सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

11. पेशी थकान के लिए निम्नलिखित में से कौन उत्तरदायी है?

Correct Answer: (d) लैक्टिक अम्ल
Solution:व्याख्या- मानव शरीर में 500 से अधिक पेशियाँ होती हैं। पेशियाँ प्रेरक उपकरण का सक्रिय भाग हैं। इनके संकुचन के फलस्वरूप विभिन्न गतिविधियाँ होती हैं। लम्बे समय तक कठोर कार्य करने के पश्चात् मांसपेशियों में थकान का अनुभव लैक्टिक अम्ल के संचय के कारण होता है।

12. तृतीयक प्रतिजन डीपीटी बच्चों को दी जाती है, बचाव के लिए-

Correct Answer: (d) रोहिणी, कुकर-खाँसी, टिटनेस से
Solution:व्याख्या-डिप्थीरिया रोहिणी, काली खाँसी (कुकुर खाँसी) तथा टिटनेस या धनुष्टंकार से बचाव हेतु नवजात शिशु को डी.पी.टी. वैक्सीन दिया जाता है। उक्त तीनों रोग जीवाणुजन्य हैं जो कि क्रमशः कोरिनी बैक्टीरियम डिप्थीरी, हीमोफिलस परट्यूसिस तथा माइको बैक्टीरियम टिटेनी द्वारा वाहित होते हैं।

13. निम्नलिखित में किसके चयापचयी प्रक्रम से अधिकतम ऊर्जा मिलती है?

Correct Answer: (b) वसा
Solution:व्याख्या वसा में प्रति यूनिट कैलोरी की मात्रा सर्वाधिक होती है। क्योंकि इसमें ऑक्सीजन कम होने के कारण इसका ऑक्सीकरण अधिक होता है। एक ग्राम कार्बोहाइड्रेट या प्रोटीन के उपापचयी प्रक्रम से 4.0 कैलोरी जबकि एक ग्राम वसा से 9 कैलोरी ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

14. भारतवर्ष में प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी वर्ष-

Correct Answer: (b) 1960 में
Solution:व्याख्या- गोविन्द वल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना 1960 में उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर जनपद में हुई थी। यह भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय है। वर्तमान में भारत में 3 केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, 63 राज्य कृषि विश्वविद्यालय और 4 डीम्ड कृषि विश्वविद्यालय हैं।

15. निम्न में से किस एक प्रदेश को 'मसालों का बागान' कहा जाता है?

Correct Answer: (a) केरल
Solution:व्याख्या - केरल राज्य को 'मसालों का बागान' कहा जाता है। काली मिर्च को मसालों का राजा और इलायची को मसालों की रानी कहा जाता है। भारत में काली मिर्च के उत्पादन में केरल का द्वितीय स्थान है जबकि इलायची उत्पादन में केरल का स्थान प्रथम है।

16. गेहूँ के अधिकतम उत्पादन वाला राज्य है -

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश
Solution:व्याख्या - गेहूँ का अधिकतम उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार वर्ष 2021-22 में देश के तीन शीर्ष गेहूँ उत्पादक राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं पंजाब हैं।

17. निम्नलिखित में से ऊर्जा का कौन स्रोत व्यावसायिक स्त्रोत नहीं है?

Correct Answer: (d) बायोगैस
Solution:व्याख्या- बायोगैस ऊर्जा का व्यावसायिक स्रोत नहीं है। बायोगैस के प्रमुख घटक गैसें, मीथेन (50-75%), कार्बन डाइऑक्साइड (25- 50%) तथा कुछ मात्रा में हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन सल्फाइड, कार्बन मोनो ऑक्साइडे आदि हैं।

18. घरेलू ईंधन के रूप में प्रयुक्त एल.पी.जी. में मुख्यतः होता है.

Correct Answer: (d) ब्यूटेन
Solution:व्याख्या - तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का मुख्य आधार घटक ब्यूटेन है। द्रवित पेट्रोलियम गैस प्रोपेन, ब्यूटेन तथा आइसो ब्यूटेन हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण होता है। घरों में यह रसोई गैस के रूप में प्रयुक्त होती है। एल.पी.जी. में गंध का कारण इथाइल मरकॉप्टेन है।

19. निम्नलिखित में से कौन एक यूनेस्को द्वारा प्रमाणित (क्षेत्रफल की दृष्टि से) भारत की वृहत्तम जैवमण्डलीय निधि है?

Correct Answer: (d) मन्नार की खाड़ी
Solution:व्याख्या - दिये गये विकल्प में यूनेस्को द्वारा प्रमाणित भारत की वृहत्तम् जैवमंडलीय निधि मन्नार की खाड़ी है। जैवमण्डल निधि क्षेत्रफल (वर्ग किमी.)
जैवमण्डल निधि क्षेत्रफल (वर्ग किमी.)जैवमंडल आरक्षितक्षेत्र का दर्जा मिला
नीलगिरि55201986 में
नंदा देवी5860.691988 में
सुंदरवन96301989 में
मन्नार की खाड़ी105001989 में

20. भारत के निम्नलिखित में से कौन नगर वृक्षारोपण में विशिष्टतया रखता है?

Correct Answer: (d) वालपराई
Solution:व्याख्या - वाल्पार/वालपराई तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित एक पर्वतीय पर्यटन स्थल है। इसे 'सातवां स्वर्ग' भी कहा जाता है। अन्नामलाई पहाड़ी हरे-भरे पहाड़ों और जंगलों से समृद्ध है। यह नगर वृक्षारोपण में विशिष्टता रखता है।