सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2021, (24.04.2022) सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

21. The first Krishi Vigyan Kendra was established in 1974 at which of the following place? 1974 में प्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना निम्नलिखित में से किस स्थान पर हुई थी?

Correct Answer: (d) Pondicherry/पांडिचेरी
Solution:भारत में पहला 'कृषि विज्ञान केन्द्र' 1974 ई. में पांडिचेरी में स्थापित किया गया था। ये केन्द्र, एक स्थानीय कृषि - विश्वविद्यालय से जुड़े होते हैं, जो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् और किसानों के बीच संयोजक कड़ी के रूप में काम करते हैं। वर्तमान में कुल 725 कृषि विज्ञान केंद्र कार्यरत हैं।

22. Uttar Pradesh has secured which place in Swachh Survekshan, 2021?/स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में, उत्तर प्रदेश ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया था?

Correct Answer: (d) None of the above/उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में उत्तर प्रदेश को 6 वां स्थान

मिला है। वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश 10वें स्थान पर रहा। वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश सातवें स्थान पर था। इंदौर लगातार छठें वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण के अन्तर्गत सबसे स्वच्छ शहर होने के खिताब से सम्मानित किया गया। एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में सूरत व विजयवाड़ा को दूसरा व तीसरा स्थान मिला है। 'वाराणसी' सर्वश्रेष्ठ 'गंगा शहर' घोषित किया गया।

23. Which one of the following river basin is the largest in area?/निम्नलिखित में से कौन-सी नदी घाटी (बेसिन) क्षेत्रफल में सबसे बड़ी है?

Correct Answer: (b) Mahanadi/महानदी
Solution:महानदी की नदी घाटी (बेसिन) 1,41,589 वर्ग किमी. के साथ उपर्युक्त नदियों में क्षेत्रफल में सबसे बड़ी है। कावेरी का बेसिन क्षेत्रफल 81,155 वर्ग किमी, नर्मदा का बेसिन क्षेत्रफल 98,796 वर्ग किमी. तथा ताप्ती का बेसिन क्षेत्रफल 65,145 वर्ग किमी. है।

24. Match List-I with List-II and select the correct answer from the code given below the lists-सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है-

25. 'Uttar Pradesh Diversified Agriculture Support Project' (UP DASP) was sponsored in Uttar Pradesh by-उत्तर प्रदेश में 'उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण परियोजना' (यू.पी. डास्प) प्रायोजित की गई-

Correct Answer: (c) World Bank/विश्व बैंक द्वारा
Solution:विविध कृषि सहायता परियोजना (डास्प) का प्रथम चरण 23 सितंबर, 1998 को विश्व बैंक की सहायता से प्रारम्भ किया गया - था जो मार्च 2004 तक चला। इसका उद्देश्य किसानों की भागीदारी - के माध्यम से कृषि विविधीकरण की प्रक्रिया को तेज करना था।

डास्प का द्वितीय चरण नवंबर 2007 में राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भकिया गया जिसे आर.के.वी. वाई. (भारत सरकार) द्वारा प्रायोजित किया गया। यह चरण 31 मार्च, 2013 को पूरा हुआ।

26. 'Krishak Samridhi Aayog' was established in Uttar Pradesh in which of the following year? उत्तर प्रदेश में 'कृषक समृद्धि आयोग' की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष में हुई थी?

Correct Answer: (b) 2017
Solution:उत्तर प्रदेश में कृषक समृद्धि आयोग की स्थापना नवंबर 2017 में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में की गई थी। कृषक समृद्धि आयोग का उद्देश्य वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना है।

27. With reference to Sher Shah Suri, which of the following statements is/are correct? शेरशाह सूरी के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

1. He was the architect of a brilliant administrative system. वह एक शानदार प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माता थे।

2. However his qualities as a ruler were not more remarkable than his victories on the field of battle./हालांकि एक शासक के रूप में उनके गुण, युद्ध के मैदान पर उनकी जीत से अधिक उल्लेखनीय नहीं थे।

Select the correct answer from the code given below/नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Code/कूट-

Correct Answer: (a) Only 1/केवल 1
Solution:मध्यकालीन भारतीय इतिहास में शेरशाह सूरी न सिर्फ एक शासक के रूप में प्रसिद्ध है बल्कि वह एक सुदृढ़ प्रशासनिक, आर्थिक, सैन्य व्यवस्थापक आदि के रूप में भी प्रसिद्ध है। वास्तव में उसकी प्रसिद्धि का मूल कारण युद्ध विजय से इतर उसके प्रशासनिक व्यवस्था में ही निहित था।

28. At which one of the following places was India's first 'Open Rock Museum' inugurated in January 2022?/जनवरी 2022 में निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत के पहले 'ओपन रॉक संग्रहालय' का उद्घाटन किया गया?

Correct Answer: (c) Hyderabad/हैदराबाद
Solution:जनवरी 2022 में भारत में पहले 'ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन 'हैदराबाद' में किया गया। इसे वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद् राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान (CSIR-NGRI) के परिसर में स्थापित किया गया है। इसमें लगभग 35 विभिन्न प्रकार की चट्टानें है जिनकी आयु 3.3 बिलियन वर्ष से लेकर लगभग 55 मिलियन वर्ष है।

29. Who built the mosque "Qila-E Kuhna" inside Purana Qila of Delhi? दिल्ली के पुराने किले के भीतर बनी मस्जिद "किला-ए-कुहना" का निर्माण किसने किया था?

Correct Answer: (b) Sher Shah/शेरशाह
Solution:दिल्ली के पुराने किले के भीतर बनी मस्जिद "किला-ए-कुहना' का निर्माण शेरशाह ने कराया था। शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को पराजित करने के बाद अपने निजी इस्तेमाल के लिए मस्जिद का निर्माण कराया जो उनकी शाही आकांक्षा का प्रतीक बन गया।

30. As per the 'India State of Forest Report 2021', how many states/union territories have over 33% of their geographical area under forest? 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021' के अनुसार, कितने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में उनके भौगोलिक क्षेत्र का 33% से अधिक क्षेत्रफल वन आच्छादित है?

Correct Answer: (c) 17
Solution:'इंडिया स्टेट ऑफ फारेस्ट रिपोर्ट 2021' के अनुसार, 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में उनके कुल भौगोलिक क्षेत्र का 33% से अधिक क्षेत्रफल वन आच्छादित है। देश का कुल वन और वृक्ष आवरण 80.9 मिलियन हेक्टेयर है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 प्रतिशत है। राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार, देश के 33 प्रतिशत भाग को वनाच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।