सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2013 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 30

1. इनमें से कौन सा वाक्य अशुद्ध है?

Correct Answer: (a) हर एक खिलाड़ी मैदान में पहुँच गए।
Solution:व्याख्या दिये गये विकल्पों में सड़क पर बहुत भीड़ है, अध्ययन के लिए अच्छी पुस्तकें आवश्यक हैं तथा साहित्य और संस्कृति का गहरा सम्बन्ध है। ये तीनों वाक्य व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध हैं, जबकि हर एक खिलाड़ी मैदान में पहुँच गये, में गये की जगह गया होना उचित है। अतएव विकल्प (a) अशुद्ध है।

2. सुसंगत शब्द प्रयोग में कौन सा वाक्य सर्वाधिक उपयुक्त है?

Correct Answer: (b) अपराधी को सजा मिलनी चाहिए।
Solution:व्याख्या- दिये गये विकल्पों में दुष्ट को सजा मिलनी चाहिए या अशिष्ट को सजा मिलनी चाहिए या शत्रु को सजा मिलनी चाहिए, तीनों वाक्य अशुद्ध हैं, जबकि 'अपराधी को सजा मिलनी चाहिए' वाक्य शुद्ध है।

3. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) गुरु आ रहे हैं।
Solution:व्याख्या 'गुरु' शुद्ध वर्तनी है इसलिए 'गुरु आ रहे हैं' सही वाक्य है।

4. शब्दानुक्रम में गही वाक्य है-

Correct Answer: (a) वह गरीब आदमी था।
Solution:व्याख्या - दिये गये वाक्यों में शब्दानुक्रम की दृष्टि से 'वह गरीब आदमी था।' सही है क्योंकि वाक्य में विशेषण का प्रयोग विशेष्य से पहले होता है। शेष तभी विकल्प शब्दानुक्रम की दृष्टि से गलत हैं।

5. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है-

Correct Answer: (c) आनुषंगिक
Solution:व्याख्या- प्रश्नगत दिये गये विकल्पों में 'आनुषंगिक' सही वर्तनी वाला शब्द है, जबकि अन्य तीनों शब्द वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध हैं।

6. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है-

Correct Answer: (c) परीक्षा
Solution:व्याख्या - वर्तनी की दृष्टि से परिच्छा, परीच्छा, परिक्षा तीनों अशुद्ध शब्द हैं, जबकि 'परीक्षा' शुद्ध शब्द है।

7. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) अनुगृहीत
Solution:वर्तनी की दृष्टि से दिये गये विकल्पों में शुद्ध शब्द अनुगृहीत है। अन्य तीनों विकल्प अशुद्ध हैं।

8. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है-

Correct Answer: (a) नरक
Solution:व्याख्या वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द नरक है, जबकि अन्य शब्द नर्क, ब्रक और र्नक अशुद्ध हैं।

9. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) टिप्पणी
Solution:व्याख्या वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द टिप्पणी है। अन्य तीनों विकल्प अशुद्ध हैं।

10. 'पति-युक्ता स्त्री' को एक शब्द में कहते हैं?

Correct Answer: (c) सधवा
Solution:व्याख्या - पति-युक्ता स्त्री को एक शब्द में 'सधवा' कहा जाता है।