सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) पुनर्परीक्षा, 2016 सामान्य हिन्दीTotal Questions: 6051. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द 'गुणवाचक' विशेषण है?(a) उचित(b) पाँचवाँ(c) कुछ(d) तीनCorrect Answer: (a) उचितSolution:'उचित' शब्द गुणवाचक विशेषण है। पाँचवाँ एवं तीन शब्द निश्चित संख्यावाचक विशेषण और 'कुछ' शब्द अनिश्चित संख्यावाचक एवं परिमाणवाचक विशेषण है।52. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेषण संज्ञा से नहीं बना है?(a) श्रीमान(b) दानी(c) सुन्दर(d) चमकीलाCorrect Answer: (c) सुन्दरSolution:'सुन्दर' विशेषण शब्द संज्ञा से नहीं बना है। रूप रचना की दृष्टि से विशेषण विकारी और अविकारी दोनों होते हैं, जिसमें अविकारी विशेषणों के रूपों में परिवर्तन नहीं होते। ये अपने मूल रूप में बने रहते हैं। जैसे सुन्दर, पीला, गोरा, सुडौल, भारी, चंचल आदि। कुछ विशेषण संज्ञा शब्द में प्रत्यय लगाकर बनते हैं। जैसे- धर्म + इक (प्रत्यय) = धार्मिक, चमक ईला (प्रत्यय) = चमकीला आदि।53. निम्नलिखित में से किस वाक्य में उत्तमावस्था गुणवाचक विशेषण-विशेष्य का प्रयोग किया गया है?(a) परमानन्द कक्षा में सबसे होशियार छात्र है।(b) मनमोहन ने इस दुकान से एक किलो टमाटर खरीदा है।(c) इस पौधे में इतना पानी मत डालो।(d) विजय पहलवान एक दिन में चार लीटर दूध पीता है।Correct Answer: (a) परमानन्द कक्षा में सबसे होशियार छात्र है।Solution:'परमानन्द कक्षा में सबसे होशियार छात्र है।' वाक्य में उत्तमावस्था गुणवाचक विशेषण-विशेष्य का प्रयोग किया गया है। विशेषण की तीन अवस्थायें होती हैं- (1) मूलावस्था (2) उत्तरावस्था और (3) उत्तमावस्था। मूलावस्था- जिसमें किसी संज्ञा या सर्वनाम की सामान्य स्थिति का का बोध हो। जैसे मोहन अच्छा लड़का है। उत्तरावस्था- जिसमें दो संज्ञा या सर्वनाम की तुलना की जाती है। जैसे- महेश, राहुल से अच्छा है। उत्तमावस्था - जिसमें दो से अधिक संज्ञा या सर्वनामों की तुलना करके, एक को सबसे अच्छा या बुरा बताया जाता है। जैसे- अकबर सबसे अच्छा है।54. "सौर" किस मूल शब्द से बना विशेषण है?(a) सूर(b) सुर(c) सूर्य(d) उपर्युक्त में से किसी से नहींCorrect Answer: (c) सूर्यSolution:'सौर' शब्द 'सूर्य' मूल शब्द से बना विशेषण है। अन्य शब्द असंगत हैं।55. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है?(a) आग(b) आग्नेय(c) अगिन(d) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) आग्नेयSolution:दिए गये शब्दों में 'आग्नेय' शब्द विशेषण है। आग संज्ञा शब्द है। इसका तत्सम 'अग्नि' होता है। आग तद्भव शब्द है।56. 'आकाश' का पर्यायवाची शब्द है-(a) सहकार(b) शून्य(c) प्रभा(d) मंडलीCorrect Answer: (b) शून्यSolution:आकाश का पर्यायवाची शब्द- शून्य, गगन, नभ, अम्बर, व्योम आदि होता है। प्रभा के पर्यायवाची शब्द हैं- चमक, ज्योति, दीप्ति, कान्ति, छवि, आभा आदि।57. 'सोना' का पर्यायवाची शब्द है-(a) अर्क(b) वर्क(c) माणिक्य(d) कनकCorrect Answer: (d) कनकSolution:'सोना' का पर्यायवाची 'कनक' है। इसके अन्य पर्याय हैं- स्वर्ण, सुवर्ण, पुष्कल, हेम, हाटक, कंचन आदि। अर्क का पर्यायवाची सूर्य रवि, भानु, दिनकर, दिवाकर, भास्कर आदि है। अन्य शब्द असंगत हैं।58. 'उसके प्राण-पखेरू उड़ गये।' इस वाक्य में 'पखेरू' शब्द किसका पर्यायवाची है?(a) पक्षी(b) जल्दी(c) पखवाड़ा(d) पखारनाCorrect Answer: (a) पक्षीSolution:'उसके प्राण-पखेरू उड़ गये।' इस वाक्य में पखेरू शब्द पक्षी का पर्यायवाची है। इसके अन्य पर्याय हैं- अंडज, विहग, खग, विहंग, शकुनि, पतंग, परिन्दा, चिड़िया आदि। जल्दी का पर्याय तीव्र, द्रुत होगा।59. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'चन्द्रमा' का पर्यायवाची नहीं है?(a) सुधांशु(b) सुधाकर(c) सुधाधर(d) सलिलCorrect Answer: (d) सलिलSolution:'सलिल' शब्द चन्द्रमा का पर्यायवाची नहीं है अपितु यह पानी का पर्याय है। पानी के अन्य पर्याय हैं- नीर, तोय, अम्बु, वारि आदि। सुधांशु, सुधाकर, सुधाकर, मयंक, शशि, चन्द्र, राकेश आदि चन्द्रमा के पर्यायवाची हैं।60. निम्नांकित शब्दों में से एक शब्द 'माता' का पर्यायवाची नहीं है, वह है-(a) अम्ब(b) अम्बु(c) अम्बा(d) जननीCorrect Answer: (b) अम्बुSolution:'अम्बु' माता का पर्यायवाची नहीं है अपितु 'पानी' का पर्यायवाची हैं अम्ब, अम्बा, जननी, मातृ, धात्री आदि माता के पर्यायवाची हैं।Submit Quiz« Previous123456