सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2017 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

41. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की कुल नगरीय जनसंख्या में महानगरों की जनसंख्या की प्रतिशतता थी-

Correct Answer: (c) 42.61
Solution:व्याख्या- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल नगरीय जनसंख्या में महानगरों की जनसंख्या की प्रतिशतता 42.61% थी। उल्लेखनीय है कि 10 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों को महानगर की संज्ञा दी जाती है।

42. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या की प्रतिशतता न्यूनतम थी ?

Correct Answer: (d) हिमाचल प्रदेश
Solution:व्याख्या - 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत 31.2% है। राज्यों में न्यूनतम नगरीय जनसंख्या प्रतिशतता हिमाचल प्रदेश (10%) में जबकि अधिकतम गोवा (62.2%) में है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या महाराष्ट्र (5,08,18,259) में निवास करती है इसके पश्चात उत्तर प्रदेश (4,44,95,063) का दूसरा स्थान है।

43. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, साक्षरता दर एवं नगरीकरण के स्तर में भारत में द्वितीय स्थान पर है?

Correct Answer: (a) मिजोरम
Solution:व्याख्या - 2011 की जनगणना के अनुसार, मिजोरम की साक्षरता दर 91.3% और नगरीकरण दर 52.1%, दोनों ही दृष्टि से देश के राज्यों में दूसरे स्थान पर है जबकि साक्षरता की दृष्टि से केरल और नगरीकरण की दृष्टि गोवा का देश में प्रथम स्थान है।

44. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में साक्षरता दर में 2001 से 2011 तक वृद्धि हुई थी-

Correct Answer: (a) 11.45%
Solution:व्याख्या- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में साक्षरता दर में 2001 से 2011 तक 11.45% तक की वृद्धि हुई थी। उल्लेखनीय है वर्ष 2001 की जनगणना में उत्तर प्रदेश में साक्षरता दर 56.36% थी जो वर्ष 2011 की जनगणना में 11.41% की वृद्धि के साथ 67.68% हो गयी।

45. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जिले की साक्षरता दर सर्वाधिक है?

Correct Answer: (d) गाजियाबाद
Solution:व्याख्या - प्रश्नगत विकल्पों में जनगणना 2011 के अनुसार, गाजियाबाद की माक्षरता दर सर्वाधिक है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में साक्षरता दर 67.7% है, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 77.3% और महिला साक्षरता दर 57.2% है। साक्षरता दर की दृष्टि से उतर प्रदेश के जिलों का अवरोही क्रम इस प्रकार है- गौतमबुद्ध नगर > कानपुर नगर > औरैया > इटावा > गाजियाबाद, जबकि आरोही क्रम इस प्रकार है- श्रावस्ती < बहराइच < बलरामपुर < बदायूँ < रामपुर।

46. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के द्वारा अस्पृश्यता की समाप्ति की व्यवस्था की गई?

Correct Answer: (d) अनुच्छेद-17
Solution:व्याख्या- भारतीय संविधान के भाग-3 में छः मौलिक अधिकारों का वर्णन (अनुच्छेद 12 से 35 तक) किया गया है। अनुच्छेद 14 से 18 तक में प्रथम मौलिक अधिकार, समता के अधिकार का उल्लेख है। प्रश्न में उल्लिखित अनुच्छेद और उनके संगत प्रावधान निम्नवत हैं-
अनुच्छेदप्रावधान
अनु. 14विधि के समक्ष समता
अनु. 15धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या
जन्मस्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध
अनु. 16लोक नियोजन के विषय में अवसर की समता
अनु. 17अस्पृश्यता का अंत
अनु. 18उपाधियों का अंत

47. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 170 के अनुसार किसी राज्य की विधानसभा के सदस्यों की न्यूनतम था अधिकतम संख्या क्रमशः हो सकती है-

Correct Answer: (d) 60 तथा 500
Solution:व्याख्या- संविधान के अनुच्छेद 170 में विधानसभाओं की संरचना वर्णित है। अनुच्छेद 170 (1) के अनुसार "अनु. 333 के उपबन्धों के अधीन रहते हुए, प्रत्येक राज्य की विधानसभा उस राज्य में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा चुने हुए पांच सौ से अधिकतम् और साठ से न्यूनतम सदस्यों से मिलकर बनेगी।" अर्थात् अनु. 333 के अनुसार आंग्ल भारतीय की विधान सभा में नियुक्ति को सम्मिलित करते हुए अधिकतम संख्या 500 होनी चाहिए। परन्तु वर्तमान में आंग्ल भारतीय सदस्य की विधान सभा में नियुक्ति को 104वें संविधान संशोधन से स्थगित कर दिया गया है।

48. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) भ्रष्टाचार निरोधक कानून - 1985
Solution:व्याख्या-
संस्थास्थापना वर्ष
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो1963
केन्द्रीय सतर्कता आयोग1964
भ्रष्ट्राचार निरोधक कानून1988
प्रवर्तन निदेशालय1956

नोट- आयोग द्वारा यह प्रश्न मूल्यांकन से बाहर कर दिया गया था।

49. प्रशासनिक सुधार आयोग, 1967 जिसने पहली बार लोकपाल तथा लोकायुक्त बनाने की संस्तुति की थी, के अध्यक्ष थे-

Correct Answer: (a) मोरारजी देसाई
Solution:व्याख्या- भारत में प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन मोरारजी देसाई की अध्यक्षता में जनवरी, 1966 में किया गया था। बाद में 1967 ई. में इस आयोग का अध्यक्ष के. हनुमंतैया को बनाया गया था। प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग ने ही सर्वप्रथम भारत में लोकपाल एवं लोकायुक्त की स्थापना का सुझाव दिया था। द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग 31 अगस्त 2005 को बनाया गया था। इसके अध्यक्ष वीरप्पा मोइली थे।

50. भारतीय संविधान के 70वें संशोधन द्वारा भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में जिन दो केन्द्र-शासित प्रदेशों को भाग लेने का अधिकार दिया गया है, वे हैं-

Correct Answer: (b) दिल्ली तथा पुडुचेरी
Solution:व्याख्या- भारतीय संविधान के 70वें संशोधन द्वारा भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में पुडुचेरी तथा दिल्ली की विधानसभाओं के सदस्यों को शामिल किया गया। भारत के संविधान के अनुच्छेद 54 के अनुसार, राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में सम्मिलित हैं (1) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य, (2) राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य, तथा (3) दिल्ली तथा पुडुचेरी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य।