सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2017 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

31. 'अपने सहारे पर रहने वाले' के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (a) स्वावलंबी
Solution:व्याख्या- वाक्यांश 'अपने सहारे पर रहने वाले' के लिए एक शब्द 'स्वावलंबी' प्रयुक्त किया जाता है। शेष विकल्प असंगत हैं।

32. 'अप्रमेय' किस वाक्यांश के लिए एक शब्द है ?

Correct Answer: (e) a & c
Solution:व्याख्या- वाक्यांश 'जो प्रमाण से सिद्ध न हो सके' के लिए एक शब्द 'अप्रमेय' प्रयुक्त किया जाता है। तथा 'जो तौला या नापा न जा सके।' के लिए 'अप्रमेय' शब्द का प्रयोग होता है। नोट- आयोग ने इसका उत्तर (a) और (c) दोनों को माना था। बाद में आयोग के आधिकारिक उत्तर पत्रक में यह प्रश्न मूल्यांकन से बाहर कर दिया गया है।

33. 'किसी पर विजय प्राप्त करने की इच्छा रखने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (c) जिगीषु
Solution:व्याख्या- वाक्यांश 'किसी पर विजय प्राप्त करने की इच्छा रखने वाला' के लिए एक शब्द 'जिगीषु' प्रयुक्त किया जाता है।

34. 'जो स्त्री सूर्य भी न देख सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (b) असूर्यम्पश्या
Solution:व्याख्या- वाक्यांश 'जो स्त्री सूर्य भी न देख सके' के लिए एक शब्द 'असूर्यम्पश्या' प्रयुक्त किया जाता है।

35. 'कुछ खास शर्तों पर किसी कार्य को करने का समझौता' के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (d) संविदा
Solution:व्याख्या - वाक्यांश 'कुछ खास शर्तों पर किसी कार्य को करने का समझौता' के लिए एक शब्द 'संविदा' प्रयुक्त किया जाता है।

36. 'जिसकी पहले से कोई आशा न हो' के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (a) अप्रत्याशित
Solution:व्याख्या- वाक्यांश 'जिसकी पहले से कोई आशा न हो' के लिए एक शब्द 'अप्रत्याशित' प्रयुक्त किया जाता है।

37. 'राज्य द्वारा निकाला गया आधिकारिक आदेश' - वाक्यांश के लिए शब्द है-

Correct Answer: (b) अध्यादेश
Solution:व्याख्या- दिये गये वाक्यांश 'राज्य द्वारा निकाला गया आधिकारिक आदेश' वाक्य के लिए एक शब्द 'अध्यादेश' होगा। शेष विकल्प अनुपयुक्त हैं।

38. 'वह स्त्री जिसका पति परदेश (विदेश) गया हो' - वाक्य के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (c) प्रोषितपतिका
Solution:व्याख्या- 'वह स्त्री जिसका पति परदेश (विदेश) गया हो' वाक्य के लिए एक शब्द 'प्रोषितपतिका' प्रयुक्त किया जाता है जबकि 'आगतपतिका' का अर्थ होता है 'जिसका पति परदेश से आया हो'।

39. 'पैर से सिर तक' वाक्यांश के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (d) आपादमस्तक
Solution:व्याख्या- 'पैर से सिर तक' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'आपादमस्तक' प्रयुक्त किया जाता है। शेष विकल्प असंगत हैं।

40. 'अनुचित बात के लिए आग्रह करने वाला' – वाक्यांश - के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (c) दुराग्रही
Solution:व्याख्या - वाक्यांश 'अनुचित बात के लिए आग्रह करने वाला' के लिए एक शब्द 'दुराग्रही' प्रयुक्त किया जाता है जबकि 'अनुचित बात के लिए आग्रह' के लिए 'दुराग्रह' शब्द प्रयुक्त किया जाता है।