सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2017 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

51. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन (A): जी.डी.पी. के प्रतिशत के रूप में भारत सरकार का राजकोषीय घाटा वर्ष 2017-18 में बजट अनुमान की तुलना में अधिक था।

कारण (R) : वर्ष 2017-18 में अप्रत्यक्ष करों की वसूली, जी.एस.टी. लागू हो जाने के कारण, सापेक्षतः कम थी।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल के दौरान जी.डी.पी. के प्रतिशत के रूप में भारत सरकार का राजकोषीय घाटा वर्ष 2017-18 में बजट अनुमान की तुलना में अधिक था। वर्तमान में (बजट 2022-23) में कुल व्यय 39.45 लाख करोड रूपये अनुमानित है तथा राजकोषीय घाटा (2022-23) में 16.611 लाख करोड़ रूपये अनुमानित है जो कि बजट का 6.4% है। बजट 2022-23 के अनुसार कर राजस्व में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का हिस्सा 16%, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क 7%, निगम कर 15% आयकर 15%, सीमा शुल्क 5% है।

52. दिसम्बर, 2017 में भारत सरकार की हिस्सेदारी निम्नलिखित में से किस बैंक में सर्वाधिक थी?

Correct Answer: (b) यूनाइटेड बैंक ऑफ इण्डिया
Solution:व्याख्या दिसम्बर, 2017 में भारत सरकार की हिस्सेदारी यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में सर्वाधिक थी। उल्लेखनीय है कि भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के परिप्रेक्ष्य में सरकार से आग्रह किया है कि बैंकों में जारी अनिमितताओं को रोकने के लिए सर्वाजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 33% तक करे। आरबीआई की मार्च, 2021 की रिपोर्ट के अनुसार प्रश्नगत दिये गये बैंकों में सरकार की सर्वाधिक हिस्सेदारी सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया (89.8%) है। जबकि वहीं बैंक ऑफ इण्डिया में 89.5%, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में 56.1% है। यूनाइटेड बैंक ऑफ इण्डिया का विलय । अप्रैल, 2022 को पंजाब नेशनल बैंक में कर दिया गया और पीएनबी में सरकार की हिस्सेदारी 76.9% है। भारत में कार्यरत सभी वाणिज्यिक बैंकों में भारत सरकार की सर्वाधिक हिस्सेदारी पंजाब एण्ड सिंध बैंक (97.1%) है।

53. 2017-18 के संघ-बजट में निम्नलिखित में से कौन घटित नहीं हुआ?

Correct Answer: (b) केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं की संख्या में वृद्धि।
Solution:व्याख्या - 2017-18 के संघ बजट में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में कमी की गयी न कि वृद्धि। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017-18 के बजट में मुख्यतः तीन सुधार किए गए रेल बजट का आम बजट में विलय, सामाजिक व्यय की योजना तथा 'गैर योजना व्यय' में वर्गीकरण की समाप्ति तथा बजट प्रस्तुति की तिथि 1 फरवरी करना।

54. 'मिग-21 बाइसन' लड़ाकू विमान को अकेले उड़ाकर इतिहास रचने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट का नाम बतायें।

Correct Answer: (d) अवनि चतुर्वेदी
Solution:व्याख्या - फरवरी 2018 में अवनि चतुर्वेदी ने 'मिग-21 बाइसन' लड़ाकू विमान को अकेले उड़ाकर पहली महिला लड़ाकू पायलट होने का गौरव हासिल किया।

55. उस भारतीय जिमनास्ट का नाम बतायें जिसने फरवरी, 2018 में 'जिमनास्टिक विश्व कप' में पहली बार व्यक्तिगत पदक जीतकर इतिहास रचा।

Correct Answer: (a) अरुणा बुद्धा रेड्डी
Solution:व्याख्या-फरवरी, 2018 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सम्पन्न जिमनास्टिक विश्व कप में भारत की अरुणा बुद्धा रेड्डी ने महिला विश्व कप स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। ऐसा करके उन्होंने व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट होने का गौरव हासिल किया।

56. 'अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबन्धन' का प्रथम शिखर सम्मेलन निम्नलिखित में से किस शहर में हुआ था?

Correct Answer: (a) नई दिल्ली
Solution:व्याख्या- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबन्धन का प्रथम शिखर सम्मेलन मार्च, 2018 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, सौर ऊर्जा पर आधारित देशों का एक संगठन है जिसका शुभारंभ भारत व फ्रांस द्वारा पेरिस में किया गया। जबकि वर्तमान में यह शिखर सम्मेलन सितम्बर, 2022 में नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

57. 'सुल्तान अजलान शाह कप 2018' जीता था-

Correct Answer: (c) ऑस्ट्रेलिया ने
Solution:व्याख्या 3 मार्च से 10 मार्च के मध्य मलेशिया में सम्पन्न सुल्तान अजलान शाह कप 2018 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2-1 पराजित कर प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीत लिया। सुल्तान अजलान शाहि कप 2022 में मलेशिया ने द. कोरिया को पराजित कर प्रतियोगिता जीता।

58. कौन-सा देश 24वें शीतकालीन ओलम्पिक, 2022 की मेजबानी करेगा?

Correct Answer: (b) चीन
Solution:व्याख्या - 23वें शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन 9- 25 फरवरी 2018 के मध्य दक्षिण कोरिया में सम्पन्न हुआ जबकि 24वाँ शीतकालीन ओलम्पिक खेल 4-20 फरवरी 2022 के मध्य चीन के बीजिंग में आयोजित हुआ।

59. 21वाँ फीफा विश्व कप, 2018 निम्नलिखित में से किस देश में सम्पादित होगा?

Correct Answer: (d) रूस
Solution:व्याख्या - 21वें फीफा विश्व कप का आयोजन 14 जून -15 जुलाई, 2018 के मध्य रूस में आयोजित किया गया। 22 वाँ फीफा विश्व कप, 2022 का आयोजन 20 नवंबर, 2022 से 18 दिसंबर, 2022 के मध्य कतर में संपन्न हुआ। जिसमें अर्जेंटीना ने पेनॉल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

60. मार्च, 2018 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की गई 'विश्व | खुशहाली रिपोर्ट, 2018' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारत पिछले वर्ष 2017 के अपने स्थान से 11 स्थान नीचे पहुँच गया है।

2. फिनलैंड प्रथम स्थान प्राप्त कर सर्वाधिक खुशहाल देश है।

3. इस रिपोर्ट में केवल 155 देश सम्मिलित हैं।

उपरोक्त में से सही कथन है/हैं :

Correct Answer: (b) केवल 1 तथा 2
Solution:व्याख्या- प्रश्नगत कथन 1 और 2 सत्य है जबकि कथन 3 असत्य है। मार्च 2018 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी विश्व खुशहाली रिपोर्ट-2018 में कुल 156 देशों में फिनलैंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि भारत 2017 के मुकाबले 11 स्थान नीचे होकर 2018 में 133वें स्थान पर आ गया है। वर्ष 2022 की विश्व खुशहाली रिपोर्ट में भी फिनलैण्ड का प्रथम स्थान है जबकि भारत का स्थान 136वाँ है। वर्ष 2023 की विश्व खुशहाली रिपोर्ट में कुल 137 देशों में फिनलैंड प्रथम स्थान तथा अफगानिस्तान 137वें स्थान पर है, जबकि भारत 126वें स्थान पर है।