सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य हिन्दीTotal Questions: 301. 'जिस पुरुष की पत्नी साथ नहीं है' वाक्यांश के लिए एक शब्द है(a) अपत्नीक(b) वियोगी(c) विधुर(d) विपत्नीकCorrect Answer: (d) विपत्नीकSolution:व्याख्या - "जिस पुरुष की पत्नी साथ नहीं है" उसके लिए उपयुक्त शब्द होगा - विपत्नीक। जिसकी पत्नी मर चुकी हो उसे विधुर कहा जाता है, जिसका किसी से वियोग हो गया हो, उसे वियोगी कहा जाता है।2. 'जिस पेड़ के पत्ते झड़ गये हों'- के लिए एक शब्द है(a) प्रपर्ण(b) अपर्णा(c) पत्रहीन(d) अपतCorrect Answer: (d) अपतSolution:व्याख्या- जिस पेड़ के पत्ते झड़ गये हो, उसके लिए एक शब्द 'अपत' है। शेष विकल्प असंगत हैं।3. 'तैरने की इच्छा' को कहते हैं(a) तरणेच्छा(b) तितीर्षा(c) संतरणेच्छा(d) जलावतरणेच्छाCorrect Answer: (b) तितीर्षाSolution:व्याख्या- "तैरने की इच्छा" के लिए उचित शब्द है – 'तितीर्षा'। - शेष विकल्पों के शब्द त्रुटिपूर्ण है।4. 'देवर' का तत्सम शब्द है(a) देववर(b) द्विवर(c) दुवर(d) द्वितीयवरCorrect Answer: (b) द्विवरSolution:व्याख्या- देवर का तत्सम शब्द है - द्विवर। शेष विकल्पों के शब्द त्रुटिपूर्ण हैं।5. 'मक्खन' का तत्सम शब्द है(a) माखन(b) माक्षण(c) मषक्ष(d) मृक्षणCorrect Answer: (d) मृक्षणSolution:व्याख्या- मक्खन का तत्सम शब्द मृक्षण है, जबकि अन्य तीनों विकल्प गलत हैं।6. निम्नलिखित में तत्सम शब्द है(a) करोड़(b) तेल(c) पीपल(d) दिनCorrect Answer: (d) दिनSolution:व्याख्या- निम्नलिखित में दिन तत्सम शब्द है। जबकि करोंड़, तेल, पीपल आदि तद्भव शब्द हैं।7. निम्नलिखित शब्दों में से एक तद्भव शब्द नहीं है(a) तुरंत(b) आज(c) धीरज(d) खर्परCorrect Answer: (d) खर्परSolution:व्याख्या- आज, तुरंत और धीरज तद्भव शब्द हैं जबकि खर्पर तत्सम शब्द है। खर्पर का तद्भव शब्द खप्पर होता है।8. नीचे दिये 'तत्सम तद्भव' शब्दों के युग्म में से कौन-सा युग्म त्रुटिपूर्ण है?(a) क्षीर - खीर(b) दहि - दही(c) दुग्ध - दूध(d) घृत - घीCorrect Answer: (b) दहि - दहीSolution:व्याख्या- दिये गये विकल्पों में क्षीर का खीर, दुग्ध का दूध और घृत का घी तत्सम होता है, जबकि दही का दधि तत्सम रूप होता है न कि दहि। अतः विकल्प (b) त्रुटिपूर्ण है।9. नीचे दिये तत्सम तद्भव शब्द युग्म में से कौन-सा युग्म त्रुटिपूर्ण हैं?(a) वचन - बैन(b) कपाट - कपड़ा(c) पुराण – पुराना(d) गम्भीर – गहराCorrect Answer: (b) कपाट - कपड़ाSolution:व्याख्या- दिये गये तत्सम तद्भव शब्द युग्म में वचन का बैन, पुराण का पुराना, गम्भीर का गहरा सही युग्म है। जबकि कपाट का कपड़ा गलत है। इसका सही तत्सम तद्भव युग्म होगा - 'कपाट- किवाड़' होगा।10. 'संयोग' शब्द का विलोम है(a) दुर्योग(b) वियोग(c) सहयोग(d) कुयोगCorrect Answer: (b) वियोगSolution:व्याख्या- संयोग शब्द का विलोम वियोग होगा। शेष विकल्पों के शब्द असंगत हैं।Submit Quiz123Next »