सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

21. भारतीय संसद द्वारा जैव विविधता अधिनियम पारित किया गया -

Correct Answer: (b) दिसंबर 200
Solution:व्याख्या - भारतीय संसद द्वारा जैव विविधता अधिनियम दिसंबर, 2002 में पारित किया गया। इसका उद्देश्य जैविक विविधता की रक्षा की व्यवस्था करना और उसके विभिन्न अंशों का टिकाऊ उपयोग करना है।

22. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित है?

Correct Answer: (b) बुक्सा- बिजनौर
Solution:व्याख्या -
सूची-Iसूची-II
भोटियागढ़वाल
बुक्साबिजनौर
राजीपिथौरागढ़
थारूगोरखपुर

23. 'करमा' लोक नृत्य है -

Correct Answer: (c) सोनभद्र का
Solution:व्याख्या - करमा लोकनृत्य खरवार आदिवासी लोगों द्वारा किया जाता है। इसका क्षेत्र सोनभद्र/मिर्जापुर है। जबकि राई नृत्य बुन्देलखण्ड की महिलाओं द्वारा किया जाता है। यहाँ की महिलाएँ इस नृत्य को विशेषतः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर करती हैं।

24. उत्तर प्रदेश में बौद्ध और जैन दोनों का प्रसिद्ध तीर्थ है - -

Correct Answer: (c) कौशाम्बी में
Solution:व्याख्या - उत्तर प्रदेश में बौद्ध तथा जैन दोनों का पवित्र तीर्थ स्थल कौशाम्बी है। महाजनपद काल में यह वत्स जनपद की राजधानी थी। उदयन-वासवदत्ता की दन्तकथा यहीं से सम्बन्धित थी।

25. उत्तर प्रदेश जनहित गारण्टी अधिनियम, 2011 प्रावधान करता है कि लोगों की प्रतिदिन की आवश्यकताओं से सम्बन्धित सेवाओं की उपलब्धि -

1. एक सहज तरीके से

2. एक समयबद्ध तरीके से

3. 13 चिन्हित सेवाओं की

4. ब्रेक-इविन आर्थिक सिद्धान्त पर

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (a) 1 एवं 2 केवल
Solution:व्याख्या उत्तर प्रदेश जनहित गारण्टी अधिनियम, 2011 में पहले 17 सेवाओं को चिन्हित किया गया है। वर्तमान में इसकी संख्या बढ़ा दी गयी है।

26. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) कोसी गोरखपुर
Solution:व्याख्या- सही समुले निम्नवत हैं-
नदीजिला
राप्तीगोरखपुर
गंगावाराणसी
गोमतीसुल्तानपुर
सरयूअयोध्या

27. वर्तमान में लखनऊ में निम्नलिखित में से कौन-कौन से है?

1. जल संस्थान

2. नगर निगम

3. विकास प्राधिकरण

4. जिला नगरीय विकास अभिकरण

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (d) सभी चार
Solution:व्याख्या - लखनऊ में नगर निगम, जल संस्थान, विकास प्राधिकरण तथा जिला नगरीय विकास अधिकरण उपर्युक्त चारों स्थित हैं।

28. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

सूची-1 (घटना)सूची-II (स्थान)
(a) माघ मेला1. बाराबंकी
(b) झूला मेला2. बटेश्वर
(c) पशु मेला3. वृन्दावन
(d) देवा मेला4. इलाहाबाद

 

ABCD
(a)4321
(b)4231
(c)1342
(d)3124

 

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या - सही सुमेलन इस प्रकार है -
घटनास्थान
माघ मेलाप्रयागराज (इलाहाबाद)
झूला मेलावृन्दावन (मथुरा)
पशु मेलाबटेश्वर (आगरा)
देवा मेलाबाराबंकी

29. उत्तर प्रदेश में प्रथम बायो-टेक पार्क स्थापित किया गया है -

Correct Answer: (c) लखनऊ में
Solution:व्याख्या- लखनऊ में प्रथम बायोटेक पार्क स्थापित किया गया है। यह उत्तर भारत का एकमात्र कार्यात्मक जैव प्रौद्योगिकी पार्क है जो जैव प्रौद्योगिकी को फसलों की खेती, जैव प्रौद्योगिकी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कौशल को समृद्ध कर रहा है। इसके साथ ही यह आर्गेनिक अम्ल, बायोफर्टिलाइजर्स, एण्टीबायोटिक्स के वृहद उत्पादन में योगदान प्रदान करेगा।

30. उत्तर प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही निम्नलिखित योजनाओं में से कौन एक केंद्रीय सरकार की योजना नहीं है?

Correct Answer: (a) गंगा एक्सप्रेस वे
Solution:व्याख्या-गंगा एक्सप्रेस वे राज्य सरकार की योजना है जबकि अन्य योजनाएँ केंद्र सरकार की हैं।