सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2013 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

41. भारत और फिजी ने 'डबल टैक्सेशन एवॉयडेंस एग्रीमेण्ट' पर हस्ताक्षर किए -

Correct Answer: (d) 30 जनवरी, 2014 को
Solution:व्याख्या - भारत और फिजी ने 'डबल टैक्सेशन एवॉयडेंस एग्रीमेण्ट' पर 30 जनवरी, 2014 को हस्ताक्षर किये।

42. प्रवासी भारतीय दिवस, 2014 का बारहवाँ संस्करण किस नगर में आयोजित हुआ?

Correct Answer: (c) नई दिल्ली
Solution:व्याख्या प्रवासी भारतीय दिवस, 2014 का बारहवाँ संस्करण नई दिल्ली में आयोजित हुआ। प्रवासी भारतीय दिवस 2023 का आयोजन 8-10 जनवरी, 2023 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में किया गया। प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन सर्वप्रथम वर्ष 2003 में किया गया था जिसके बाद से इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है।

43. प्रसिद्ध नेता, बंगारू लक्ष्मण जिनका मार्च, 2014 में हैदराबाद में निधन हो गया, सम्बन्धित थे -

Correct Answer: (c) भारतीय जनता पार्टी से
Solution:व्याख्या प्रसिद्ध नेता बंगारू लक्ष्मण जिनका निधन मार्च, 2014 में हैदराबाद में हो गया था, वे भारतीय जनता पार्टी से संबंधित थे।

44. निम्न में से किसे जून, 2014 में ज्ञानपीठ पुरस्कार, 2013 हेतु चुना गया है?

Correct Answer: (a) डॉ. केदारनाथ सिंह को
Solution:व्याख्या - ज्ञानपीठ पुरस्कार 2013 हेतु जून, 2014 में प्रसिद्ध हिन्दी भाषा के साहित्यकार डॉ. केदारनाथ सिंह को चुना गया। 57वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार 2022 कोंकणी कवि दामोदर माउजे को प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय संविधान में शामिल 22 भारतीय भाषाओं में रचना करने वाले साहित्यकारों को प्रदान किया जाता है।

45. विश्व के सबसे अधिक आयु वाले व्यक्ति अर्तुरो लाइकाता, जिनका देहावसान 111 वर्ष की अवस्था में 28 फरवरी, 2014 को हुआ था, रहने वाले थे –

Correct Answer: (a) इटली के
Solution:व्याख्या अर्तुरो लाइकाता का जन्म 2 मई, 1902 को और मृत्यु 24 अप्रैल, 2014 को 111 वर्ष की अवस्था में हुई। वे इटली के निवासी थे।

46. निम्नलिखित में से किस उप-क्षेत्र (सब सेक्टर) की वर्ष 2008-09 की तुलना में वर्ष 2009-10 में ऋणात्मक संवृद्धि दर रही है?

Correct Answer: (a) कृषि तथा संबंधित क्षेत्र
Solution:व्याख्या आर्थिक समीक्षा 2009-10 के अनुसार वर्ष 2008-09 के दौरान कृषि और संबंधित गतिविधियों की विकास दर 1.6 प्रतिशत थी जबकि वर्ष 2009-10 में यह (-4%) ऋणात्मक रही. और वर्ष 2021-22 में वृद्धि दर 3 प्रतिशत रही। 2022-23 में यह 3.5 प्रतिशत (1" A.E) है।

47. निम्नलिखित में से किस एक देश की यात्रा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में विदेशी पूँजी निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से सितम्बर, 2014 में की गई?

Correct Answer: (b) नीदरलैण्ड्स
Solution:व्याख्या - सितम्बर, 2014 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा राज्य में विदेशी पूँजी निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से नीदरलैण्ड्स की यात्रा की थी।

48. उत्तर प्रदेश के कितने विधानसभा क्षेत्रों में सितम्बर, 2014 में उपचुनाव सम्पन्न हुए?

Correct Answer: (b) 11
Solution:व्याख्या- उत्तर प्रदेश में सितम्बर 2014 में 11 विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव हुये थे।

49. निम्नलिखित में से कौन सी एक पुस्तक खुशवंत सिंह द्वारा, जो मार्च, 2014 में दिवंगत हुए, लिखी गई है?

Correct Answer: (d) दि गुड, दि बैड एण्ड दि रिडिकुलस
Solution:व्याख्या-खुशवंत सिंह का निधन 20 मार्च, 2014 को दिल्ली में हुआ। उनके द्वारा लिखित कुछ प्रमुख पुस्तकें इस प्रकार हैं दि - हिस्ट्री ऑफ सिक्ख, ट्रेन टू पाकिस्तान, डेल्ही ए नॉवेल, वोमेन एण्ड मेन इन माई लाईफ, दि गुड, दि बैड एण्ड दि रिडिकुलस, दि इण्ड ऑफ इण्डिया, महाराजा इन डेनिम्स।

50. उ. प्र. में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या हैं -

Correct Answer: (b) 4
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 6 केन्द्रीय विश्वविद्यालय है-

1. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़

2. इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (इलाहाबाद)

3. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी

4. डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ

5. राजीव गाँधी राष्ट्रीय उड्डयन विश्वविद्यालय, रायबरेली

6. रानी लक्ष्मीबाई कृषि विश्वविद्यालय, झांसी