Correct Answer: (b) यह एक 10 वर्षीय कार्यक्रम था
Solution:व्याख्या - जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी पुनर्नवीनीकरण मिशन का उद्देश्य देश के नगरों का व्यापक आधुनिकीकरण करना है। इस मिशन के दो मुख्य घटक हैं यथा (1) शहरी आधारभूत संरचना एवं प्रशासन (UIG), 2. शहरी निर्धनों को बुनियादी सेवाएं (BSUP) यह मिशन वर्ष 2005-06 से शुरू हुआ। J.N.N.U.R.M. की अवधि 2005-06 से प्रारम्भ होकर 7 वर्ष रखी गई है। इस मिशन के अंतर्गत प्रत्येक शहर के लिए जल आपूर्ति, सीवर प्रणाली, सफाई, ठोस अवशिष्ट, शहरी परिहवन, शहरी नगरीकरण, विरासत संरक्षण और मलिन बस्तियों के सुधार की विशेष परियोजनाओं की योजना बनाने तथा विकास और उन्हें लागू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाती है।