सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2021, (24.04.2022) सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

11. With reference to the 'Galapagos Islands' situated in the Pacific Ocean, which of the following statements is/are correct? प्रशांत महासागर में स्थित 'गैलापागोस द्वीपसमूह' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(1) They are formed due to volcanic activity. इनकी उत्पत्ति ज्वालामुखी गतिविधि के द्वारा हुई है।

(2) They are part of South American nation Peru./ ये दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पेरू का हिस्सा है।

Select the correct answer using the code given below/नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Code/कूट-

Correct Answer: (a) Only 1/केवल 1
Solution:गैलापागोस द्वीप समूह प्रशान्त महासागर में भू-मध्य रेखा के आस-पास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह है। यह द्वीप समूह इक्वाडोर का हिस्सा है और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप से लगभग 1000 किमी. दूरी पर स्थित है। वर्ष 1978 में गैलापागोस द्वीप समूह को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिह्नित किया गया था। इस द्वीप समूह पर मांटा, रे और शार्क जैसे जलीय प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इक्वाडोर द्वारा इस द्वीप समूह के एक हिस्से को वर्ष 1935 में वन्य जीव अभ्यारण्य बना दिया गया था, इस अभ्यारण्य को वर्ष 1959 में गैलापागोस नेशनल पार्क में बदल दिया गया। अतः विकल्प (a) सही उत्तर होगा।

12. India is the largest producer of which of the following fruits in the world as per the Annual Report of the Department of Agriculture Co- operation and Farmers Welfare, Government of India, 2020-21? भारत सरकार के कृषि सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार भारत विश्व में, निम्नलिखित में से किन फलों का सबसे बड़ा उत्पादक है?

1. Grapes/अंगूरं

2. mango/आम

3. Orange/संतरा

4. Papaya/पपीता

Select the correct answer using the code given below/नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चुनाव कीजिए-

Code/कूट :

Correct Answer: (d) 2 and 4/2 और 4
Solution:भारत सरकार के कृषि सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार भारत विश्व में, आम और पपीता का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। पूरे विश्व का 41% आम भारत उत्पादित करता है, इसके अलावा चीन एवं थाईलैण्ड क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। पपीते के उत्पादन में भी भारत शीर्ष पर है। भारत एवं ब्राजील विश्व के कुल 50% पपीता उत्पादन करते हैं। भारत प्रतिवर्ष 5,699,000 टन उत्पादन के साथ दुनिया में सबसे बड़ा पपीता उत्पादक है। इसके अलावा ब्राजील, मैक्सिको, इंडोनेशिया क्रमशः दूसरे तीसरे एवं चौथे स्थान पर हैं।

13. With reference to the statue of 'Nataraj the Lord of Dance', which of the following statements is/are correct? 'नटराज नृत्य के भगवान' की मूर्ति के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

1. The image represents dancing Shiva having four hands. यह मूर्ति नृत्य करते हुए चार हाथों वाले शिव का प्रतिनिधित्व करती है।

2. In his right ear, he wears a man's earring, a women's in the left./अपने दायें कान में, वह एक पुरुष का कुंडल पहने हैं, बायें में एक महिला का।

Select the correct answer using the code given below/नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए

Code/कूट-

Correct Answer: (c) Both 1 and 2/दोनों 1 और 2
Solution:चोल कालीन 'नटराज मुद्रा में नृत्य करते भगवान शिव' की मूर्ति सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक मूर्तियों में से एक है जो नृत्य करते हुए चार हाथों वाले शिव का प्रतिनिधित्व करती है और अपने दायें कान में, वह एक पुरुष का कुंडल पहने है तथा बायें में एक महिला का यह नर और मादा के संलयन का प्रतिनिधित्व करता है और इसे अक्सर अर्धनारीश्वर के रूप में जाना जाता है।

14. If 44 × 75 = 7454, 83 × 74 = 7348 and 55 × 48 = 4585, then 14 × 45 will be equal to- यदि 44 × 75 = 7454 83 × 74 = 7348 और 55 × 48 = 4585, तो 14 × 45 बराबर होगा-

Correct Answer: (c) 4451
Solution:जिस प्रकार,

44 × 75 = 7 4  5 4

ab     cd     c b d a

83 × 74 = 7 3 4 8

ab     cd     c b d a

55 × 48 = 4 5 8 5

ab     cd     c b d a

उसी प्रकार,

14 ×  45  =  4 4 5 1

ab      cd      c b d a

15. As 'Part' is related to 'Whole', in the same way 'Arc' is related to, which of the following? जिस प्रकार 'भाग' (Part) 'संपूर्ण' (Whole) से सम्बन्धित है, उसी प्रकार 'चाप' (Arc) निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

Correct Answer: (c) Circumference/परिधि
Solution:जिस प्रकार भाग (Part), संपूर्ण (Whole) की एक छोटी इकाई होती है। उसी प्रकार चाप (Arc), परिधि (Circumference) की एक छोटी इकाई होती है।

16. Uttar Pradesh Council of Agricultural Research is located at which of the following place? उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?

