सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2021, (24.04.2022) सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

41. As per Article 300 of the Constitution of India, the legal name of the Government of India is-भारत के संविधान के अनुच्छेद 300 के अनुसार, भारत की सरकार का कानूनी नाम है-

Correct Answer: (b) The Union of India/द यूनियन ऑफ इण्डिया
Solution:भारत के संविधान के अनुच्छेद 300 के अनुसार, भारत की सरकार का कानूनी नाम 'द यूनियन ऑफ इण्डिया' है। भारत सरकार, भारत संघ के नाम से 'वाद' ला सकेगी या उस पर 'वाद' लाया जा सकेगा। इस संविधान के प्रारम्भ पर यदि ऐसी विधिक कार्यवाहियाँ लंबित हैं जिनमें भारत डोमिनियन एक पक्षकार है तो उन कार्यवाहियों में उस डोमिनियन के स्थान पर भारत संघ प्रतिस्थापित किया गया समझा जाएगा।

42. Which of the following Article is related to the appointment of a Finance Commission by the President of India? निम्नलिखित में से कौनसा अनुच्छेद, भारत के राष्ट्रपति द्वारा वित्त आयोग की नियुक्ति से संबंधित है?

Correct Answer: (c) 280
Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 280 भारत के राष्ट्रपति द्वारा वित्त आयोग की नियुक्ति से संबंधित है। यह एक संवैधानिक निकाय है जिसका गठन राष्ट्रपति द्वारा हर पाँचवें वर्ष या आवश्यकतानुसार उससे पहले भी किया जाता है। वित्त आयोग में एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य होते हैं, जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा तथा कार्यकाल राष्ट्रपति के आदेश के तहत तय होता है।

इसका मुख्य दायित्व-संघ व राज्यों की वित्तीय स्थितियों का मूल्यांकन करना, उनके बीच करों के बटवारे की संस्तुति करना तथा राज्यों के बीच इन करों के वितरण हेतु सिद्वान्तों का निर्धारण करना है। प्रथम वित्त आयोग 1951 में गठित किया गया था। अब तक पन्द्रह वित्त आयोग गठित किये जा चुके हैं। 27 नवम्बर, 2017 को पंद्रहवें वित्त आयोग का गठन श्री एन. के. सिंह के नेतृत्त्व में वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की अवधि के लिए किया गया।

43. The Parliament of India has the 'Power to Legislate' for the following-भारत की संसद को 'कानून निर्माण की शक्ति' निम्नलिखित के लिए प्राप्त है-

1. Union of India/भारत का संघ

2. Territory of India/भारत का प्रदेश/उपप्रदेश (डोमिनियन)

3. Indian subject resident and their property situated anywhere in the world विश्व में कहीं भी रहने वाले भारतीय नागरिक एवं उनकी संपत्ति

Select the correct answer from the code given below/नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Code/कूट-

Correct Answer: (d) 1, 2 and 3/1, 2 और 3
Solution:भारत की संसद की भारतीय संघ तथा भारत के प्रदेश उपप्रदेश (डोमिनियन) के लिए कानून निर्माण की शक्ति प्राप्त है। संसद का प्राथमिक कार्य देश के संचालन के लिए विधियों बनाना है। इसके पास संघ सूची विषयों पर तथा अवशिष्ट विषयों पर विधि बनाने का विशिष्ट अधिकार है। यदि दो या दो से अधिक राज्यों के मध्य किसी विषय पर विवाद होता है तो संसद, समवर्ती सूची के विषयों पर भी विधि बना सकती है। अर्थात् इस स्थिति में संसद की विधि राज्य विधानमण्डल पर प्रभावी होगी। विश्व में कहीं भी रहने वाले भारतीय नागरिक एवं उनकी संपत्ति के लिए संसद कानून निर्माण कर सकती है।

44. Which one of following city was not among the top three cleanest cities in more than one lakh population category in Swachh Survekshan 2021? निम्नलिखित में से कौन सा शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में एक लाख से अधिक जनसंख्या श्रेणी में शीर्ष तीन सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल नहीं था?

Correct Answer: (c) Tirupati/तिरुपति
Solution:स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में एक लाख से अधिक जनसंख्या श्रेणी में शीर्ष तीन सबसे स्वच्छ शहरों में तिरुपति शामिल नहीं है जबकि इंदौर प्रथम, सूरत द्वितीय तथा विजयवाड़ा तृतीय स्थान पर है। यह समारोह स्वच्छ अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित किया गया था। जो स्वच्छ भारत अभियान शहरी पिछले सात वर्षों में शहरों की उपलब्धियों का उत्सव है और स्वच्छ भारत अभियान शहरी 2.0 के माध्यम से स्वच्छता के अगले चरण में नये जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए शहरों और नागरिकों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में इंदौर को लगातार 6 वें वर्ष सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान प्राप्त प्रदान किया गया।

45. With reference to 'Lake Victoria in Africa'. which of the following statements is/are correct? 'अफ्रीका में विक्टोरिया झील' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(1) The lake is surrounded by four countries. यह झील चार देशों से घिरी हुई है।

