सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2021, (24.04.2022) सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

31. Which of the following is not a part of the Middle East?/निम्नलिखित में से कौन से देश मध्य पूर्व का हिस्सा नहीं हैं?

Correct Answer: (e) अफ़ग़ानिस्तान और होंडुरास
Solution:प्रश्नगत कोई भी विकल्प सही नहीं है। मध्य पूर्व में शामिल देश निम्न हैं- जार्डन, इजराइल, इराक, ईरान, लेबनान, यमन, कतर, सीरिया, तुर्की, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, फिलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात, साइप्रस ।

32. Gwadar Port in Pakistan is situated in which of the following provinces?/पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह, निम्नलिखित में से किस प्रांत में स्थित है?

Correct Answer: (a) Balochistan/बलूचिस्तान
Solution:ग्वादर बंदरगाह, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अरब सागर तट पर स्थित है। यह बंदरगाह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) की योजना में उत्कृष्ट रूप से शामिल है और इसे बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव और समुद्री सिल्क रोड परियोजना के बीच एक कड़ी माना जाता है।

33. In 1817, the famous Hindu College was established by David Hare in-/1817 में, डेविड हेअर द्वारा प्रसिद्ध हिन्दू कॉलेज की स्थापना की गई थी-

Correct Answer: (b) Calcutta/कलकत्ता में
Solution:1817 में डेविड हेअर द्वारा कलकत्ता में प्रसिद्ध हिन्दू कॉलेज की स्थापना की गई थी। यह एशिया का सबसे पुराना आधुनिक शैक्षणिक संस्थान है।

34. How many times the 'date 29' will fall between January 1, 2022 and January 1, 2027? 1 जनवरी, 2022 से 1 जनवरी, 2027 के बीच कितनी बार 29 तारीख पड़ेगी?

Correct Answer: (c) 56
Solution:प्रत्येक साधारण वर्ष में फरवरी माह में 28 तारीख होती है जबकि लीप वर्ष में फरवरी माह में 29 तारीख होती है। इस प्रकार प्रत्येक साधारण वर्ष में 11 बार 29 तारीख पड़ेगी जबकि लीप वर्ष में 12 बार 29 तारीख पड़ेगी। अतः 1 जनवरी, 2022 से 1 जनवरी, 2027 के बीच 29 तारीख की पुनरावृत्ति = 11+11+12+11+11(.. 2024 एक लीप वर्ष है) = 56 बार

35. Rocket works on which of the following principles?/निम्नलिखित में से किस सिद्धान्त पर रॉकेट काम करता है?

Correct Answer: (d) Momentum conservation/संवेग संरक्षण
Solution:रॉकेट, संवेग संरक्षण के सिद्धांत पर काम करता है, न्यूटन के द्वितीय नियम के साथ-साथ न्यूटन के तृतीय नियम के संयोजन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण परिणाम है संवेग संरक्षण का नियम। इस नियम के अनुसार यदि एक या एक से अधिक वस्तुओं के निकाय पर कोई बाहरी बल नहीं लग रहा हो, तो उस निकाय का कुल संवेग नियत रहता है, अर्थात संरक्षित रहता है। संवेग संरक्षण के अन्य उदाहरण हैं- हवा से भरे गुब्बारे, बन्दूक से निकली गोली।

36. Match List-l with List-11 and select the correct answer from the code given below the lists-सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सुचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-I (Monument/स्मारक)सूची-II (Builder/निर्माता)
A. Atala Devi Masjid (अटाला देवी मस्जिद)2. Ibrahim Shah Sharqi (इब्राहिम शाह शर्की)
B. Chhota Sona Masjid (छोटा सोना मस्जिद)1. Nusrat Shah (नुसरत शाह)
C. Qadam Rasul (कदम रसूल)3. Sikandar Shah (सिकंदर शाह)
D. Adina Masjid, Pandua (अदीना मस्जिद, पांडुआ)4. Wali Muhammad (वली मुहम्मद)

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)2413
(c)2134
(d)1342
Correct Answer: (b)
Solution:

सही सुमेलित है-

सूची-I (स्मारक)सूची-II (निर्माता)
अटाला देवी मस्जिदइब्राहिम शाह शर्की
छोटा सोना मस्जिदवली मुहम्मद
कदम रसूलनुसरत शाह
अदीना मस्जिद, पांडुआसिकंदर शाह

37. Find out the alternative which will replace the question mark?/उस विकल्प को ज्ञात कीजिए जो प्रश्न सूचक चिन्ह का स्थान लेगा?

WATCH: 110 :: TIME: ?

Correct Answer: (c) 94
Solution:जिस प्रकार,

उसी प्रकार,

47 x 2 = 94

38. Consider the following events and arrange them into chronological order-निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-

1. Akbar marries Princess of Amber अम्बेर की राजकुमारी से अकबर का विवाह

2. Battle of Tukaroi/तुकारोई का युद्ध

3. Mughal Invasion of Orrissa मालवा पर मुगल आक्रमण

4. Karrani's conquest of Orissa उड़ीसा पर कररानी की विजय

Select the correct answer using the code given below/नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Code/कूट-

Correct Answer: (d) 3, 1, 4 and 2/3, 1, 4 और 2
Solution:निम्नलिखित घटनाओं का कालक्रमानुसार है-

1. मालवा पर मुगल आक्रमण - 1561 ई.

2. अम्बेर की राजकुमारी से अकबर का विवाह - 1562 ई.

3. उड़ीसा पर कररानी की विजय - 1567-68 ई.

4. तुकारोई का युद्ध - 1575 ई.

39. The Aspirational District Programme (ADP) of NITI Aayog was launched in-एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (ए.डी.पी.) नीति आयोग ने ....... में शुरू किया था

Correct Answer: (c) January 2018/जनवरी 2018
Solution:एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स प्रोग्राम (आकांक्षी जिला प्रोग्राम -ए.डी.पी.) नीति आयोग ने जनवरी, 2018 में शुरू किया था। वर्ष 2018 में शुरू हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े जिलों की पहचान कर उनके समग्र विकास में सहायता करना है। इस कार्य हेतु देश के 28 राज्यों से 115 जिलों की पहचान की गई थी। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम मुख्यतः पाँच विषयों- (1) स्वास्थ्य एवं पोषण, (2) शिक्षा (3) कृषि एवं जल संसाधन, (4) वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास और (5) बुनियादी आधारभूत ढाँचे पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा जिलों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है एवं उन्हें रैंकिंग दी जाती है।

40. Bhutan conferred the 'Order of the Druk Ghyalpo', its highest civilian honour to the Prime Minister of which one of the following country in December 2021? भूटान ने दिसम्बर 2021 में, निम्नलिखित में से किस देश के प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो' प्रदान किया?

Correct Answer: (a) India/भारत
Solution:भूटान ने दिसम्बर, 2021 में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'आर्ड ऑफ द इक ग्यालपो' प्रदान किया। इसे नगदग पेलं जी खोरलों के नाम से भी जाना जाता है। इस सम्मान की घोषणा भूटान के 114 वें राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर की गई। यह भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है तथा भूटान और वहाँ के आम लोगों की सेवा करने हेतु सम्मानित किया जाता है।