सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2017 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

61. 'विश्व पर्यावरण दिवस 2018' का मुख्य विषय (थीम) क्या है?

Correct Answer: (c) प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करो
Solution:व्याख्या- विश्व पर्यावरण दिवस 2018 का मुख्य विषय (थीम) 'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करो' (Beat Plastic Pollution) है। विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का मुख्य विषय - केवल पृथ्वी (Only the Earth) था तथा इसका मेजबान देश स्वीडन था। विश्व पर्यावरण दिवस, 2023 का मुख्य विषय # Beat Plastic Poluction अभियान के तहत "प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान" पर केंद्रित था। मेजबान देश नीरलैंड और कोटे डी आइवर थे।

62. 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2018' के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. विश्व में भारत तीसरा सर्वाधिक अरबपतियों की संख्या वाला देश है।

2. भारत में 118 अरबपति हैं।

3. चीन में सर्वाधिक संख्या में अरबपति हैं।

उपरोक्त में से, सही कथन है/हैं :

Correct Answer: (d) केवल 1 तथा 3
Solution:व्याख्या- प्रश्नगत कथन 1 और 3 सत्य हैं जबकि कथन 2 असत्य है। फरवरी 2018 में जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार कुल 131 अरबपतियों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। चीन, 819 अरबपतियों के साथ शीर्ष पर तथा अमेरिका, 517 अरबपतियों के साथ दूसरे स्थान पर है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 में अरबपतियों की संख्या के आधार पर शीर्ष देश हैं- चीन (969), यूएसए (691), भारत (187) हैं।

63. मार्च 2018 में, भारत के किस राज्य ने अपने राज्य ध्वज का अनावरण किया?

Correct Answer: (d) कर्नाटक
Solution:व्याख्या- कर्नाटक द्वारा 8 मार्च 2018 को अपने राज्य ध्वज (नाद ध्वज) का अनावरण किया गया। यह पीले, सफेद और लाल रंग की तीन धारियों में विभाजित है, जिसके मध्य में राजचिन्ह मुद्रित है।

64. केन्द्रीय बजट 2018-19 के आधार पर सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (क्षेत्र)सूची-II (बजट आवंटन : लाख करोड़)
(a) रक्षा1. ₹1.38
(b) कृषि एवं सम्बद्ध2. ₹1.69
(c) खाद्य सहायिकी3. ₹0.63
(d) ग्रामीण विकास4. ₹2.82

 

ABCD
(a)4321
(b)1234
(c)4213
(d)3142

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या - सही सुमेल इस प्रकार है-
क्षेत्रबजट आवंटन
(लाख करोड़ में)
रक्षा2.82
कृषि एवं सम्बद्ध गतिविधियां0.63
खाद्य सहायिकी1.69
ग्रामीण विकास1.38

केन्द्रीय बजट 2023-24 के अनुसार प्रमुख मदों पर बजट आवंटन इस प्रकार है-

मदआवंटन
(लाख करोड़ में)
पेंशन2,34,359
रक्षा4,32,720
ग्रामीण विकास2,38,204
कृषि एवं सम्बद्ध गतिविधियां84,214
ऊर्जा94,915
स्वास्थ्य88,956

65. टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. 20 मार्च, 2018 को वह पुरुष एकल में विश्व के नम्बर 1 रैंक वाले खिलाड़ी हैं।

2. वह बीस बार पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी हैं।

3. मार्च, 2018 तक उन्होंने सात बार पुरुष एकल विम्बलडन जीता है।

उपरोक्त में से, सही कथन है/हैं :

Correct Answer: (a) केवल 1 तथा 2
Solution:व्याख्या - 20 मार्च 2018 की स्थिति के अनुसार रोजर फेडरर (स्विट्जरलैण्ड), ए.टी.पी. रैंकिंग में पुरुष एकल में विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी थे। फेडरर बीस बार पुरुष एकल ग्रैण्ड स्लैम खिताब जीतने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी हैं। इन बीस ग्रैण्ड स्लैम खिताबों में 8 विम्बलडन, 6 आस्ट्रेलियन, 5 यू.एस. तथा 1 फ्रेंच ओपन शामिल हैं।

66. निम्नलिखित में से किस देश ने ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कमी करने हेतु 2019 से 'कार्बन टैक्स' लगाने की घोषणा की है?

Correct Answer: (c) सिंगापुर
Solution:व्याख्या- सिंगापुर सरकार ने ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी करने हेतु वर्ष 2019 में 'कार्बन टैक्स' लगाने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2018 में घोषित इस नीति के दायरे में प्रतिवर्ष 25000 टन या उससे अधिक ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन करने वाले प्रतिष्ठानों को शामिल किया जाएगा।

67. सौ फीसदी सौर ऊर्जा पर चलने वाला भारत का पहला केन्द्र-शासित प्रदेश है-

Correct Answer: (b) दीव
Solution:व्याख्या- सौ फीसदी सौर ऊर्जा पर चलने वाला पहला केन्द्रशासित प्रदेश दीव है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2018 में यह क्षमता हासिल करने वाला दीव अपने ऊर्जा संयंत्रों से कुल 13 मेगावाट विद्युत उत्पादित करता है।

68. बिहार के किस जिले ने 100 घंटे में 11,244 टॉयलेट्स का निर्माण करके रिकॉर्ड स्थापित किया?

Correct Answer: (b) गोपालगंज
Solution:बिहार के गोपालगंज जिले ने 100 घंटे में 11,244 टॉयलेट्स का निर्माण करके रिकॉर्ड स्थापित किया। फरवरी 2018 में स्थापित इस रिकॉर्ड के पूर्व यह रिकॉर्ड, तेलंगाना के विजय ग्राम के नाम था, जहाँ 100 घंटे में 10,000 शौचालय निर्मित किए गये थे।

69. भारतीय अर्थव्यवस्था में तृतीयक क्षेत्र की भागीदारी वर्ष 2016-17 में थी।

Correct Answer: (d) ₹52.8 लाख करोड़
Solution:व्याख्या- भारतीय अर्थव्यवस्था में तृतीयक क्षेत्र की भागीदारी वर्ष 2016-17 में 73.08 लाख करोड़ अर्थात 52.8% थी,  उल्लेखनीय है कि प्राथमिक क्षेत्र में कृषि, पशुपालन आदि, द्वितीयक क्षेत्र में विनिर्माण तथा तृतीयक अथवा सेवा क्षेत्र में व्यापार, यातायात, सम्प्रेषण, मनोरंजन, सूचना, न्याय आदि आते हैं। 2021-22 के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार कृषि, उद्योग व सेवा क्षेत्र का राष्ट्रीय आय में योगदान क्रमशः है- कृषि 18.8%, उद्योग सेवा - - 28.2%, 53%। तृतीयक क्षेत्र की कुल जीडीपी में भागीदारी वर्ष 2021-22 में 53% अर्थात 78.10 लाख करोड़ है।

70. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

(संस्थान)(स्थान)
(a) भारतीय सब्जी अनुसंधान
संस्थान
वाराणसी
(b) केन्द्रीय उपोष्ण अनुसंधान संस्थानश्रीनगर
(c) भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थानलखनऊ
(d) भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थानकानपुर

 

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या - सही सुमेल इस प्रकार है-
संस्थानस्थान
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थानवाराणसी
केन्द्रीय उपोष्ण अनुसंधान संस्थानलखनऊ
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थानलखनऊ
भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थानकानपुर