सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2017 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

11. निम्नलिखित में से किस चिश्ती संत को 'चिराग-ए- दिल्ली' कहा जाता है?

Correct Answer: (d) नासिरुद्दीन
Solution:व्याख्या- प्रसिद्ध चिश्ती संत और "तौहीद-ए-इलाही" के रचनाकार नासिरुद्दीन को 'चिराग-ए-दिल्ली' कहा जाता था, जबकि निजामुद्दीन औलिया को 'महबूब-ए-इलाही' तथा बाबा फरीद को 'फरीदुद्दीन गंज-ए-शकर' कहा जाता था। उल्लेखनीय है कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती 1192 ई. में मुहम्मद गौरी के साथ भारत आए और भारत में चिश्तिया परम्परा की नींव डाली।

12. निम्नलिखित में से किस शासक ने 'शाहरुख' नामक चाँदी का सिक्का चलाया?

Correct Answer: (b) बाबर
Solution:व्याख्या- शाहरुख नामक चाँदी के सिक्के का प्रचलन भारत में मुगल वंश के संस्थापक बाबर ने किया था। उल्लेखनीय है कि बाबर ने 'पानीपत विजय' की स्मृति में प्रत्येक काबुलवासी को एक-एक शाहरुख सिक्का उपहार स्वरुप प्रदान किया था। नोट-आयोग द्वारा यह प्रश्न मूल्यांकन से बाहर कर दिया गया। था।

13. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-I (विद्रोह)सूची-II (वर्ष ई.)
A. अहोम1. 1855-56
B. कोल2. 1828
C. संथाल3. 1921
D. मोपला4. 1831-32

 

ABCD
(a)2413
(b)1324
(c)2134
(d)3142

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या - सही सुमेल इस प्रकार है-
सूची-1 (विद्रोह)सूची-II (वर्ष ई.)
अहोम1828
कोल1831-32
संथाल1855-56
मोपला1921

14. चंपारण कृषीय जाँच समिति का सदस्य निम्नलिखित में से कौन नहीं था?

Correct Answer: (c) अनुग्रह नारायण
Solution:व्याख्या- चम्पारण के किसानों की दुर्दशा की जाँच हेतु बिहार के लेफ्टिनेन्ट गवर्नर, एडवर्ड गाइड द्वारा एफ.जी. स्लाई की अध्यक्षता में चम्पारण कृषीय जाँच समिति का गठन किया गया था। इसके सदस्यों में महात्मा गाँधी, जी. राइनी, डी.जे.रीड, एम.ई.एल.टेबर, एल-सी. अदामी और हरिहर प्रसाद नारायण सिंह शामिल थे।

15. कूका आंदोलन की नींव पड़ी थी-

Correct Answer: (c) पंजाब में
Solution:व्याख्या- कूका आन्दोलन की शुरुआत भगत जवाहरमल द्वारा में पंजाब में की गयी थी। यह मूलतः धार्मिक आन्दोलन था जो बाद में राजनीतिक आन्दोलन के रूप में परिवर्तित हो गया। भगत जवाहरमल को 'सियान साहब' के उपनाम से भी जाना जाता था।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (a) स्थानीय स्वशासन -लॉर्ड लिटन
Solution:व्याख्या- सही सुमेल इस प्रकार है-
सूची-1सूची-II
स्थानीय स्वशासनलॉर्ड रिपन
सहायक संधिलॉर्ड वेलेजली
राज्य अपहरण नीतिलॉर्ड डलहौजी
स्थायी बन्दोबस्तलॉर्ड कार्नवालिस

17. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए-

1. गाँधी-इरविन समझौता

2. साम्प्रदायिक पंचाट (निर्णय)

3. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन

4. नेहरू रिपोर्ट

उपरोक्त घटनाओं को उनके कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) 4, 1, 3, 2
Solution:व्याख्या - प्रश्न में उल्लिखित घटनाओं का सही कालानुक्रम इस प्रकार है-

नेहरू रिपोर्ट - 28 अगस्त, 1928

गाँधी-इरविन समझौता - 5 मार्च, 1931

द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 7 सितम्बर 1 दिसंम्बर, 1931

साम्प्रदायिक पंचाट (कम्यूनल अवार्ड) 16 अगस्त, 1032

18. सुभाषचन्द्र बोस का राजनीतिक गुरु कौन था?

Correct Answer: (b) सी.आर. दास
Solution:व्याख्या- देशबन्धु के उपनाम से प्रसिद्ध सी.आर. दास (चितरंजन दास) को सुभाषचन्द्र बोस अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। गोपालकृष्ण गोखले को महात्मा गाँधी अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।

19. 'ऑपरेशन रुबिकॉन' वह कूट शब्द था जिसे भारत में ब्रिटिश सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस संदर्भ में प्रयोग में लाया जाना था?

Correct Answer: (a) जेल में गाँधी के आमरण अनशन
Solution:व्याख्या- 'आपरेशन रुबिकॉन' शब्द का चुनाव लार्ड लिनलिथगो द्वारा पूना के आगा खां पैलेस में गाँधी जी के आमरण अनशन के दौरान उनकी सम्भावित मृत्यु की सूचना देने हेतु किया गया था।

20. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-Iसूची-II
A. समाचार दर्पण1. राजा राममोहन राय
B. मिरात-उल अखबार2. बी.जी. तिलक
C. केसरी3. महात्मा गाँधी
D. यंग इण्डिया4. जे.सी. मार्शमैन

 

ABCD
(a)2143
(b)4321
(c)2341
(d)4123

 

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या- सही सुमेल इस प्रकार हैं-
सूची-1सूची-II
समाचार दर्पणजे.सी. मार्शमैन
मिरात-उल अखवारराजा राममोहन राय
केसरीबी.जी. तिलक
यंग इण्डियामहात्मा गाँधी