सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

51. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित नगरों का भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से सही अवरोही क्रम क्या है?

Correct Answer: (d) वाराणसी, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, संत रविदास
Solution:व्याख्या - उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों का क्षेत्रफल -
जिलाक्षेत्रफल (वर्ग किमी. में)
वाराणसी1535
गौतम बुद्ध नगर1442
बागपत1321
संत रविदास नगर (भदोही)1015

52. निम्नांकित में से कौन भारतीय गणतंत्र का प्रमुख है?

Correct Answer: (a) भारत का राष्ट्रपति
Solution:व्याख्या - संविधान के अनुच्छेद-52 में कहा गया है कि भारत का एक राष्ट्रपति होगा। राष्ट्रपति राज्य का अध्यक्ष होता है। भारत सरकार की समूची कार्यपालिका कार्यवाही उसके नाम से की जाती है (अनुच्छेद-53)। रक्षा बलों की सर्वोच्च कमान उसमें निहित होती है। और उसका प्रयोग कानून द्वारा विनियमित होता है (अनुच्छेद-77)।

53. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

सूची-1सूची-II
A. संविधान का भाग XV1. आपात उपबन्ध
B. संविधान का भाग XVI2. राजभाषा
C. संविधान का भाग XVII3. कुछ वर्गों के संबंध में विशेष उपबन्ध
D. संविधान का भाग XVIII4. निर्वाचन

 

ABCD
(a)3412
(b)4321
(c)1234
(d)2143

 

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या - सही सुमेलन इस प्रकार है -
सूची-1सूची-II
 संविधान का भाग XV निर्वाचन
संविधान का भाग XVIकुछ वर्गों के संबंध में विशेष उपबन्ध
संविधान का भाग XVIIराजभाषा
संविधान का भाग XVIIIआपात उपबन्ध

54. निम्नलिखित में से कौन एक राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों का उद्देश्य नहीं है?

Correct Answer: (c) एक धार्मिक राज्य की स्थापना करना।
Solution:व्याख्या संविधान के भाग-4 में अनुच्छेद-36 से 51 तक में समाविष्ट राज्य के नीति निदेशक तत्व हमारे संविधान को अनोखी विलक्षणता प्रदान करते हैं, एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना, पंथ-निरपेक्ष राज्य की स्थापना करना आदि है। इसका उद्देश्य एक धार्मिक राज्य की स्थापना करना नहीं है।

55. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

Correct Answer: (c) लोकसभा अध्यक्ष
Solution:व्याख्या धन विधेयक और संविधान संशोधन विधेयक से इतर - किसी विधेयक के संदर्भ में संसद के दोनों सदनों में असहमति की स्थिति में राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 108 के अंतर्गत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाई जा सकती है, जिसकी अध्यक्षता अनुच्छेद 118 (4) के अंतर्गत लोकसभा अध्यक्ष करता है।

56. कथन :

कथन (A): शहरी गरीबी की जड़ ग्रामीण क्षेत्रों में होती है।

कारण (R) : ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर निम्न होता है।

उपर्युक्त कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
Solution:व्याख्या शहरों में रोजगार और अन्य जीविकोपार्जन के साधनों के तलाश में ग्रामीण लोगों का प्रवासन होता है जिससे शहरों में गरीबी बढ़ जाती है। उपर्युक्त कथन (A) अर्थात् शहरी गरीबी की जड़ ग्रामीण क्षेत्रों में होती है तथा कारण (R) ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर निम्न होता है, दोनों सत्य हैं परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

57. भारत में गरीबी का स्तर निर्धारित होता है -

Correct Answer: (c) घरेलू उपभोक्ता के व्यय के आधार पर।
Solution:व्याख्या भारत में गरीबी का आकलन नीति आयोग द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष पर राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा संग्रहित परिवार आधारित उपभोग व्यय के आँकड़ों के आधार पर किया जाता है।

58. वाटर (प्रिवेन्शन एण्ड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन) सेस ऐक्ट लागू किया गया -

Correct Answer: (c) 1977 में
Solution:व्याख्या-वाटर (प्रिवेंशन एण्ड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन) सेस ऐक्ट 1977 में लागू किया गया था। इस अधिनियम की मुख्य विशेषतायें निम्नलिखित हैं- 1. जल प्रदूषण का निवारण एवं नियंत्रण, 2. जल की स्वास्थ्य वर्द्धक गुणवत्ता को बनाये रखना अथवा उसे पुनः स्थापित करना, 3. जल प्रदूषण के निवारण एवं नियंत्रण के उद्देश्य से केन्द्रीय एवं राज्य बोर्डों का गठन करना।

59. विश्व स्तर पर सीमेंट उत्पादन (2010) में भारत का स्थान है -

Correct Answer: (b) दूसरा
Solution:व्याख्या - विश्व स्तर पर सीमेंट उत्पादन में वर्ष 2023 में भारत का विश्व में चीन के बाद दूसरा स्थान था। भारत का सीमेन्ट उत्पादन वर्ष 2018 में 509 मिलियन टन था जिसे वर्ष 2020 तक बढ़ाकर 550 मिलियन टन करने का लक्ष्य था। प्रश्नानुसार भी विश्व स्तर पर सीमेंट उत्पादन (2010) में भारत का दूसरा स्थान था।

60. मूँगफली मुख्य फसल है -

Correct Answer: (b) गैम्बिया की
Solution:व्याख्या - मूंगफली गैम्बिया की मुख्य फसल है। वर्ष 2021-22 में भारत में मूंगफली उत्पादक शीर्ष राज्य क्रमशः गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु है।