1. लोक सभा में 4 अगस्त, 2011 को इसे पुनःस्थापित किया गया था।
2. श्री पी. चिदम्बरम् गृहमंत्री द्वारा इसे पुनःस्थापित किया गया था।
3. इसे स्थायी समिति को भेज दिया गया है।
4. सिविल सोसाइटी के सदस्यों द्वारा इसे 'कमजोर' कहा गया है।
नीचे दिए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
Correct Answer: (d) 1, 3 और 4 केवल
Solution:व्याख्या लोकपाल विधेयक 2011, लोकसभा में श्रीनारायण द्वारा - 4 अगस्त, 2011 को पेश किया गया तथा इसे स्थायी समिति को भेज दिया गया। सिविल सोसायटी के सदस्यों ने इसे कमजोर कहा है क्योंकि इसके प्रावधान राजनीतिक भ्रष्टाचार को रोकने में सक्षम नहीं थे। गौरतलब है कि 27 दिसम्बर, 2011 को पारित विधेयक के अनुसार लोकपाल के क्षेत्राधिकार में प्रधानमंत्री, मंत्री, संसद सदस्य और केन्द्र सरकार के समूह ए, बी, सी और डी के अधिकारी और कर्मचारी आते हैं। 1 जनवरी, 2014 को लोकायुक्त विधेयक, 2013 राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 को संशोधित करने के लिए लोकपाल एवं लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक जुलाई, 2016 में संसद से पारित किया गया। पिनाकी चंद्र घोष को भारत का प्रथम लोकपाल बनाया गया था, उनका कार्यकाल मई 2022 में समाप्त हो गया। वर्तमान में न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती को लोकपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।