सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

11. औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था?

Correct Answer: (d) ताराबाई के
Solution:व्याख्या - औरंगजेब की मृत्यु 3 मार्च, 1707 ई. को अहमदनगर के पासं हुई थी। इस समय मराठा नेतृत्व राजाराम की मृत्यु के पश्चात् उसकी विधवा पत्नी ताराबाई के हाथ में था। ताराबाई ने अपने 4 वर्षीय पुत्र शिवाजी द्वितीय का राज्याभिषेक करवाकर मराठा साम्राज्य की वास्तविक संरक्षिका बन गयीं।

12. निम्न में से भारत के किस वायसराय की हत्या एक दण्डित अपराधी द्वारा उस समय कर दी गई थी, जब वह अण्डमान- निकोबार द्वीप समूह के भ्रमण पर था?

Correct Answer: (c) लॉर्ड मेयो
Solution:व्याख्या लॉर्ड मेयो (1869-72) की हत्या अंडमान निकोबार द्वीप - समूह के भ्रमण के दौरान फरवरी, 1872 से एक अफगान शेरे अल्ली (दंडित अपराधी) द्वारा चाकू मारकर की गई थी। मेयो प्रथम गवर्नर जनरल था, जिसकी हत्या उसके कार्यकाल में की गयी थी। मेयो ने अफगानिस्तान के संदर्भ में सर जॉन लारेन्स की नीति का समर्थन किया। रिचर्ड ब्रुक, मेयो के छठे अर्ल को लॉर्ड मेयो के नाम से जाना जाता है।

13. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम निर्वाचित यूरोपीय अध्यक्ष था-

Correct Answer: (b) जॉर्ज यूले
Solution:व्याख्या - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के 1888 में इलाहाबाद के राष्ट्रीय अधिवेशन में जॉर्ज यूले को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जार्ज यूले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम निर्वाचित यूरोपीय अध्यक्ष थे।

14. शारदा अधिनियम में लड़कियों एवं लड़कों के विवाह की न्यूनतम आयु क्रमशः निर्धारित थी -

Correct Answer: (b) 14 वर्ष एवं 18 वर्ष
Solution:व्याख्या 1929 ई. में अजमेर निवासी प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. - हरविलास शारदा के प्रयत्नों से एक बाल विवाह निषेध कानून बना जिसमें लड़कियों एवं लड़कों के विवाह की न्यूनतम आयु क्रमशः 14 वर्ष एवं 18 वर्ष. थी।

15. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के समय भारत का गवर्नर जनरल था -

Correct Answer: (b) लॉर्ड कैनिंग
Solution:व्याख्या - 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग (1856-62) था। लॉर्ड कैनिंग भारत में कम्पनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल तथा ब्रिटिश क्राउन के अधीन नियुक्त भारत का पहला वायसरॉय था। न्यायिक सुधारों के अंतर्गत कैनिंग ने 'इंडियन हाईकोर्ट ऐक्ट' द्वारा बम्बई, मद्रास तथा कलकत्ता में एक-एक उच्च न्यायालय की स्थापना की। सामाजिक सुधारों के अंतर्गत विधवा पुनर्विवाह अधिनियम 1856 कैनिंग के कार्यकाल में ही पारित हुआ।

16. निम्न में से भारत में उन्नीसवीं शताब्दी में पड़े किस अकाल को 'प्रकोप का समुद्र' (सी ऑफ कैलेमिटी) कहा गया है?

Correct Answer: (d) उड़ीसा अकाल, 1866-67
Solution:व्याख्या 1866-67 का उड़ीसा अकाल अपनी भयावहता के कारण 'प्रकोप का समुद्र' कहा जाता है। यह अकाल 1866 में पूर्वी किनारा (कोस्ट) से लेकर मद्रास तक फैला था। इसने लगभग 4 करोड़ 45 लाख आबादी को अपनी चपेट में लिया।

17. निम्नलिखित में से कौन 02 सितम्बर, 1946 को गठित अंतरिम सरकार में मंत्री नहीं थे?

Correct Answer: (c) अबुल कलाम आजाद
Solution:व्याख्या 2 दिसम्बर, 1946 को पंडित जवाहर लाल नेहरू के - नेतृत्व में अंतरिम सरकार की स्थापना हुई। कैबिनेट मिशन योजना के तहत अंतरिम सरकार की घोषणा 24 अगस्त, 1946 को की गई थी। लीग के अंतरिम सरकार में शामिल होने के बाद इसमें पं. जवाहर लाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, आसफ अली, डॉ. जॉन मथाई, जगजीवन राम, सरदार बलदेव सिंह, गजनफर अली खाँ, लियाकत अली खाँ, अब्दुर रब नस्तर, इब्राहिम इस्माइल चुंद्रीगर और डॉ. सी. एच. भाभा शामिल थे। इसमें विधि मंत्री लीग द्वारा नामित जोगेन्द्र नाथ मंडल थे। अबुल कलाम आजाद इसमें शामिल नहीं थे।

18. 'स्वराज' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?

Correct Answer: (a) बाल गंगाधर तिलक ने
Solution:व्याख्या - दिये गये विकल्पों के अनुसार- स्वराज शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम बाल गंगाधर तिलक ने किया था। तिलक ने उद्घोषणा की कि "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा।" लेकिन वास्तव में 'स्वराज' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग दयानन्द सरस्वती द्वारा किया गया था।

19. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का एकमात्र अधिवेशन जिसकी अध्यक्षता महात्मा गाँधी ने की थी -

Correct Answer: (c) बेलग्राम अधिवेशन-1924
Solution:व्याख्या दिसम्बर, 1924 में कर्नाटक के बेलग्राम में आयोजित - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का 40वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन, एकमात्र अधिवेशन था जो महात्मा गाँधी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था।

20. निम्न में से किस एक को लाला लाजपत राय ने अपना राजनीतिक गुरु माना था?

Correct Answer: (d) मैजिनी को
Solution:व्याख्या- लाला लाजपत राय ने मैजिनी को अपना राजनीतिक गुरु माना था। मैजिनी इतालवी राष्ट्रवादी थे, जो 1848 में इटली गणतंत्र के तानाशाह बने। उन्होंने एक स्वतंत्र व एकीकृत इटली की वकालत की।