सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

41. जाम्बिया की सीमा उभयनिष्ठ नहीं है -

Correct Answer: (d) बोत्सवाना के साथ
Solution:व्याख्या-जाम्बिया की सीमा बोत्सवाना से उभयनिष्ठ नहीं है। जाम्बिया दक्षिणी अफ्रीका का एक भू-आबद्ध देश है, जिसकी राजधानी लुसाका है। इसके उत्तर में कांगो, उत्तर-पूर्व में तंजानिया, पूर्व में मलावी, मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे, और नामीबिया दक्षिण में और अंगोला पश्चिम में है।

42. निम्नलिखित में से कौन उत्तर प्रदेश का (जनसंख्या की दृष्टि से) सबसे बड़ा जनपद है?

Correct Answer: (c) इलाहाबाद
Solution:व्याख्या वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक आबादी वाले पाँच जिले इस प्रकार हैं-
शहरजनसंख्या
प्रयागराज (इलाहाबाद)5954,391
मुरादाबाद47,72,006
गाजियाबाद46,81,645
आजमगढ़46,13,913
लखनऊ45,89,838

43. निम्न राज्यों के निर्माण का सही आरोही क्रम है -

Correct Answer: (a) नागालैण्ड, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
Solution:व्याख्या-नागालैण्ड का गठन 1963 में, मेघालय का गठन 1972 में, सिक्किम का गठन 1975 में तथा अरुणाचल प्रदेश का गठन 1987 में हुआ।

44. निम्नलिखित में से किस राज्य का लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से ऊपर है?

Correct Answer: (b) झारखण्ड
Solution:व्याख्या - जनगणना 2011 के अनुसार- झारखण्ड राज्य का लिंगानुपात 949 है, जो कि राष्ट्रीय औसत (943) से अधिक है।

गुजरात का लिंगानुपात - 919

महाराष्ट्र का लिंगानुपात - 929

मध्य प्रदेश का लिंगानुपात - 931

45. निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में स्त्री-पुरुष शिक्षा में निम्नतम अंतर है?

Correct Answer: (b) मेघालय
Solution:व्याख्या प्रश्नानुसार, जनगणना 2011 के अंतिम आँकड़ों के अनुसार स्त्री-पुरुष साक्षरता दर-
राज्यकुल साक्षरतास्त्रीपुरुष
केरल94.00%92.07%96.11%
मेघालय74.43%72.89%75.95%
नागालैण्ड79.55%76.11%82.75%
मिजोरम91.33%89.27%93.35%

46. निम्न में से किस राज्य में महिला साक्षरता दर वर्ष 2001 में सर्वाधिक थी?

Correct Answer: (c) मिजोरम
Solution:व्याख्या - भारत में 2001 की जनगणनानुसार मिजोरम राज्य की महिला साक्षरता दर 86.75 थी। 2011 के नवीनतम जनगणना के अनुसार सर्वाधिक महिला साक्षरता दर (92.07%) केरल की है।

47. जनगणना, वर्ष 2001 के अनुसार उत्तर प्रदेश में साक्षरता दर थी-

Correct Answer: (c) ओडिशा से कम
Solution:व्याख्या-2001 की जनगणनानुसार उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर (56.27) ओडिशा की साक्षरता दर (63.08) से कम थी। जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर (67.7%) ओडिशा की साक्षरता दर 72.87% से कम है। जनगणना 2011 के अनुसार भारत की साक्षरता दर 73% है जिसमें पुरुष साक्षरता 80.9% व महिला साक्षरता 64.6% है।

48. निम्नलिखित में से किस जनगणना वर्ष में भारत में लिंगानुपात 946 था?

Correct Answer: (c) 1951
Solution:व्याख्या-जनगणना वर्ष 1951 में भारत का लिंगानुपात 946 था।
जनगणना वर्षलिंगानुपात (भारत)
1921955
1941945
1951946
1971930

49. वर्ष 2001-2011 की अवधि में कुल जनसंख्या में निम्नतम प्रतिशत वृद्धि वाला राज्य है -

Correct Answer: (a) नागालैण्ड
Solution:व्याख्या - न्यूनतम् दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाले 5 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश इस प्रकार हैं -
राज्य/कें. शा. प्रदेशवृद्धि दर
नागालैण्ड(-0.6%)
केरल4.91%
लक्षद्वीप6.3%
अंडमान एवं निकोबार6.86%
गोवा8.23%

50. रेडफील्ड तथा सिंगर के विचार में प्राथमिक नगरीकरण की। प्रक्रिया को किसके विकास से विशेषीकृत (characterized by) किया जाता है?

Correct Answer: (a) लोक परम्परा के
Solution:व्याख्या - रेडफील्ड तथा सिंगर के मतानुसार प्राथमिक नगरीकरण की प्रक्रिया को लोक परम्परा के विकास से विशेषीकृत किया जाता है।