सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य हिन्दीTotal Questions: 3011. नीचे दिये शब्द युग्म में कौन-सा त्रुटिपूर्ण है?(a) अनुग्रह - आग्रह(b) अनन्त - सान्त(c) जड़ - चेतन(d) आकृष्ट - विकृष्टCorrect Answer: (a) अनुग्रह - आग्रहSolution:व्याख्या- अनन्त का सान्त, जड़ का चेतन और आकृष्ट का विकृष्ट विलोम होगा। अनुग्रह का आग्रह न होकर विग्रह विलोम होगा।12. 'ऋजु' शब्द का विलोम है(a) वक्र(b) तक्र(c) सीधा(d) विरलCorrect Answer: (a) वक्रSolution:व्याख्या- ऋजु शब्द का विलोम वक्र होता है। सीधा का विलोम टेढ़ा होता है और विरल का विलोम सघन होता है।13. 'आकलन' शब्द का विलोम है(a) विकलन(b) संकलन(c) समाकलन(d) प्राक्कलनCorrect Answer: (a) विकलनSolution:व्याख्या- आकलन का विलोम विकलन होता है। शेष विकल्पों के शब्द असंगत हैं।14. निम्नलिखित में कौन-सा विलोम-युग्म त्रुटिपूर्ण है?(a) क्षर - अक्षर(b) समास - व्यास(c) स्वल्पायु - चिरायु(d) आहार - विहारCorrect Answer: (d) आहार - विहारSolution:व्याख्या- क्षर का विलोम अक्षर, समास का व्यास और स्वल्पायु का चिरायु होता है वहीं आहार का विलोम विहार न होकर निराहार होता है।15. निम्नलिखित में कौन-सा विलोम-युग्म त्रुटिपूर्ण है?(a) आमिष - सामिष(b) आधार - आधेय(c) विनत - उद्धत(d) विपत्ति - संपत्तिCorrect Answer: (a) आमिष - सामिषSolution:व्याख्या आधार का आधेय, विनत का उद्धत और विपत्ति का सम्पत्ति सही विलोम शब्द है, जबकि आमिष का सामिष न होकर निरामिष विलोम होता है।16. नीचे दिये शब्दों में से किसकी वर्तनी शुद्ध है?(a) द्वारका(b) पूज्यानीया(c) अन्तर्ध्यान(d) अहिल्यियाCorrect Answer: (a) द्वारकाSolution:व्याख्या- दिये गये विकल्पों में शुद्ध वर्तनी है - द्वारका। शेष विकल्पों की वर्तनी अशुद्ध है। इनका शुद्ध रूप पूज्यानीया का 'पूजनीय', अन्तर्ध्यान का 'अन्तर्धान' तथा अहिल्यिया का 'अहल्या' होगा।17. नीचे दिये शब्दों में किसकी वर्तनी शुद्ध है?(a) संन्यासी(b) आकाल(c) अनुग्रहीत(d) आजीवकाCorrect Answer: (a) संन्यासीSolution:व्याख्या- दिये गये विकल्प में 'संन्यासी' शुद्ध शब्द है जबकि अनुग्रहीत का अनुगृहीत, आकाल का अकाल, आजीवका 'आजीविका' शुद्ध शब्द होगा।18. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है?(a) अन्ताक्षरी(b) अन्त्याक्षरी(c) अन्ताक्षिरी(d) अन्ताक्षिणीCorrect Answer: (b) अन्त्याक्षरीSolution:व्याख्या-दिये गये विकल्पों में शुद्ध वर्तनी वाला शब्द अन्त्याक्षरी है। शेष विकल्पों के शब्द त्रुटिपूर्ण हैं।19. निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य शुद्ध है?(a) यह आपकी अनाधिकार चेष्टा है।(b) यह आपकी अनधिकार चेष्टा है।(c) यह आपकी चेष्टा अनाधिकार है।(d) यह चेष्टा आपका अनाधिकार है।Correct Answer: (b) यह आपकी अनधिकार चेष्टा है।Solution:व्याख्या- अनाधिकार के स्थान पर अनधिकार शुद्ध शब्द है। "यह आपकी अनधिकार चेष्टा है।" शुद्ध वाक्य है। यहां पर वर्तनीगत दोष है।20. निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य शुद्ध है?(a) उसने अपनी कमाई का अधिकांश भाग गंवा दिया।(b) वह अपनी कमाई का अधिकांश भाग गंवा बैठा।(c) उसने कमाई का अधिकांश भाग गँवा डाला।(d) उसने अपनी कमाई का अधिकांश गंवा दिया।Correct Answer: (d) उसने अपनी कमाई का अधिकांश गंवा दिया।Solution:व्याख्या- "उसने अपनी कमाई का अधिकांश भाग गँवा दिया।" इस वाक्य में अधिकांश में अधिक अंश शब्द जुड़ा हुआ है जिसका अर्थ होता है भाग। अतः अधिकांश के बाद भाग शब्द लगाना - गलत है। शुद्ध वाक्य होगा - उसने अपनी कमाई का अधिकांश गँवा दिया।Submit Quiz« Previous123Next »