सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2017 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

51. पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षित स्थानों (सीटों) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन- सा/से कथन सही है/हैं?

1. इसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 243 घ (3) में किया गया है।

2. यह आरक्षण अनुच्छेद 334 में विनिर्दिष्ट अवधि की समाप्ति पर प्रभावी नहीं रहेगा।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:व्याख्या - संविधान के अनुच्छेद 243 घ (3) के अनुसार प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम से आबंटित किए जा सकेंगे। इस प्रकार प्रश्नगत कथन (1) सत्य है, जबकि अनु. 334 में विनिर्दिष्ट आरक्षण की अवधि, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में आंग्ल भारतीय समुदाय के प्रतिनिधित्व और SC/ST के स्थानों के आरक्षण से सम्बंधित है, न कि पंचायतों से। इस प्रकार प्रश्नगत कथन (2) असत्य है।

52. भारतीय संविधान के 73वें संशोधन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं?

1. इसमें पंचायतों को स्वशासन की संस्था स्वीकार किया गया।

2. इसमें शहरी स्थानीय सरकार को स्वशासन की संस्था स्वीकार किया गया।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) केवल 1
Solution:व्याख्या - भारतीय संविधान के 73वें संविधान संशोधन, 1992 द्वारा संविधान में एक नया भाग-9 तथा एक नयी अनुसूची (11वीं) जोड़ी गयी जिसमें 29 विषय हैं और पंचायती राजव्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया, जबकि 74वें संविधान संशोधन द्वारा शहरी स्थानीय स्वशासन संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया। शहरी स्थानीय सरकार को 18 विषय से सम्बन्धित कार्य दिये गये हैं। इस प्रकार प्रश्नगत कथन (1) सत्य है जबकि कथन (2) असत्य है।

53. उत्पादक कीमत सूचकांक मापता है-

Correct Answer: (a) उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं की कीमत के औसत परिवर्तन को।
Solution:व्याख्या - उत्पादक कीमत सूचकांक, उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं की कीमत के औसत परिवर्तन को पता है। उत्पादक कीमत सूचकांक की संरचना तथा कार्य विधियाँ सुझाने के लिए 21 अगस्त 2014 को प्रो. बी.एन. गोलदार की अध्यक्षता में गठित एक कार्यदल ने अपनी रिपोर्ट 31 अगस्त 2017 को प्रस्तुत कर दी थी।

54. भारत के राज्यों में से कौन-सा राज्य चावल का सर्वाधिक उत्पादन (प्रति हेक्टेयर) करता है?

Correct Answer: (d) पंजाब
Solution:व्याख्या- देश के कुल चावल उत्पादन में सर्वाधिक उत्पादन पश्चिम बंगाल राज्य का है जबकि वर्ष 2020-21 में भारत में शीर्ष चावल उत्पादकता (प्रति हेक्टेयर) वाले राज्य निम्न हैं- पंजाब (4366 कि.ग्रा./हेक्टेयर), तमिलनाडु (3574) कि.ग्रा./हेक्टेयर), आंध्र प्रदेश (3595 कि.ग्रा./हेक्टेयर) हैं।

55. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 (फसल/पौधारोपण)सूची-II (सर्वाधिक उत्पादक राज्य)
A. जूट1. केरल
B. चाय2. उत्तर प्रदेश
C. गन्ना3. असम
D. रबर4. पश्चिम बंगाल

 

ABCD
(a)4321
(b)3124
(c)2431
(d)1234

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या- सही सुमेल इस प्रकार है-
फसल/पौधा रोपणसर्वाधिक उत्पादक राज्य
जूटपश्चिम बंगाल
चायअसम
गन्नाउत्तर प्रदेश
रबरकेरल

56. निम्नलिखित में से कौन-सी एजेन्सी भारत से कृषि सामानों के निर्यात में सम्मिलित नहीं है (सहभागी नहीं है)?

Correct Answer: (c) इफ्को
Solution:व्याख्या- नैफेड, स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन और एम.एम.टी.सी. कृषि उत्पादों की प्रमुख निर्यातक संस्थाएं हैं, जबकि इफको मुख्यतः रासायनिक उर्वरकों के उत्पादन व निर्यात से संबंधित संस्था है। उल्लेखनीय है कि खनिज और धातु व्यापार कापेरिशन (MMTC) वर्ष 1963 में स्थापित भारत की प्रथम ऐसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक संस्था है, जिसे सुपर स्टार ट्रेडिंग हाऊस का दर्जा प्रदान किया गया है और यह पहला ऐसा सार्वजनिक उपक्रम है जिसे निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान हेतु 'गोल्डेन सुपर स्टार ट्रेडिंग हाऊस' का दर्जा दिया गया है। यह भारत से खनिजों का निर्यात करने वाला सबसे बड़ा निर्यातक है। यह संस्था भारत के कृषि उत्पादों के अग्रणी निर्यातकों व आयातकों में भी शामिल है। कम्पनी के थोक निर्यात में चावल, गेहूँ, दालें, चीनी, चाय, काफी, जूट आदि प्रमुख हैं।

57. स्टॉक एक्सचेंज में निम्नलिखित में से कौन सट्टेबाज नहीं है?

Correct Answer: (a) दलाल
Solution:व्याख्या- दलाल, स्टॉक एक्सचेंज में मध्यस्थ की भूमिका का निर्वहन करता है न कि सट्टेबाज का। उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में चार प्रकार के सट्टेबाज कार्य करते हैं- स्टैग, लेमड़क, तेजड़िया तथा मंदड़िया।

58. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण पर आधारित युक्ति है-

Correct Answer: (c) डायनेमो
Solution:व्याख्या - डायनेमो, यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में जबकि विद्युत मोटर, विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में रूपान्तरित करता है। डायनेमो चुम्बकीय प्रेरण पर आधारित युक्तियां हैं। किसी चालक को किसी परिवर्ती चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर उस चालक के सिरों के बीच विद्युत वाहक बल उत्पन्न होने को विद्युत चुम्बकीय प्रेरण कहा जाता है।

59. ताप के निम्नलिखित में से किस पैमाने में ऋणात्मक मान नहीं होता है?

Correct Answer: (c) केल्विन
Solution:व्याख्या- केल्विन पैमाने में हिमांक को 273 K तथा भाप बिन्दु को 373 K अंकित किया जाता है और इनके बीच के अंतर को दूरी को 100 बराबर भागों मे बाँट दिया जाता है। प्रत्येक भाग को 1K कहा जाता है। इस प्रकार केल्विन पैमाने में ऋणात्मक मान नहीं होता है। OK का अर्थ होता है- 273 ^ 0 * Cl

60. दो समान द्रव्यमान की वस्तुओं की गतिज ऊर्जाओं का अनुपात 4:9 है, तो उनके वेगों का अनुपात होगा-

Correct Answer: (b) 2:3
Solution: