सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2017 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

1. 'निषिद्ध' के लिए सही विलोम शब्द है-

Correct Answer: (c) विहित
Solution:व्याख्या-'निषिद्ध' के लिए सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'विहित' होता है जबकि 'सिद्ध' का विलोम शब्द 'असिद्ध' होता है।

2. निम्नलिखित में एक शब्द 'शुष्क' का विलोम है-

Correct Answer: (b) आर्द्र
Solution:व्याख्या- 'शुष्क' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'आर्द्र' होता है जबकि 'शिष्ट' का विलोम 'अशिष्ट' होता है। 'शीत', 'उष्ण' परस्पर विपरीतार्थी शब्द हैं।

3. निम्नलिखित में से एक शब्द 'स्थूल' का विलोम नहीं है-

Correct Answer: (d) शाश्वत
Solution:व्याख्या- दिये गये शब्दों में 'शाश्वत' शब्द स्थूल का विलोम नहीं है जबकि यह क्षणिक का विलोम है। सूक्ष्म, तन्वी एवं दुर्बल स्थूल के विलोम हैं।

4. 'पृथक्' का सही विलोम है-

Correct Answer: (b) संयुक्त
Solution:व्याख्या- 'पृथक्' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'संयुक्त' होता है जबकि 'एकत्र' का विलोम शब्द 'विकीर्ण' होता है।

5. निम्नलिखित में एक शब्द 'उपयोग' का विलोम है-

Correct Answer: (d) अनुपयोग
Solution:व्याख्या- 'उपयोग' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'अनुपयोग' होता है। शेष विकल्प असंगत एवं त्रुटिपूर्ण हैं। नोट- आयोग ने इसका उत्तर विकल्प (b) और (d) दोनों को माना है।

6. इनमें से विलोम शब्दों का एक गलत युग्म है-

Correct Answer: (b) उद्यम - निरुद्यम
Solution:व्याख्या- दिये गये विलोम शब्दों में अशुद्ध युग्म 'उद्यम-निरुद्यम' है। जबकि इसका शुद्ध विलोम शब्द 'उद्यम-आलस्य' होगा और शेष विलोम युग्म शब्द शुद्ध हैं।

7. निम्नलिखित में विलोम की दृष्टि से शुद्ध युग्म है-

Correct Answer: (a) अल्पज्ञ - बहुज्ञ
Solution:
शब्दविलोम
समस्तएकल
संयुक्तअसंयुक्त, वियुक्त
अज्ञविज्ञ
अभिज्ञअनभिज्ञ

8. विलोमार्थक दृष्टि से एक युग्म अशुद्ध है-

Correct Answer: (a) सचल - चल
Solution:व्याख्या- 'चल' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'अचल' होता है न कि सचल, शेष युग्म शुद्ध हैं। नोट- आयोग ने इसका उत्तर विकल्प (a) और (d) दोनों को माना है।

9. निम्नलिखित में से विलोम की दृष्टि से सही शब्द युग्म है-

Correct Answer: (c) जारज - औरस
Solution:व्याख्या-'जारज' का विलोम औरस, 'अपकर्ष' का विलोम उत्कर्ष जबकि 'आग्रह' का विलोम दुराग्रह 'विसर्जन' का विलोम अवाहन होता है।

10. निम्नलिखित में विलोम शब्दों का सही युग्म है-

Correct Answer: (d) अघी - निरघ
Solution:व्याख्या- दिये गये विलोम शब्दों में शुद्ध युग्म 'अघी-निरघ' है। जबकि शेष युग्म अशुद्ध है। जिनका शुद्ध रूप इस प्रकार होगा-

ईप्सित - अनीप्सित

अमित - परिमित

हया - बेहया

नोट- विकल्प (c) तथा (d) दोनों सही हैं किन्तु आयोग ने इसका उत्तर (d) माना है।