सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)Total Questions: 6011. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?(a) हेक्टर मुनरो- बक्सर का युद्ध(b) लॉर्ड हेस्टिंग्स - आंग्ल-नेपाल युद्ध(c) लॉर्ड वेलेजली - चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध(d) लॉर्ड कॉर्नवालिस - तृतीय मराठा युद्धCorrect Answer: (d) लॉर्ड कॉर्नवालिस - तृतीय मराठा युद्धSolution:व्याख्या बक्सर का युद्ध 22 अक्टूबर, 1764 को हुआ जिसका सेनापति हेक्टर मुनरो था, तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध (1790-92) कार्नवालिस के शासन काल में, चतुर्व आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799) लार्ड वेलेजली के शासन काल में तथा लार्ड हेस्टिंग्स के शासनकाल में आंग्ल-नेपाल युद्ध तथा तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध हुआ था।12. बाबा रामचन्द्र ने किसानों को संगठित किया था -(a) अवध में(b) बिहार में(c) आन्ध्र में(d) बंगाल मेंCorrect Answer: (a) अवध मेंSolution:व्याख्या- ये भारत के प्रसिद्ध किसान नेता तथा स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका राष्ट्रीय आंदोलन मुख्यतः किसान आंदोलन में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा था, उनका कार्य क्षेत्र प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) रहा। उन्होंने कृषकों की बेदखली का विरोध किया तथा इस पर नियंत्रण लगवाने में भी सफल रहे।13. अखिल भारतीय किसान सभा का प्रथम अधिवेशन आयोजित हुआ था -(a) इलाहाबाद में(b) कलकत्ता में(c) लखनऊ में(d) पटना मेंCorrect Answer: (c) लखनऊ मेंSolution:व्याख्या सविनय अवज्ञा आंदोलन की समाप्ति के बाद 1936 ई. में लखनऊ में अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना की गई। प्रथम अखिल भारतीय किसान सभा जिसका सम्मेलन अप्रैल, 1936 में लखनऊ में किया गया, जिसकी अध्यक्षता बिहार काँग्रेस के सभापति स्वामी सहजानंद सरस्वती ने की। आंध्र प्रदेश किसान आंदोलन के अग्रणी नेता एन. जी. रंगा को किसान सभा का महासचिव नियुक्त किया गया।14. निम्नलिखित में से किसने महाराष्ट्र में 'प्रार्थना समाज' की स्थापना की थी?(a) आत्माराम पाण्डुरंग ने(b) ज्योतिबा फुले ने(c) एम. जी. चन्द्रवरकर ने(d) एम. जी. रानाडे नेCorrect Answer: (a) आत्माराम पाण्डुरंग नेSolution:व्याख्या - 1867 ई. में बम्बई में आचार्य केशवचन्द्र सेन के सहयोग से आत्माराम पाण्डुरंग ने प्रार्थना समाज की स्थापना की। इसमें महादेव गोविन्द रानाडे, एन. जी. चन्दावरकर तथा आर. जी. भण्डारकर की सहभागिता थी।15. निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल ने भारत में दास प्रथा को समाप्त किया था?(a) लॉर्ड कार्नवालिस ने(b) लॉर्ड एलिनबरो ने(c) लॉर्ड विलियम बेंटिंक ने(d) सर जॉन शोर नेCorrect Answer: (b) लॉर्ड एलिनबरो नेSolution:व्याख्या - लार्ड एलिनबरो ने भारत में दास प्रथा को समाप्त किया था। इसने सन् 1843 के ऐक्ट- के द्वारा दास प्रथा पर रोक लगाई। एलनबरो भारत में 1842-44 ई. तक गवर्नर रहे तथा प्रथम आंग्ल- अफगान युद्ध भी इनके शासनकाल में समाप्त हुआ।16. भारत में थियोसोफिकल सोसाइटी की सफलता मुख्यतः थी -(a) एनी बेसेन्ट के कारण(b) कर्नल एच. एस. अल्काट के कारण(c) सर विलियम क्रुक के कारण(d) एम. एम. मालवीय के कारणCorrect Answer: (a) एनी बेसेन्ट के कारणSolution:व्याख्या- भारत में थियोसोफिकल सोसाइटी की सफलता का श्रेय एनी बेसेन्ट को है। इन्होंने भारत में इस संस्था से जुड़कर इसे प्रभावी बनाने और लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। अडयार (तमिलनाडु), थियोसोफिकल सोसाइटी का अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय था। इस संस्था का उद्देश्य प्राच्य विद्याओं का शोध एवं पाश्चात्य जगत में उनका प्रचार करना था।17. 'इन्डिपेण्डेण्ट लीग' की स्थापना की थी -(a) लाला लाजपत राय ने(b) महात्मा गाँधी ने(c) मोतीलाल नेहरू ने(d) रास बिहारी बोस नेCorrect Answer: (d) रास बिहारी बोस नेSolution:व्याख्या- 'इण्डिपेण्डेंट लीग' की स्थापना वर्ष 1942 में रास बिहारी बोस द्वारा टोकियो (जापान) में की गई थी। इसका उद्देश्य भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करना था।18. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से सम्बन्धित निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें और नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन करें -1. रॉलेट अधिनियम, 19192. रॉलेट सत्याग्रह, 19193. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अमृतसर अधिवेशन, 19194. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड, 1919(a) 1, 4, 3, 2(b) 1, 2, 4, 3(c) 4, 2, 1, 3(d) 3, 1, 4, 2Correct Answer: (b) 1, 2, 4, 3Solution:व्याख्या - भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन का सही कालक्रम -19. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से सम्बन्धित निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -1. महात्मा गाँधी की दाण्डी यात्रा2. पूना समझौता3. साम्प्रदायिक निर्णय4. गाँधी-इरविन समझौता(a) 1, 4, 3, 2(b) 1, 3, 4, 2(c) 3, 4, 2, 1(d) 4, 2, 3, 1Correct Answer: (a) 1, 4, 3, 2Solution:व्याख्या 12 मार्च, 1930 को महात्मा गाँधी ने डांडी मार्च प्रारम्भ किया। गाँधी-इरविन समझौता 5 मार्च, 1931 को हुआ। साम्प्रदायिक निर्णय 16 अगस्त, 1932 में घोषित हुआ तथा पूना समझौता 24 सितम्बर, 1932 को हुआ।20. निम्नलिखित में से किसने रवीन्द्रनाथ टैगोर को 'महान प्रहरी' कहा था?(a) मौलाना अबुल कलाम आजाद ने(b) महात्मा गाँधी ने(c) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने(d) सुभाष चंद्र बोस नेCorrect Answer: (b) महात्मा गाँधी नेSolution:व्याख्या- महात्मा गाँधी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर, को महान प्रहरी कहा था। रवीन्द्रनाथ टैगोर एक कवि, नाटककार, निबंधकार एवं चित्रकार थे। इनकी रचना गीतांजलि के लिए 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।Submit Quiz« Previous123456Next »