सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2017 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

41. निम्नलिखित में से तत्सम की दृष्टि से शुद्ध है-

Correct Answer: (a) शाटिका
Solution:
तद्भवतत्सम
साड़ीशाटिका
रस्सीरश्मि
रैनरजनी
सरसोंसर्षप

42. 'बरात' का तत्सम रूप है-

Correct Answer: (d) वरयात्रा
Solution:व्याख्या - तद्भव शब्द 'बरात' का तत्सम 'वरयात्रा' होता है।

43. 'मोती' का तत्सम रूप है-

Correct Answer: (b) मौक्तिक
Solution:व्याख्या - तद्भव शब्द 'मोती' का तत्सम 'मौक्तिक' होता है।

44. 'मिट्टी' का तत्सम शब्द है-

Correct Answer: (a) मृत्तिका
Solution:व्याख्या - तद्भव शब्द 'मिट्टी' का तत्सम 'मृत्तिका' होता है।

45. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है-

Correct Answer: (c) ओझा
Solution:व्याख्या - प्रश्नगत विकल्पों में 'ओझा' तद्भव शब्द है जिसका तत्सम शब्द 'उपाध्याय' होता है। शेष शब्द तत्समें हैं जिनका तद्भव निम्नलिखित है-
तत्समतद्भव
उलूकउल्लू
कूपकुआँ
पुस्तकपोथी

46. निम्नलिखित में से एक शब्द तत्सम है-

Correct Answer: (b) सरीसृप
Solution:व्याख्या - विकल्प में उल्लिखित 'सरीसृप' तत्सम शब्द है जबकि सपूत, सांकल और सांझ तद्भव शब्द हैं जिनके तत्सम क्रमशः सुपुत्र श्रृंखला और संध्या होते हैं।

47. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है-

Correct Answer: (d) घर
Solution:व्याख्या- प्रश्न में उल्लिखित 'घर' तद्भव शब्द है जिसका तत्सम रूप 'गृह' होता है, जबकि शेष तत्सम शब्द है।

48. 'अखरोट' का तत्सम रूप है-

Correct Answer: (c) अक्षोट
Solution:व्याख्या - तद्भव शब्द 'अखरोट' का तत्सम शब्द 'अक्षोट' होता है, जबकि 'अखाड़ा' का तत्सम अक्षवाट होता है।

49. निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव का सही युग्म है-

Correct Answer: (b) अक्षवाट - अखाड़ा
Solution:व्याख्या-तत्सम शब्द 'अक्षवाट' का तद्भव शब्द 'अखाड़ा' होता है, इस प्रकार प्रश्नगत विकल्प (b) सही युग्म है जबकि शेष अशुद्ध हैं, जिनका शुद्ध रूप निम्नलिखित है-
तत्समतद्भव
मधूकमहुआ
आर्द्रकअदरक
इक्षुईख

50. निम्नलिखित में से तत्सम की दृष्टि से एक युग्म अशुद्ध है-

Correct Answer: (c) कपूत - सपूत
Solution:व्याख्या - प्रश्नगत विकल्प में उल्लिखित 'कपूत-सपूत' तत्सम की दृष्टि से अशुद्ध युग्म है, जिसका शुद्ध युग्म 'कुपुत्र-सुपुत्र' होगा जबकि शेष तत्सम की दृष्टि से शुद्ध युग्म हैं।