बदलने की तकनीक शामिल है तथा इस प्रकार मेजबान जीन के व्यक्त प्रारूप को परिवर्तित करते हैं। पौधों, बैक्टीरिया, कवक एवं वे जानवर जिनमें हेरफेर कर परिवर्तन किया गया है, आनुवंशिक रूप से संशोधित जीव (GMO) कहा जाता है।