Correct Answer: (a) Lucknow/लखनऊ
Solution:उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद् लखनऊ में स्थित है। जिसकी स्थापना जुलाई 1989 ई. में की गई थी

• प्रदेश में भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1952 ई. में लखनऊ में की गयी थी।

17. With reference to Rhine river in Europe, which of the following statements is/are correct? यूरोप में राइन नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(1) Rhine river is an important pathway for industrial activity in Northen Germany. राइन नदी, उत्तरी जर्मनी की औद्योगिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है।

(2) Port of Rotterdam is located at the mouth of Rhine river./रॉटरडैम का बंदरगाह राइन नदी के मुहाने पर स्थित है।

Select the correct answer using the code given below/नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Code/कूट :

Correct Answer: (c) Both 1 and 2/दोनों 1 और 2
Solution:जर्मनी रूर प्रदेश उत्तरी जर्मनी में शामिल क्षेत्र है। राइन नदी आल्प्स पर्वत से निकल कर उत्तरी सागर के मुहाने पर स्थित रॉटरडम बंदरगाह तक लगभग 1300 किमी. तक बहती है

18. With reference to the India International Trade Fair-2021, which of the following statements is/are correct? भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2021 के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(1) It was organised in November 2021 at Jaipur, Rajasthan, /इसका आयोजन नवंबर 2021 में जयपुर, राजस्थान में किया गया था।

(2) Main theme of the event was 'Atmanirbhar Bharat'./आयोजन का मुख्य विषय 'आत्मनिर्भर भारत' था।

Select the correct answer from the code given below/नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Code/कूट-

Correct Answer: (b) Only 2/केवल 2
Solution:भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2021 का आयोजन जयपुर (राजस्थान) में नहीं बल्कि दिल्ली (प्रगति मैदान) में हुआ था। इसका मुख्य विषय "आत्मनिर्भर भारत" था। जिसमें अर्थव्यवस्था निर्यात क्षमता, अवसंरचना आपूर्ति श्रृंखला, मांग तथा जीवंत जनसांख्यिकी पर फोकस था। भारत व्यापार संर्वधन द्वारा 40वें संस्करण के आयोजन में बिहार को भागीदार राज्य तथा उत्तर प्रदेश और झारखण्ड को फोकस राज्य के रूप में जगह दी गयी थी। अंतराष्ट्रीय व्यापार मेला बाजरा और ऑर्गेनिक्स-2023 बंगलुरू में संपन्न हुआ।

19. When was India's first National Action Plan on climate change released? / भारत के प्रथम जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना को कब लागू किया गया?

Correct Answer: (c) 2008
Solution:भारत के प्रथम जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना 30 जून, 2008 को लागू किया गया। यह उन साधनों की पहचान करता है जो विकास के लक्ष्य को प्रोत्साहित करते हैं, साथ ही जलवायु परिवर्तन पर विमर्श के लाभों को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करता है। राष्ट्रीय कार्य योजना के कोर के रूप में आठ राष्ट्रीय मिशन हैं जो जलवायु परिवर्तन अनुकूल तथा न्यूनीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण की समझ को बढ़ावा देने पर केन्द्रित हैं।

आठ राष्ट्रीय मिशन-

• राष्ट्रीय सौर मिशन

• राष्ट्रीय जल मिशन

• विकसित ऊर्जा दक्षता के लिए राष्ट्रीय मिशन

• सुस्थिर निवास पर राष्ट्रीय मिशन

• हरित भारत हेतु राष्ट्रीय मिशन

• सतत कृषि हेतु राष्ट्रीय मिशन

• जलवायु परिवर्तन हेतु रणनीतिक ज्ञान पर राष्ट्रीय मिशन

• सुस्थिर हिमालयी पारिस्थितिक तंत्र हेतु राष्ट्रीय मिशन

20. Which one of the following is not correctly matched? निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?

Place/स्थानDistricts of Uttar Pradesh/उत्तर प्रदेश के जिले
(a) Bateshwar बटेश्वरAgra आगरा
(b) Deva Sharif देवा शरीफJaunpur जौनपुर
(c) Sankisa संकिसाFarrukhabad फर्रुखाबाद
(d) Bithoor बिठूरKanpur कानपुर
Correct Answer: (b)
Solution:
स्थान(उत्तर प्रदेश के जिले)
देवा शरीफबाराबंकी
बटेश्वरआगरा
संकिसाफर्रुखाबाद
बिठूरकानपुर