(2) It is situated in the African rift valley. यह अफ्रीकी भ्रंश घाटी में स्थित है।

Select the correct answer using the code given below/नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Code/कूट-

Correct Answer: (b) Only 2/केवल 2
Solution:विक्टोरिया झील अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है तथा यह दुनिया की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय झील भी है। यह झील अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों, केन्या, तंजानिया और युगांडा में विस्तृत है जबकि इसका प्रसार क्षेत्र बुरुंडी और रवांडा के कुछ हिस्सों तक विस्तृत है। इसे डार्विन के ड्रीमपोंड के नाम से भी जाना जाता है। यह अफ्रीकी अंश घाटी में स्थित है। नील नदी इसी झील से निकलती है। यह झील विश्व के मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झील (प्रथम-सुपीरियर झील) है।

46. In a queue of boys, Sohan is 9th from the back Ramesh's place is 8th from the front. Rohit is standing in between the two. What could be the minimum number of boys standing in the queue? लड़कों की एक पंक्ति में, सोहन पीछे से 9वें स्थान पर हैं, रमेश आगे से 8वें स्थान पर है। रोहित उन दोनों के बीच में है। पंक्ति में खड़े लड़कों की न्यूनतम संख्या क्या हो सकती है?

Correct Answer: (a) 10
Solution:विकल्प (3) से

अतः लड़कों की न्यूनतम संख्या 10 हो सकती है।

47. With reference to trade, which of the following statements is/are correct? व्यापार के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(1) It represents demand and supply both. यह मांग और आपूर्ति दोनों का प्रतिनिधित्व करता है।

(2) It deals with only the demand side. यह केवल मांग पक्ष से सम्बन्धित है।

Select the correct answer using the code given below/नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Code/कूट-

Correct Answer: (a) Only 1/केवल 1
Solution:सामान्यतः व्यापार से आशय वस्तुओं के क्रय-विक्रय से होता है। व्यापार माँग और आपूर्ति दोनों का प्रतिनिधित्व करता है। तथा यह माँग और आपूर्ति दोनों पक्ष से संबंधित है।

48. Antibiotics are mostly obtained from-एन्टी बायोटिक्स अधिकांशतः प्राप्त होते हैं-

Correct Answer: (c) Bacteria/जीवाणुओं से
Solution:एन्टी बायोटिक्स अधिकांशत जीवाणुओं से प्राप्त होते

है। ऐसी औषधियाँ जो बीमारी पैदा करने वाले सूक्ष्म जीवों को नष्ट कर देती है या उनकी वृद्धि को रोक देती हैं वे औषधियाँ प्रतिजैविक या एंटीबायोटिक कहलाती हैं। अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने पहली प्राकृतिक एंटीबायोटिक्स पेनीसिलीन की खोज किया था। जैसे-स्ट्रैप्टोमाइसिन, टेट्रासाइक्लिन, एरिथ्रोमाइसिन, पेनीसिलीन आदि |

49. Which of the following is not correctly matched? निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

सूची-Iसूची-II
(a)Maize (मक्का)Tasseling (नर मंजरी निकालना)
(b)Groundnut (मूंगफली)Pegging (खूंटी बनना)
(c)Chick pea (काबुली चना)Tillering (किल्ले निकालना)
(d)Tobacco (तम्बाकू)Topping (शीर्ष कर्तन)
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
मक्कानर मंजरी निकालना
मूँगफलीखूंटी बनना
काबुली चनाकिल्ले निकालना
तम्बाकूशीर्ष कर्तन

काबुली चना में किल्ले नही निकलते हैं। किल्ले निकलने वाली फसलें हैं- गेहूँ, धान, जौ, मक्का आदि।

50. Which one of the following country was not part of exercise 'Sea Dragon 2022' that started in the Pacific Ocean in January 2022? निम्नलिखित में से कौन सा देश, जनवरी 2022 में प्रशान्त महासागर में शुरू हुए युद्धाभ्यास 'सी ड्रैगन 2022' में शामिल नहीं था?

Correct Answer: (c) Philippines/फिलीपींस
Solution:जनवरी, 2022 में प्रशान्त महासागर के गुआम में शुरू हुए युद्धाभ्यास सी ड्रैगन 2022 में भारत, जापान, आस्ट्रेलिया कनाडा तथा दक्षिण कोरिया की नौ सेनाएँ शामिल हुई। फिलीपींस इसमें शामिल नहीं था।

सी ड्रैगन अमेरिकी नेतृत्व वाला बहुराष्ट्रीय अभ्यास है जिसे हिन्द प्रशान्त क्षेत्र में पारंपरिक और गैर पारम्परिक समुद्री सुरक्षा चुनौतियों के जवाब में एक साथ संचालित करने के लिए पनडुब्बी रोधी युद्ध रणनीति का अभ्यास व चर्चा करने हेतु डिजाइन किया गया है यह एक वार्षिक अभ्यास है।