सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

11. 'पेगिंग' एक लाभकारी प्रक्रिया है -

Correct Answer: (c) मूँगफली में
Solution:व्याख्या - 'पेगिंग' मूंगफली के लिए एक लाभकारी प्रक्रिया है। इसमें परागकरण के बाद फूल के अवशेष भाग के आधार से पेग (Peg) निकलकर जड़ की तरह नीचे की ओर मुड़कर जमीन के भीतर वृद्धि करता है। मूंगफली की खेती में सिंचाई पेगिंग तथा फली बनते समय किया जाता है।

12. कम्प्यूटर में शब्द की लम्बाई नापी जाती है -

Correct Answer: (a) बिट्स से
Solution:व्याख्या - कम्प्यूटर का हिन्दी नाम संगणक है। चार्ल्स बैबेज को कम्प्यूटर का जनक कहा जाता है। एक कम्प्यूटर की स्मृति सामान्य तौर से किलोबाइट अथवा मेगाबाइट के रूप में व्यक्त की जाती है। एक बाइट आठ द्विआधारी अंकों का बना होता है। कम्प्यूटर में शब्दों की लम्बाई बिट्स में मापी जाती है।

13. निम्नलिखित में से कौन एक नवीनतम पदार्थ है जो कम्प्यूटर चिप्स के उत्पादन में प्रयुक्त हो रहा है?

Correct Answer: (d) सिलिकॉन
Solution:व्याख्या-कम्प्यूटर के उपयोग आने वाली इंटीग्रेटेड चिप्स (IC- Chips) सिलिकॉन की बनी होती है। जे. एस. किल्बी ने सन् 1958 में एक छोटे से 'चिप' के रूप में सम्पूर्ण 'इंटीग्रेटेड सर्किट' बनाया, जिसे आई सी चिप्स कहा जाता है। यह एक अर्द्धचालक होता है।

14. कम्प्यूटर में प्रयुक्त माउस की वॉडी लगभग 40 वर्ष पूर्व बनाई गई थी उस समय यह बना था -

Correct Answer: (d) लकड़ी का
Solution:व्याख्या कम्प्यूटर में प्रयुक्त माउस का आविष्कार 1960 के दशक में डगलस कार्ल एंगेलबर्ट ने किया था। उस समय यह लकड़ी से बना था। इसकी सहायता से स्क्रीन पर कम्प्यूटर के विभिन्न प्रोग्रामों को इसके माध्यम से संचालित किया जाता है।

15. भारतीय दलहन शोध संस्थान अवस्थित है -

Correct Answer: (c) कानपुर में
Solution:व्याख्या भारतीय दलहन शोध संस्थान कानपुर में है। कृषि - अनुसंधान परिषद के अधीन गठित इस संस्था का नाम 5 सितम्बर, 1993 में पुनर्गठन के पश्चात भारतीय दलहन शोध संस्थान कर दिया गया था।

16. राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी अवस्थित है -

Correct Answer: (b) हैदराबाद में
Solution:व्याख्या हैदराबाद (तेलंगाना) में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी अवस्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1976 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा की गयी थी।

17. निम्नलिखित वृक्षों में कौन पारिस्थितिकी-मित्र नहीं है?

Correct Answer: (b) यूकेलिप्टस
Solution:व्याख्या - यूकेलिप्टस को पारिस्थितिकी का शत्रु कहा जाता है - क्योंकि यह मृदा से पानी अधिक मात्रा में सोख लेता है।

18. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए -

कथन (A) : ओजोन जैविक जीवन के लिए परमावश्यक है।

कारण (R) : ओजोन परत पृथ्वी को उच्च ऊर्जा विकिरण से संरक्षित करती है।

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:व्याख्या- ओजोन परत पृथ्वी को उच्च ऊर्जा विकिरण से संरक्षित करती है तथा ओजोन जैविक जीवन के लिए आवश्यक है। ओजोन मंडल धरातल से लगभग 15 किमी. से 35 किमी. के मध्य है। ओजोन परत पृथ्वी को उच्च ऊर्जा अर्थात् पराबैंगनी किरणों से बचाती है। अतः कचन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।

19. भारत का सबसे बड़ा चीता आवास है-

Correct Answer: (a) आन्ध्र प्रदेश में
Solution:भारत में सबसे बड़ा नीता आवास आन्ध्र प्रदेश तेलंगाना का नागार्जुन सागर श्री शैल टाइगर रिजर्व है।

20. भारत में जैव-भौगोलिक मण्डलों की कुल संख्या है -

Correct Answer: (c) 10
Solution:व्याख्या भारत में जैव-भौगोलिक मण्डलों की कुल संख्या 10 है। जो भूगोल, जलवायु और वनस्पति के स्वरूप तथा उनमें रहने वाले स्तनधारी, पक्षी, सरीसृप, उभयचर, कीड़े और अन्य अकशेरुकी समुदायों के आधर पर जैव-भूगोलविदों द्वारा विभाजित किया गया है। → 10 जैव भौगोलिक मण्डल निम्नवत् हैं-

1. ट्रांस हिमालयी क्षेत्र
2. हिमालय पर्वतमाला
3. भारतीय मरुस्थलीय क्षेत्र
4. गंगा का मैदान
5. अर्ध-शुष्क क्षेत्र
6. दक्कन का पठार
7. उत्तर पूर्व क्षेत्र
8. पश्चिमी घाट
9. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह
10. तटीय क्षेत्र