सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

21. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन संगठन की स्थापना की गई थी -

Correct Answer: (b) कानपुर में
Solution:व्याख्या वर्ष 1924 में राम प्रसाद बिस्मिल, जोगेश चन्द्र चटर्जी और सचीन्द्र सान्याल द्वारा उत्तर प्रदेश के कानपुर में 'हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन' नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की गई। कालांतर में वर्ष 1928 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में अन्य क्रांतिकारियों के शामिल होने के पश्चात इस संगठन का नाम 'हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' कर दिया गया।

22. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए -

कथन (A) : महात्मा गाँधी द्वारा 1922 में असहयोग आन्दोलन स्थगित कर दिया गया।

कारण (R) : इस स्थगन का सी. आर. दास एवं मोतीलाल नेहरू द्वारा विरोध किया गया।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:व्याख्या कांग्रेस के बारदोली सम्मेलन 1922 ई. में महात्मा गाँधी द्वारा असहयोग आन्दोलन स्थगित कर दिया गया, जिसका सी. आर. दास तथा मोतीलाल नेहरू द्वारा विरोध किया गया। परन्तु उक्त दोनों घटनाओं के सत्य होने पर भी कारण (R), कथन (A) की उचित व्याख्या नहीं है।

23. निम्नलिखित में से कौन सा एक स्थान भारतीय मानक समय याम्योत्तर के सबसे नजदीक स्थित है?

Correct Answer: (d) मिर्जापुर
Solution:व्याख्या - प्रश्नानुसार मिर्जापुर भारतीय मानक समय 82.5° याम्योत्तर के सबसे नजदीक है।

24. भारत सबसे बड़ा उत्पादक है -

Correct Answer: (b) गन्ना का
Solution:व्याख्या-प्रश्नकाल के दौरान उपर्युक्त विकल्पों में भारत गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक था, जबकि वर्ष FAO के 2021 के आंकड़ों के अनुसार गन्ना उत्पादन में प्रमुख देश क्रमशः ब्राज़ील, भारत और चीन है। भारत दलहन, जूट, मसाले एवं दूध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है, जबकि गेहूं, चावल, मूंगफली, गन्ना, आलू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए। कूट से सही उत्तर चुनिए -

1. भारत में कर्नाटक कच्चे रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है।

2. भारत में आन्ध्र प्रदेश शहतूत रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है।

3. भारत में झारखण्ड टशर रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है।

4. भारत में मेघालय एरी रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है।

Correct Answer: (c) 1 एवं 3 केवल
Solution:व्याख्या - 2021-22 के आंकड़ों के अनुसार भारत रेशम उत्पादन में चीन के बाद द्वितीय स्थान पर है।

कुल रेशम उत्पादन करने वाले शीर्ष राज्य-कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु ।

भारत में उत्पादित रेशम का लगभग 70 प्रतिशत से अधिक शहतूत रेशम है।

शहतूत रेशम का शीर्ष उत्पादक राज्य-कर्नाटक (47.25%)|

तसर रेशम का शीर्ष उत्पादक राज्य- झारखंड (81.22%)।

इरी रेशम का शीर्ष उत्पादक राज्य- असम एवं बोडोलैंड (75.23%)|

मूगा रेशम का शीर्ष उत्पादक राज्य- असम एवं बोडोलैंड (82.85%)|

26. भारत में मील-निर्मित कपड़े का सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त होता है -

Correct Answer: (b) गुजरात से
Solution:व्याख्या- भारत में मिल निर्मित कपड़े का सर्वाधिक उत्पादन गुजरात में होता है।

27. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

सूची-1 (लौह अयस्क क्षेत्र)सूची-II (राज्य)
(a) बादाम पहाड़1. झारखण्ड
(b) डल्लीराजहरा2. ओडिशा
(c) कुद्रेमुख3. छत्तीसगढ़
(d) नोआमुण्डी4. कर्नाटक

 

ABCD
(a)4231
(b)1324
(c)2341
(d)2143

 

Correct Answer: (c)
Solution:व्याख्या -
लौह अयस्क क्षेत्रराज्य
बादाम पहाड़ओडिशा
डल्लीराजहराछत्तीसगढ़
कुद्रेमुखकर्नाटक
नोआमुण्डीझारखण्ड

28. निम्नलिखित में से कौन एक आन्ध्र प्रदेश का बन्दरगाह नगर है?

Correct Answer: (a) काकीनाडा
Solution:व्याख्या दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित काकीनाडा एक शहर है और यह एक म्युनिसिपल कारपोरेशन और बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक बन्दरगाह शहर भी है। इस शहर को मूल रूप से 'काकीनंदिवाद' भी कहा जाता था। काकीनाडा क्षेत्र यूरोपियन लोगों के बसने के बाद विकसित हुआ।

29. राष्ट्रीय महामार्ग संख्या 4 नहीं गुजरता है -

Correct Answer: (a) आन्ध्र प्रदेश से
Solution:व्याख्या - पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 4 महाराष्ट्र के थाणे से तमिलनाडु के चेन्नई तक जाता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु राज्यों से होकर जाता है। इसकी लम्बाई 1235 किमी. है। नया राष्ट्रीय राजमार्ग अंडमान व निकोबार में 230.7 किमी. लंबा है।

30. प्रधान याम्योत्तर नहीं गुजरती है -

Correct Answer: (c) नाइजर से
Solution:व्याख्या प्रधान याम्योत्तर नाइजर से नहीं गुजरती है। जबकि यह लंदन, फ्रांस, स्पेन, अल्जीरिया, घाना, माली, बुर्किनाफासो तथा टोगो से गुजरती है।