सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

1. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

सूची-I(हड़प्पा संस्कृति की बस्ती)सूची-II(नदी जिस पर अवस्थित है)
(a) हड़प्पा1. भोगवा
(b) कालीबंगा2. घग्गर
(c) लोथल3. रावी
(d) रोपड़4. सतलज

 

ABCD
(a)3214
(b)3412
(c)4231
(d)1324

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या -
सूची-I(हड़प्पा संस्कृति की बस्ती) सूची-II(नदी जिस पर अवस्थित है)
हड़प्पारावी
कालीबंगाघग्गर
लोथलभोगवा
रोपड़सतलज

2. निम्नलिखित में से कौन एक तमिल देश के संगम युग का राजवंश नहीं था?

Correct Answer: (c) पल्लव
Solution:व्याख्या - चोल, चेर तथा पाण्ड्य संगम युग के राजवंश हैं जबकि पल्लव राजवंश संगम युग का राजवंश नहीं है। दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राजवंश में 'पल्लव राजवंश' शामिल था। पल्लव राजवंश का संस्थापक 'बप्पदेव' था लेकिन वास्तविक संस्थापक 'सिंहविष्णु' (575-600 ई.) को माना जाता है। इस वंश का सबसे शक्तिशाली शासक 'नरसिंह वर्मन प्रथम' हुआ।

3. निम्नलिखित में से कौन तमिल रामायणम् या रामावतारम् का लेखक था?

Correct Answer: (a) कम्बन
Solution:व्याख्या - चोल शासक कोलत्तुंग के शासनकाल में तमिल रामायणम् या रामावतारम् के लेखक कम्बन थे। उसे तमिल भाषा के श्रेष्ठ कवियों में गिना गया है।

4. प्रथम बौद्ध परिषद् का संचालन निम्नलिखित में से किस एक ने किया?

Correct Answer: (b) महाकश्यप
Solution:व्याख्या - प्रथम बौद्ध संगीति का संचालन महाकश्यप ने किया था।
परिषद (संगीति)आयोजन स्थलआयोजन वर्षअध्यक्षशासक
प्रथमराजगृह483 ई.पू.महाकश्यपअजातशत्रु
द्वितीयवैशाली383 ई.पू.सबाकामीकालाशोक
तृतीयपाटलिपुत्र250 ई.पू.मोग्गलिपुत्ततिस्सअशोक
चतुर्थकुण्डलवनपहली शताब्दीवसुमित्र (अश्वघोष-उपाध्यक्ष)कनिष्क

5. गुजरात चन्द्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में सम्मिलित था, यह प्रमाणित होता है –

Correct Answer: (b) रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से
Solution:व्याख्या - रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख से यह प्रमाणित होता है। कि गुजरात चन्द्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में सम्मिलित था तथा उसने वहाँ सुदर्शन झील का निर्माण करवाया था।

6. निम्नलिखित में से कौन एक अशोक का अभिलेख इस परम्परा की पुष्टि करता है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था?

Correct Answer: (d) रुम्मिनदेई स्तम्भ अभिलेख
Solution:व्याख्या – रुम्मिनदेई स्तम्भ अभिलेख से भगवान बुद्ध के लुम्बिनी में जन्म से सम्बन्धित सूचना मिलती है। यह अशोक का सबसे छोटा स्तम्भ अभिलेख है। रुम्मिनदेई ग्राम ही लुम्बनी है जो कि नेपाल की तराई में स्थित है। संम्राट अशोक अपने राज्याभिषेक के 20 वर्ष बाद यहाँ आया था।

7. आगरा नगर की स्थापना की गई थी -

Correct Answer: (d) सिकंदर लोदी द्वारा
Solution:व्याख्या आगरा शहर की स्थापना सन् 1504 में सिकंदर लोदी ने की थी। सिकंदर लोदी ने आगरा को सन् 1506 में अपनी राजधानी बनवाई। उसने भूमि के मापन के लिए प्रामाणिक पैमाना गजे सिकंदरी का प्रचलन किया तथा गुलरुखी शीर्षक से फारसी कविताएं भी लिखीं।

8. अब्दुल रज्जाक विजयनगर आया था -

Correct Answer: (b) देवराय-II के राज्यकाल में
Solution:व्याख्या - फारसी राजदूत अब्दुल रज्जाक देवराय-11 के समय विजयनगर आया था। वह विजयनगर के बारे में लिखता है कि यह दुनिया के सबसे भव्य शहरों में से एक है। उसने अपने विवरण में विजयनगर राज्य के व्यापार, उद्योगों तथा बंदरगाहों, कृषि, निवासियों के रहन-सहन तथा रीति-रिवाजों, दरबार, नगर व खजाने आदि अनेक बातों का अच्छा वर्णन किया है।

9. एक डच पर्यटक, जिसने जहाँगीर के शासनकाल का मूल्यवान विवरण दिया है, वह था –

Correct Answer: (a) फ्रांसिस्को पेलसर्ट
Solution:फ्रांसिस्को पेलसर्ट एक डच पर्यटक था, जिसने अपनी पुस्तक 'जहाँगीर इंडियाः द रेमोंस्ट्रेन्टी ऑफ फ्रांसिस्को पेलसर्ट' में अपने यात्रा विवरण में तत्कालीन भारतीय नगरों के उद्योग-धंधों तथा व्यापारिक क्रियाकलापों मुख्यतः गरम मसालों तथा नील व्यवसाय का वर्णन किया है।

10. मुगल चित्रकला की आधारशिला रखी थी -

Correct Answer: (b) हुमायूँ ने
Solution:व्याख्या- मुगल चित्रकला की नींव हुमायूँ ने अपने फारस तथा अफगानिस्तान के प्रवास के दौरान रखी थी। फारस के दो प्रसिद्ध चित्रकार मीर सैय्यद अली और ख्वाजा अब्दुस्समद के सहयोग से हुमायूँ ने मुगल चित्रकला को प्रारम्भ किया।