सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा 2021 सामान्य अध्ययन Part – I (5.12.2021)

Total Questions: 70

21. The 'Tamaria' Tribes are found in which of the following state of India?/ तमरिया' जनजाति भारत के निम्नलिखित किस राज्य में पायी जाती है?

Correct Answer: (c) Jharkhand/झारखंड
Solution:'तमरिया' जनजाति झारखण्ड में पाई जाती है। पहले यह पिछड़ी जाति के अन्तर्गत थी जिसे वर्ष 2014 में अनुसूचित जनजाति में शामिल कर दिया गया। झारखण्ड की अन्य जनजातियां मुंडा, बिरहोर ओरांव, खरिया, पहाड़िया आदि हैं।

22. Which of the following is not correctly matched? निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

State/राज्यHot Springs/गर्म झरने
(a) Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेशManikaran मणिकर्ण
(b) Odisha ओडिशाTaptapani तप्तापानी
(c) Maharashtra महाराष्ट्रVajreshwari वज्रेश्वरी
(d) Gujarat गुजरातNarayani नारायणी
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है।
State/राज्यHot Springs/गर्म झरने
हिमाचल प्रदेशमणिकर्ण
ओडिशातप्तापानी
महाराष्ट्रवज्रेश्वरी
राजस्थाननारायणी

अतः स्पष्ट है कि विकल्प (d) सही सुमेलित नहीं है।

23. Match List-I with List-II and select the correct answer using the code given below- सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

List-I/सूची-I (Soil/मिट्टी)List-II/सूची-II (State/राज्य)
A. Alluvial/जलोढ़1. Rajasthan/राजस्थान
B. Black/काली2. Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश
C. Red/लाल3. Maharashtra/महाराष्ट्र
D. Desert/मरुस्थलीय4. Andhra Pradesh आन्ध्र प्रदेश

 

ABCD
(a)1432
(b)2341
(c)3213
(d)4421
Correct Answer: (b)
Solution:सूची-I (मिट्टी) तथा सूची II (राज्य) का सही सुमेल इस प्रकार है।
सूची-I (मिट्टी)सूची-II (राज्य)
जलोढ़उत्तर प्रदेश
कालीमहाराष्ट्र
लालआन्ध्र प्रदेश
मरुस्थलीयराजस्थान

24. Niger crops is a oil seed crop. What is the content of oil in its seeds? नाइजर (रामतिल) की फसल एक तेल की फसल है। इसके बीजों में तेल की मात्रा कितनी पायी जाती है?

Correct Answer: (d). 37-47%
Solution:यह इथियोपिया, भारत तथा नेपाल में व्यापक मात्रा में उगायी जाने वाली फसल है। रामतिल (नाइजर) के बीजों में कुल मात्रा का एक-तिहाई के लगभग तेल (37-47%) पाया जाता है। रामतिल, प्रोटीन और फैटी एसिड तथा लिनोलिक एसिड का भी अच्छा स्रोत है।

25. With reference to crop rotation, which of the following statement is/are correct? फसल चक्र के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं?

(1) Deep rooted crops should be followed by the same type of crop./गहरी जड़ों वाली फसलों के बाद उसी तरह की फसलें उगानी चाहिए।

(2) Legume must be followed by a non-legume. फलीदार फसल के बाद बिना फली वाली फसल लेनी चाहिए।

Select the correct answer using the code given below- नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए-

code-कूट

Correct Answer: (b) Only 2/केवल 2
Solution:फसल चक्र सिद्धांत के अनुसार एक उत्तम फसल उत्पादकता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पद्धतियों को अपनाना चाहिए

• उथली जड़ वाली फसलों के बाद गहरी जड़ वाली फसल उगानी चाहिए।

• फलीदार फसलों के बाद बिना फली वाली फसल उगानी चाहिए।

• अधिक जल की आवश्यकता वाली फसलों के बाद कम जल की आवश्यकता वाली फसलों को उगाना चाहिए।

• कृषि साधनों का प्रयोग क्षमतापूर्वक ढंग से होना चाहिए।

• अपरदन प्रभावित क्षेत्रों में फसल चक्र में आच्छादित फसलों का समावेश होना चाहिए।

अतः प्रश्न में दिए गए कथनों में केवल कथन (2) सही है।

26. Consider the following events and arrange these in chronological order: निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और उन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिएः

I. Development of sugar industry by India भारतीयों द्वारा चीनी उद्योग का विकास

II. Starting of first jute mill in Rishra रिषड़ा में प्रथम जूट मिल का प्रारंभ

III. Production of steel in India for the first time भारत में स्टील का प्रथम बार उत्पादन

IV. Starting of first textile mill in Bombay बम्बई में प्रथम कपड़ा मिल का प्रारंभ

Select the correct answer from the code given helow: / नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिएः

