सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) पुनर्परीक्षा, 2016 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

21. "वह बहुत खाता है।" इस वाक्य में 'बहुत' शब्द किस प्रकार का विशेषण है?

Correct Answer: (d) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
Solution:'वह बहुत खाता है।' इस वाक्य में 'बहुत' शब्द अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण है। यहाँ 'बहुत' शब्द किसी निश्चित परिमाण को नहीं बता पा रहा है। अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण के अन्य उदाहरण हैं- थोड़ा, अधिक, कुछ आदि। जिन वस्तुओं को मापा या तौला जाता है उनके साथ परिमाणवाचक तथा जिनकी गणना की जाती है उनके साथ संख्यावाचक विशेषण का प्रयोग किया जाता है।

22. निम्नलिखित वाक्यों में से वह वाक्य चुनिये, जिसमें गुणवाचक विशेषण का प्रयोग किया गया है?

Correct Answer: (a) वह नटखट बालक संगीत नहीं सुन रहा है।
Solution:'वह नटखट बालक संगीत नहीं सुन रहा है।' इस वाक्य में गुणवाचक विशेषण (नटखट) का प्रयोग किया गया है। जिन विशेषण शब्दों से पदार्थ के गुण, रंग, आकार, दशा, अवस्था, रूप आदि का बोध होता है, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- भला, बुरा, पापी, लाल, पीला, बाहरी, सुन्दर, लम्बा, कुरूप आदि।

23. "सतीश चंचल बालक है" इस वाक्य में 'चंचल' शब्द है-

Correct Answer: (b) गुणवाचक विशेषण
Solution:'सतीश चंचल बालक है।' इस वाक्य में 'चंचल' गुणवाचक विशेषण है। चंचल शब्द यहाँ सतीश का गुण बता रहा है। अतः यह गुणवाचक विशेषण है। विशेषण के चार भेद हैं- (1) गुणवाचक, (2) संख्यावाचक (3) परिमाणवाचक, (4) सार्वनामिक।

24. 'मानसिक' विशेषण किस मूल शब्द से बना है?

Correct Answer: (b) मानस
Solution:मानसिक विशेषण 'मनस्' मूल शब्द से बना है। आयोग ने इसका उत्तर 'मानस' माना है। मानसिक में 'इक' प्रत्यय एवं 'मनस्' मूल शब्द है। इक प्रत्यय जिस शब्द में लगता है उसके पहले अक्षर को या तो दीर्घ कर देता है अथवा वृद्धि कर देता है। जैसे शब्द इक (प्रत्यय) शाब्दिक, दिन इक = दैनिक, धर्म + इक धार्मिक।

25. "चारित्रिक" विशेषण शब्द का मूल शब्द कौन-सा है?

Correct Answer: (a) चरित्र
Solution:'चारित्रिक' विशेषण शब्द का मूल शब्द 'चरित्र' है। चरित्र शब्द में 'इक' प्रत्यय लगाने से विशेषण चारित्रिक बना है। 'इक' प्रत्यय युक्त कुछ विशेषण हैं- धर्म + इक = धार्मिक, मुख + इक = मौखिक, अर्थ इक = आर्थिक आदि।

26. 'मीमांसा' का सही पर्यायवाची शब्द है-

Correct Answer: (c) समालोचन
Solution:'मीमांसा' का सही पर्यायवाची शब्द 'समालोचन' है। इसके अन्य पर्याय हैं- समीक्षा, आलोचना, विवेचना, निरूपण आदि।

27. 'बिजली' का पर्यायवाची शब्द है-

Correct Answer: (b) सौदामिनी
Solution:दिये गये शब्दों में बिजली का पर्यावाची शब्द सौदामिनी है। इसके अन्य पर्यायवाची हैं- विद्युत, तड़ित, चपला, दामिनी। चमक का पर्यायवाची आभा, दीप्ति, द्युति, कांति, जगमगाहट है। प्रकाश का पर्यावाची आलोक, रोशनी, उजाला, ज्योति होता है।

28. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'लक्ष्मी' का पर्यायवाची नहीं है?

Correct Answer: (d) भारती
Solution:'भारती' लक्ष्मी का पर्यायवाची शब्द नहीं है। भारती सरस्वती का पर्यायवाची है। लक्ष्मी के पर्याय हैं- रमा, इंदिरा, कमला, विष्णुप्रिया, कमलासना, श्री आदि। सरस्वती के पर्याय हैं- भारती, वागेश्वरी, वीणावादिनी, वाचा, विद्या देवी आदि।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'कपड़ा' का पर्यायवाची नहीं है?

Correct Answer: (d) वासन
Solution:'वासन' शब्द कपड़ा का पर्यायवाची नहीं है। वस्त्र, पट, वसन, कपड़ा के पर्यायवाची शब्द हैं।

30. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'मेघ' का पर्यायवाची नहीं है?

Correct Answer: (d) दामोधर
Solution:'दामोधर' शब्द मेघ का पर्यायवाची नहीं है। मेघ के पर्यायवाची शब्द हैं- पयोधर, जलधर, वारिधर, धराधर, वारिद, बादल, जीमूत, नीरद आदि। दामोधर शब्द अशुद्ध है, इसका शुद्ध रूप दामोदर होता है जिसका पर्यायवाची है- जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वम्भर, मुकुन्द, नारायण, केशव, माधव, चतुर्भुज आदि।