सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) पुनर्परीक्षा, 2016 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

11. 'परंपरा से चली आ रही बात' के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द है-

Correct Answer: (d) अनुश्रुति
Solution:"परम्परा से चली आ रही बात के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द 'अनुश्रुति' है। प्रतिश्रुति किसी बात के लिए दिया जाने वाला वचन को कहते हैं। व्याजस्तुति, निंदा के बहाने स्तुति को कहते हैं और अनुलोम यथाक्रम या ऊपर से नीचे की ओर आने वाले के लिए प्रयुक्त होता है।

12. 'जिसके पास कुछ न हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (b) अकिंचन
Solution:वाक्यांश के लिए एक शब्द है-
शब्दवाक्यांश
अकिंचनजिसके पास कुछ न हो।
अक्षमजो कुछ करने में सक्षम नहीं/क्षमता रहित।
अज्ञ/अज्ञानीजो कुछ न जानता हो।
असमर्थजिसमें सामर्थ्य न हो।

13. 'स्वेद से उत्पन्न होने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (a) स्वेदज
Solution:वाक्यांश और एक शब्द से सम्बन्धित हैं-
शब्दवाक्यांश
स्वेदजस्वेद से उत्पन्न होने वाला
अण्डजअण्डे से उत्पन्न
पिण्डजजिसका जन्म शरीर से हो।

14. 'अपरिणीत' शब्द निम्नलिखित में से किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होता है?

Correct Answer: (b) जिसका विवाह न हुआ हो।
Solution:'जिसका विवाह न हुआ हो' के लिए एक शब्द 'अपरिणीत' है। जिसका विवाह हो चुका हो के लिए एक शब्द 'परिणीत' होगा।

15. निम्नलिखित में से किस वाक्यांश के लिए एक शब्द 'दुर्निवार' प्रयुक्त होता है?

Correct Answer: (a) जिसे दूर करना कठिन हो।
Solution:'जिसे दूर करना कठिन हो' के लिए एक शब्द 'दुर्निवार' होता है। जिसे जीत पाना कठिन हो के लिए एक शब्द 'दुर्जेय' होगा।

16. निम्नलिखित में से 'तत्सम' शब्द है-

Correct Answer: (b) जीर्ण
Solution:निम्नलिखित शब्दों में 'जीर्ण' तत्सम शब्द है। जीर्ण का तद्भव झीना (पुराना) और गयंद का अर्थ हाथी होता है। दही और गाहक तद्भव शब्द हैं, इनका तत्सम क्रमशः है- दधि और ग्राहक।

17. 'अगहन' का तत्सम रूप कौन-सा है?

Correct Answer: (a) अग्रहायण
Solution:'अगहन' का तत्सम रूप 'अग्रहायण' है। अगहन हिन्दू पंचांग का एक महीना है। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना परिवर्तन के हिन्दी में ले लिया गया है, तत्सम शब्द कहलाते हैं।

18. निम्नलिखित में से 'तद्भव' शब्द है-

Correct Answer: (c) चौदह
Solution:दिए गये शब्दों में 'चौदह' तद्भव शब्द है। जबकि चतुर्दश, चतुर्थ और चत्वारि तत्सम शब्द हैं। जो संस्कृत शब्द विभिन्न विकार एवं ध्वनि परिवर्तन के साथ हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।

19. 'आभ्यंतर' का तद्भव शब्द है-

Correct Answer: (b) भीतर
Solution:आभ्यंतर का तद्भव शब्द 'भीतर' है। गहरा का तत्सम 'गम्भीर' है। बाहर का तत्सम 'बहिर' होता है।

20. 'कर्पट' का तद्भव रूप है-

Correct Answer: (d) कपड़ा
Solution:कर्पट का तद्भव 'कपड़ा' होता है। कपूर, कर्पूर का तद्भव है।