Code/कूट

Correct Answer: (b) IV, II, III and I/ IV, II, III और I
Solution:भारत में पहली सूती कपड़ा मिल की स्थापना 1854 में बाम्बे में कावसजी नानाभाई डावर ने "द बाम्बे स्पिनर मिल' के नाम से किया। देश के प्रथम जूट मिल की स्थापना 1855 में ब्रिटिश उद्यमी जॉर्ज ऑकलैण्ड और बंगाली फाइनेंसर बाबू वायसुम्बर सेन द्वारा रिषड़ा (बंगाल प्रेसीडेंसी) में की गई थी। भारत में प्रथम बार स्टील (लौह-इस्पात) का उत्पादन 1870 में बंगाल आयरन वर्क्स कम्पनी (IISCO) द्वारा कुल्टी (झरिया) तथा बर्नपुर (प. बंगाल) में की गई थी। जबकि भारत की प्रथम 'भारतीयों द्वारा चीनी उद्योग का विकास 1903 ई. में देवरिया (प्रतापपुर) में चीनी मिल की स्थापना से हुई।

27. Match list-I with list-II and select the correct answer using the code given below- सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

List-I/सूची-I (Minerals/खनिज)List-II/सूची-II (Industries in which largely used/उद्योग जिनमें बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है)
A. Limestone चूना पत्थर1. Cement / सीमेंट
B. Copper कॉपर (ताँबा)2. Electrical goods बिजली का सामान
C. Bauxite / बॉक्साइट3. Aeroplane Manufacturing हवाई जहाज का निर्माण
D. Manganese मैंगनीज4. Steel / इस्पात

 

ABCD
(a)1234
(b)2314
(c)4321
(d)3412
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (खनिज)सूची-II (उद्योग जिनमें बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है)
चूना पत्थरसीमेंट
कॉपर (ताँबा)बिजली का सामान
बॉक्साइटहवाई जहाज का निर्माण
मैंगनीजइस्पात

28. The second most important source after fossil fuels contributing to Indian energy need is- जीवाश्म ईंधन के बाद भारतवर्ष की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत है-

Correct Answer: (d) Solar energy/सौर ऊर्जा
Solution:भारत में जीवाश्म ईंधन के बाद ऊर्जा आवश्कताओं की पूर्ति के लिए दूसरा महत्वपूर्ण स्रोत सौर ऊर्जा है। 12 जून, 2023 की स्थिति के अनुसार, देश में विद्युत उत्पादन की स्थापित क्षमता में सर्वाधिक योगदान कोयला (49.1%) का है। जबकि सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा नया अन्य नव्यकरणीय ऊर्जा संसाधनों का योगदान (30.2%) है, जिसमें पवन ऊर्जा 10.3% तथा सौर ऊर्जा 16.1% उत्पादित किया जा रहा है।

29. Which of the following Iron and Steel Plant is not located on a river side?/निम्नलिखित में से कौन सा लौह-इस्पात संयंत्र नदी तट पर स्थित नहीं है।

Correct Answer: (a) Bhilai/भिलाई
Solution:
(लौह इस्पात संयंत्र)(नदी)
बोकारोदामोदर
जमशेदपुरस्वर्ण रेखा एवं खरकई
भद्रावतीभद्रा
  • ध्यातव्य है कि भिलाई लौह इस्पात संयंत्र किसी नदी के नजदीक स्थित नहीं है। यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 40 किमी. पश्चिम में हावड़ा मुंबई रेल लाइन तथा ग्रेट इस्टर्न हाइवे के नजदीक स्थित है।

30. What was the total percentage of Central revenue spent on Military force in British India?/ब्रिटिश भारत में सैन्य बल पर केन्द्रीय राजस्व का कुल कितना प्रतिशत व्यय होता था?

Correct Answer: (e) 52%
Solution:ब्रिटिश भारत में सैन्य बल पर केन्द्रीय राजस्व का लगभग 52 प्रतिशत व्यय होता था। इसका कारण यह था कि सेना एक से अधिक उद्देश्य पूरे कर रही थी। उस समय सबसे महत्वपूर्ण उपनिवेश होने के कारण भारत की रूसी, फ्रांसीसी और जर्मन साम्राज्यवादियों से लगातार रक्षा करनी पड़ती थी। भारतीय सेना एशिया और अफ्रीका में ब्रिटिश सत्ता और शासन को फैलाने और मजबूत बनाने का प्रमुख साधन थी। परन्तु इसका खर्च भारत के राजस्व से पूरा किया जाता था और यह भारत के लिए बहुत बड़ा बोझ था। Note- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इसका सही उत्तर विकल्प (a) को माना है।