सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

1. देश में एग्रो-इकोलॉजिकल क्षेत्र हैं -

Correct Answer: (d) 20
Solution:व्याख्या - भारत में 20 कृषि पर्यावरणीय क्षेत्रों में बाँटा गया है-

1. पश्चिमी हिमालय (ठंडा)
2. पश्चिमी मैदान
3. दक्कन का पठार
4. उत्तरी मैदान
5. केन्द्रीय मालवा उच्च भूमि
6. दक्कन पठार गर्म अर्द्ध शुष्क क्षेत्र
7. दक्कन (तेलंगाना) पठार और पूर्वी घाट
8. पूर्वी घाट, तमिलनाडु के पठार
9. उत्तरी मैदान, गर्म उप-आर्द्र क्षेत्र
10. केन्द्रीय उच्च भूमि
11. पूर्वी पठार (छत्तीसगढ़)
12. पूर्वी (छोटानागपुर) पठार
13. पूर्वी मैदान
14. पश्चिमी हिमालय (गर्म)
15. बंगाल और असम के मैदान
16. पूर्वी हिमालय
17. उत्तर-पूर्वी हिल्स (पूर्वांचल)
18. पूर्वी तटीय मैदान
19. पश्चिमी घाट और तटीय मैदान
20. अण्डमान निकोबाार और लक्षद्वीप

2. निम्न में से कौन एक संवैधानिक निकाय नहीं है?

Correct Answer: (c) योजना आयोग
Solution:व्याख्या - संविधान का अनुच्छेद 280 प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल पर एक वित्त आयोग के गठन का प्रावधान करता है। संविधान के अनुच्छेद 315 का उपबंध है कि संघ के लिये एक लोक सेवा आयोग और प्रत्येक राज्य के लिए एक लोक सेवा आयोग होगा। अनुच्छेद 324 एक निर्वाचन आयोग का उपबंध करता है। योजना आयोग एक गैर-संवैधानिक संस्था है, जिसका गठन केंद्रीय मंत्रिमण्डल के एक संकल्प द्वारा 15 मार्च, 1950 को किया गया था। वर्तमान में योजना आयोग का स्थान 1 जनवरी, 2015 से नीति आयोग द्वारा ले लिया गया है।

3. निम्न में से किस वर्ष में साधन लागत (फैक्टर कॉस्ट) पर (स्थिर कीमतों पर) जी.डी.पी. की संवृद्धि दर सर्वाधिक थी?

Correct Answer: (b) 2006-07
Solution:व्याख्या - 2001 से 2010 के दशक में साधन लागत पर (स्थिर कीमतों पर) सकल राष्ट्रीय उत्पाद की संवृद्धि दर वर्ष 2006-07 में 9.6% रही, जो सर्वाधिक थी। वर्ष 2022-23 में जी.डी.पी. वृद्धि दर 7% थी।

4. कथन :

कथन (A): तड़ित चालकों को बनाने में लोहे की छड़ों की अपेक्षा ताँबे की छड़ों को वरीयता दी जाती है।

कारण (R): लोहे की तुलना में ताँबा विद्युत का अधिक सुचालक है और वायुमंडलीय परिस्थितियों में सरलता से ऑक्सीकृत नहीं होता है।

उपर्युक्त कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट। से सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या है।
Solution:लोहे की तुलना में ताँबा विद्युत का अधिक सुचालक है तथा वायुमण्डलीय परिस्थितियों में सरलता से ऑक्सीकृत नहीं होता है इसलिये तड़ित चालकों को बनाने में लोहे की अपेक्षा ताँबे की छड़ों को वरीयता दी जाती है। अतः कथन (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या है।

5. किस सिद्धान्त पर जेट इंजन कार्य करता है?

Correct Answer: (a) रैखिक संवेग संरक्षण
Solution:व्याख्या जेट इंजन रैखिक संवेग संरक्षण के सिद्धान्त पर कार्य - करता है। आधुनिक विमान मुख्यतः जेट इंजन का ही प्रयोग करते हैं। जेट इंजन की खोज फ्रैंक ह्वीटल ने की थी।

6. सूची-I को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-I (List-I)सूची-II (List-II)
A. ऐसीटोन1. अग्निशामक
B. कार्बन टेट्राक्लोराइड2. नाखून पालिश अपसारक
C. हाइड्रोजन परॉक्साइड3. घावों की मरहम पट्टी
D. द्रव अमोनिया4. प्रशीतक

 

ABCD
(a)4321
(b)3412
(c)2134
(d)1342

 

Correct Answer: (c)
Solution:व्याख्या-सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
एसीटोननाखून पॉलिश अपसारक
कार्बन टेट्राक्लोराइडअग्निशामक
हाइड्रोजन परॉक्साइडघावों की मरहम पट्टी
द्रव अमोनियाप्रशीतक

7. निम्नलिखित में से किस तत्व की कमी को पूरा करने के लिए कीटभक्षी पौधे कीटों को पकड़ते तथा उनका भक्षण करते हैं?

Correct Answer: (b) नाइट्रोजन
Solution:व्याख्या नाइट्रोजन की कमी को पूरा करने के लिए कीटभक्षी पौधे कीटों को पकड़ते तथा उनका भक्षण करते हैं।

8. वह क्रिया जिसके द्वारा पौधे अपना भोजन तैयार करते हैं, कहलाती है -

Correct Answer: (c) प्रकाश संश्लेषण
Solution:व्याख्या - प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा पौधे अपने भोजन का निर्माण करते हैं। इस क्रिया में पौधे कार्बन डाईऑक्साइड गैस और जल को ग्रहण करते हैं तथा ऑक्सीजन का मुक्त करते हैं।

9. निम्न में से किस कोशिकांग (organelle) को कोशिका का 'पावर हाउस' कहते हैं?

Correct Answer: (b) माइटोकॉण्ड्रिया
Solution:व्याख्या - माइटोकॉण्ड्यिा यूकैरियाटिक कोशिकाओं में पायी जाती है। यह कोशिकाओं द्वारा उपयोग किये जाने वाले ऊर्जा के मुख्य स्रोत ATH का निर्माण करती है। इसलिए इसे कोशिका का पॉवर हाउस कहते हैं।

10. निम्न में से आलू का कौन सा भाग खाने योग्य होता है?

Correct Answer: (a) तना
Solution:व्याख्या - तना पौधे का वह भाग होता है जो भूमि एवं जल के विपरीत तथा प्रकाश की ओर वृद्धि करता है। यह प्रांकुर से विकसित होता है और शाखाओं, पत्तियों, फूल एवं फल का रूप धारण करता है। आलू का खाने वाला भाग स्तम्भ कन्द नामक तना होता है।