सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

51. निम्नलिखित में से किस एक राज्य को परिवार नियोजन हेतु 'उच्च संकेंद्रित राज्यों' की सूची में नहीं शामिल किया गया है?

Correct Answer: (b) जम्मू एवं कश्मीर को
Solution:व्याख्या - - प्रश्नकाल के दौरान परिवार नियोजन हेतु 'उच्च संकेंद्रित था। राज्यों' की सूची में जम्मू-कश्मीर को नहीं सम्मिलित किया गया जबकि वर्तमान में मिशन परिवार विकास के तहत सात उच्च फोकस वाले राज्य- उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और असम हैं।

52. जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दलों का दसवाँ सम्मेलन आयोजित किया गया था -

Correct Answer: (c) नगोया में
Solution:व्याख्या - जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दलों का दसवाँ सम्मेलन नगोया जापान में आयोजित किया गया था। भारत अक्टूबर 2012 में हैदराबाद में जैव विविधता पर आयोजित सम्मेलन का मेजबान था। संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (कॉप-15 का आयोजन 7-19 दिसंबर 2022 के मध्य मांट्रियल कनाडा में हुआ)।

53. आई.एल.ओ. (ILO) की सौवीं वार्षिक बैठक ने जिनके हितों की रक्षा का निर्णय लिया है, वे हैं –

Correct Answer: (b) घरेलू नौकर
Solution:व्याख्या - जून 2011 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की 100वीं बैठक स्विट्‌जरलैंड के जेनेवा में आयोजित की गयी थी जिसमें घरेलू नौकरों के हितों की सुरक्षा का निर्णय लिया गया था। वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की 111वीं बैठक जेनेवा (स्विटजरलैंड) में 5 से 16 जून, 2023 के मध्य हुई।

54. निम्नलिखित में से कौन से कथन दक्षिण सूडान के लिए सही है? सही उत्तर के चयन हेतु नीचे दिए गए कूट का उपयोग कीजिए -

1. यह एक स्थलावृत देश है।

II. इसकी राजधानी अकोबा में अवस्थित है।

III. इसकी मुख्य नदी ह्वाइट नील है।

IV. इसका मुख्य धर्म इस्लाम है।

Correct Answer: (c) I एवं III केवल
Solution:व्याख्या- जुलाई 2011 में दक्षिण सूडान देश के रूप में अस्तित्व में आया, यह स्थलबद्ध देश है तथा इसकी राजधानी 'जुबा' है। यहाँ पर मुख्य प्रवाहित नदी 'ह्वाइट नील' है। जहाँ पर मुख्य रूप से ईसाई धर्म (60%) के लोग बहुमत में हैं।

55. राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 2011 दिया गया है -

Correct Answer: (b) गगन नारंग को
Solution:व्याख्या- राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 2011 में निशानेबाज गगन नारंग को दिया गया। राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अगस्त 2021 में बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया। वर्ष 2022 में टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को मेजर ध्यानचन्द खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।

56. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

सूची-1
(अर्जुन खेल पुरस्कार विजेता 2011)
सूची-II (खेल)
(a) आशीष कुमार1. बैडमिन्टन
(b) ज्वाला गुट्टा2. निशानेबाजी
(c) रवि कुमार3. जिमनास्टिक
(d) तेजस्विनी सावन्त4. भारोत्तोलन

 

ABCD
(a)3421
(b)4132
(c)1243
(d)3142

 

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या - प्रश्नकाल के अनुसार विकल्प (d) सही उत्तर है जबकि वर्तमान समय में अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है-
अर्जुन पुरस्कार विजेता 2022खेल
लक्ष्य सेन, प्रणय एच.एसबैडमिंटन
विकास ठाकुरभारोत्तोलन
एलोवेनिल वाला रिवान,एथलेटिक्स
ओम प्रकाश मिथरवालनिशानेबाजी

57. निम्नलिखित में से किसने अगस्त 2011 में तिब्बत के निर्वासित सरकार के नए प्रधानमंत्री के पद को ग्रहण किया है?"

Correct Answer: (a) लोबसांग सांगे
Solution:व्याख्या - तिब्बत के निर्वासित सरकार के नए प्रधानमंत्री का पद लोबसांग सांगे ने अगस्त 2011 में ग्रहण किया। सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन (सीटीए) के अध्यक्ष और निर्वासित तिब्बती सरकार, के वर्तमान प्रधानमंत्री लोबसांग सांगे हैं।

58. टिड्डियाँ भारत में प्रवेश करती हैं -

Correct Answer: (c) पाकिस्तान से
Solution:व्याख्या - भारत में टिड्डियाँ पाकिस्तान से प्रवेश करती हैं। इनका उद्भव मुख्य रूप से लाल सागर के तटीय भागों से होता है तथा दिसम्बर माह के आस-पास फारस की खाड़ी से पाकिस्तान होते हुए भारत पहुँचती हैं।

59. निम्नलिखित में से किसने कालिदास की प्रसिद्ध रचना 'शकुन्तला' का पहली बार अंग्रेजी में अनुवाद किया था?

Correct Answer: (d) सर विलियम जोन्स ने
Solution:कालिदास की प्रसिद्ध रचना 'अभिज्ञान शाकुन्तलम्' का पहली बार अंग्रेजी में अनुवाद 'सर विलियम जोन्स' ने किया था, जबकि चार्ल्स विल्किन्स ने 'गीता' का अनुवाद किया था।

60. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

कथन (A) : सूचना का अधिकार अधिनियम साधारणतः नौकरशाही में उत्तरदायित्व का मनोभाव बढ़ाने के लिए जिम्मेदार रहा है।

कारण (R) : इसे वांछित प्रभाव उत्पन्न करने के लिए अभी मीलों तक यात्रा करनी है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
Solution:व्याख्या - सूचना का अधिकार अधिनियम साधारणतः नौकरशाही में उत्तरदायित्व का मनोभाव बढ़ाने के लिए जिम्मेदार रहा है तथा इसको वांछित प्रभाव उत्पन्न करने के लिए अभी मीलों तक यात्रा करनी है। अतः उपर्युक्त दोनों कथन सत्य हैं किन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।