सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

31. निम्न में से किस नदी के तट पर गोरखपुर स्थित है?

Correct Answer: (c) राप्ती
Solution:व्याख्या गोरखपुर राप्ती नदी के तट पर स्थित है। राप्ती नदी - नेपाल के दक्षिणी भाग की लघु हिमालय श्रेणी (धौलागिरी) के दक्षिण में रूकुमकोट के समीप से निकलती है।

32. गोविन्द वल्लभ पंत सागर जलाशय स्थित है -

Correct Answer: (a) उत्तर प्रदेश में
Solution:व्याख्या गोविन्द वल्लभ पंत सागर जलाशय उत्तर प्रदेश के - सोनभद्र जिले के पिपरी नामक स्थान पर निर्मित एक कृत्रिम झील है। जिसका विस्तार लगभग 70 वर्ग मील में है।

33. निम्न राज्यों में से किसे ग्रामीण पर्यटन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सर्वोत्तम राज्य घोषित किया गया है?

Correct Answer: (a) सिक्किम
Solution:व्याख्या- भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सिक्किम राज्य को ग्रामीण पर्यटन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार दिया गया।

34. निम्न में से किसका नाम, मार्च, 2014 तक के लिए निर्यात हेतु 'उत्कृष्ट नगरों' में नहीं रखा गया है?

Correct Answer: (e) इनमे से कोई नहीं
Solution:व्याख्या मार्च, 2014 तक के लिये निर्यात हेतु 'उत्कृष्ट नगरों' में मदुरै, लुधियाना, त्रिपुर तथा पानीपत चारो रखे गये हैं। नई विदेश नीति, 2023 में चार नए शहरों फरीदाबाद, मिर्जापुर, मुरादाबाद तथा वाराणसी को विद्यमान 39 शहरों के अतिरिक्त 'निर्यात उत्कृष्टता शहर' के रूप में निर्दिष्ट किया गया है।

35. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) मैंगनीज – कोरापुट
Solution:व्याख्या - मैंगनीज के भण्डारण की दृष्टि से भारत में ओडिशा प्रथम स्थान पर है। इंडियन मिनिरल ईयरबुक के अनुसार, 2020-21 में मैंगनीज का सर्वाधिक उत्पादन मध्य प्रदेश राज्य द्वारा किया जिसकी कुल उत्पादन में लगभग 34% है। कोरापुट बॉक्साइट का मुख्य भण्डारण वाला स्थान है।

36. नवग्राम तेल क्षेत्र स्थित है –

Correct Answer: (b) गुजरात में
Solution:व्याख्या - गुजरात तटीय क्षेत्र देश का प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र है। यहाँ तेल उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र अंकलेश्वर, कलोल, नवग्राम एवं ल्युनेज हैं।

37. महावेली गंगा एक नदी है -

Correct Answer: (c) श्रीलंका की
Solution:व्याख्या महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे बड़ी नदी है। इसका प्रवाह क्षेत्र 335 किमी. है। इसमें 10448 वर्ग किमी. का जल निकासी बेसिन है जो देश में सबसे बड़ा है। यह द्वीप के कुल क्षेत्रफल का लगभग पाँचवां हिस्सा कवर करता है।

38. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों को नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

सूची-Iसूची-II
A. मानसूनी वन1. आलूबुखारा (प्लम) एवं जैतून
B. विषुवत रेखीय वन2. चीड़ तथा फर
C. भूमध्यसागरीय वन3. सागौन तथा साखू
D. कोणधारी वन4. महोगनी एवं रोजवुड

 

ABCD
(a)3412
(b)2341
(c)4231
(d)1324

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या- सही सुमेलन इस प्रकार है -
सूची-1सूची-II
मानसूनी वनसागौन तथा साखू
विषुवत रेखीय वनमहोगनी एवं रोजवुड
भूमध्यसागरीय वनआलूबुखारा (प्लम) एवं जैतून
कोणधारी वनचीड़ तथा फर

39. निम्नलिखित में से वर्ष 2010 में भारतीय पर्यटकों का सर्वप्रिय (दर्शकों की संख्या की दृष्टि से) गंतव्य कौन देश था?

Correct Answer: (b) सिंगापुर
Solution:व्याख्या - भारतीय पर्यटकों का सर्वप्रिय (दर्शकों की संख्या की दृष्टि से) गंतव्य स्थल सिंगापुर है। पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2018 से मई 2018 के मध्य छः लाख भारतीय पर्यटक सिंगापुर गए। भारत पर्यटन सांख्यिकी 2022 के अनुसार वर्ष 2021 में भारतीय पर्यटकों का सर्वश्रेष्ठ गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात (UAE) रहा जहां लगभग 36 लाख भारतीयों ने यात्रा की।

40. 'लोक-नगरीय सातत्य' के विचार को उस आधार पर विकसित किया गया जो अध्ययन किये गये -

Correct Answer: (a) मैक्सिको में
Solution:व्याख्या 'लोक नगरीय सातत्य' के विचार को मैक्सिको में किये - गये अध्ययन के आधार पर रॉबर्ट रेडफील्ड ने प्रतिपादित किया था।