सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

31. भारत की राष्ट्रीय आय में कृषि का योगदान है लगभग

Correct Answer: (a) 20%
Solution:व्याख्या - आर्थिक समीक्षा 2020-21 के अनुसार वर्तमान कीमतों पर सकल मूल्यवर्धन (GVA) में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र 20.2 प्रतिशत, जबकि वर्ष 2021-22 में 18.8 प्रतिशत है।

32. फरवरी, 2014 में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन किया गया -

Correct Answer: (a) लुधियाना में
Solution:व्याख्या- फरवरी, 2014 में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन लुधियाना में किया गया था। नवम्बर 2019 में 39वाँ इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर नई दिल्ली के प्रगति मैदान मं सम्पन्न हुआ। इस ट्रेड फेयर में पाकिस्तान शामिल नहीं हुआ।

33. विश्व के नगरों की स्थिति पर यू. एन. हैबिटेट रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित में से कौन एक नगरों के समृद्धि निर्धारित करने का आधार नहीं है?

Correct Answer: (b) अनुकूलतम जनसंख्या
Solution:व्याख्या- विश्व के नगरों की स्थिति पर यू. एन. हैबिटेट रिपोर्ट के अनुसार अनुकूलतम जनसंख्या नगरों की समृद्धि के निर्धारित करने का आधार नहीं है। नगरों की संवृद्धि निर्धारित करने का आधार - उत्पादकता, जीवन की गुणवत्ता व समता है।

34. निम्न में से भारत ने किस देश के साथ सितम्बर 5, 2014 को नाभिकीय ऊर्जा के शान्तिपूर्ण उपयोग हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किया?

Correct Answer: (d) ऑस्ट्रेलिया
Solution:व्याख्या-नाभिकीय ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग हेतु 5 सितम्बर, 2014 को भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यूरेनियम के भंडार के मामले में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का तीसरा प्रमुख देश है।

35. राष्ट्रमण्डल खेल, 2018 सम्पन्न होंगे –

Correct Answer: (c) गोल्ड कोस्ट में
Solution:व्याख्या-राष्ट्रमण्डल खेल 2014, 23 जुलाई, 2014 से 3 अगस्त, 2014 के मध्य ग्लासगो स्कॉटलैण्ड में सम्पन्न हुआ। 2018 में राष्ट्रमण्डल खेल गोल्ड कोस्ट क्वींसलैण्ड, ऑस्ट्रेलिया में सम्पन्न हुआ। 22 वाँ राष्ट्रमण्डल खेल 2022 में इंग्लैण्ड के बर्मिंघम शहर आयोजित किया गया।

36. . निम्नलिखित में से किस पनडुब्बी के दुर्घटनाग्रस्त होने के पश्चात् पूर्व नौसेनाध्यक्ष एडमिरल डी. के. जोशी ने फरी, 2014 में त्याग-पत्र दिया था?

Correct Answer: (d) आई. एन. एस. सिंधुरत्न
Solution:व्याख्या आई. एन. एस. सिधुरत्न नामक पनडुब्बी के दुर्घटनाग्रस्न होने के पश्चात् पूर्व नौसेनाध्यक्ष डी. के. जोशी ने फरवरी, 2014 में त्याग-पत्र दे दिया था।

37. भारत-इंग्लैण्ड के मध्य अगस्त/सितम्बर, 2014 में सम्पत्र एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में 'मैन ऑफ दि सिरीज' किसे घोषित किया गया?

Correct Answer: (d) सुरेश रैना को
Solution:व्याख्या-भारत-इंग्लैण्ड के मध्य अगस्त/सितम्बर 2014 में सम्पन्न एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में 'मैन ऑफ दि सीरीज' का पुरस्कार सुरेश रैना को मिला था।

38. निम्नलिखित देशों में भारत ने किसके साथ फरवरी, 2014 में रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (मेमोरैण्डम ऑफ अण्डरस्टैंडिंग) हस्ताक्षरित किया?

Correct Answer: (c) सऊदी अरब
Solution:व्याख्या - भारत ने फरवरी, 2014 में नई दिल्ली में सऊदी अरब के साथ रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया था।

39. शीला दीक्षित के त्याग-पत्र के उपरान्त किसे केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया?

Correct Answer: (d) पी. सतशिवम को
Solution:व्याख्या भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी. सतशिवम् को शीला - दीक्षित के त्याग-पत्र देने के बाद केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वर्तमान में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (1) सितम्बर 2019 से वर्तमान) हैं।

40. नंदा, जिनका निधन मार्च, 2014 में हुआ, थीं एक -

Correct Answer: (a) बॉलीवुड अभिनेत्री
Solution:व्याख्या नंदा बॉलीवुड फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं जिनका निधन मार्च, 2014 में हुआ था।