सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2016 सामान्य हिंदी

Total Questions: 30

1. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है?

Correct Answer: (c) चमकीला
Solution:दिये गये विकल्पों में चमकीला विशेषण है जबकि इसका विशेष्य चमक होगा।
विशेष्यविशेषण
धर्मधार्मिक
जातिजातीय
धनधनी

2. विशेष्य/विशेषण की दृष्टि से कौन-सा शब्द युग्म अशुद्ध है?

Correct Answer: (a) दृष्टि-दृष्टिवन्त
Solution:दिये गये विकल्पों में से विकल्प (a) में 'दृष्टि' (विशेष्य) तथा 'दृष्टिवन्त' (विशेषण) शब्द है। 'दृष्टि' से बना विशेषण 'द्रष्टव्य' होता है। शेष विकल्प में युग्म में दोनों शब्द 'विशेष्य पद' हैं इनमें एक भी विशेषण नहीं है।

3. निम्नलिखित कथनों में से अशुद्ध कथन है- (a) जो केवल सर्वनाम की विशेषता बताए, उसे विशेषण कहते हैं।

Correct Answer: (d) जो विशेषण विशेष्य और क्रिया के बीच आए, उसे विधेय विशेषण कहते हैं।
Solution:दिए गए कथनों में विकल्प (a) तार्किक रूप से अशुद्ध है क्योंकि विशेषण एक ऐसा विकारी शब्द हैं जो संज्ञा और सर्वनाम (दोनों) की विशेषता बतलाता है।

4. 'वह समारोह, जिसमें गुरुकुल के स्नातकों को विद्याध्ययन कर लेने के उपरांत विदाई दी जाती थी'- इस वाक्यांश के लिए एक शब्द

Correct Answer: (d) समावर्तन
Solution:'वह समारोह जिसमें गुरुकुल के स्नातकों को विद्याध्ययन कर लेने के उपरान्त विदाई दी जाती थी' इस वाक्यांश के लिए एक शब्द 'समावर्तन' है। समावर्तन हिन्दुओं का 12वां संस्कार है। प्राचीनकाल में गुरुकुल में शिक्षा पूर्ण होने के पश्चात जब विद्यार्थी गुरु द्वारा उपदेश देकर विदाई की जाती थी तो उसे समावर्तन संस्कार कहते थे।

5. विलोम की दृष्टि से निम्नलिखित में से एक सही युग्म है-

Correct Answer: (b) अनृत-ऋत
Solution:'अमृत' का विलोम 'ऋत' है। मुक्त का 'बँधा या बद्ध', 'ताण्डव' का 'लास्य' जबकि 'विभावना' का विलोम 'विशेषोक्ति' होता है।

6. निम्नलिखित में से विलोम का अशुद्ध युग्म है-

Correct Answer: (a) अनन्त-असीम
Solution:'अनन्त' शब्द का विलोम सांत/सीमित होता है। जबकि, असीम 'अनन्त' का समानार्थी शब्द है। शेष सभी विकल्प सही हैं।

7. विलोम की दृष्टि से शुद्ध युग्म है-

Correct Answer: (b) संयुक्त - वियुक्त
Solution:विलोम की दृष्टि से शुद्ध युग्म संयुक्त - वियुक्त है। अन्य विवरण निम्नवत हैं-
शब्दविलोम
विरागराग
संयुक्तपृथक, असंयुक्त/वियुक्त
सरसनीरस
अर्वाचीनप्राचीन

8. निम्नलिखित वाक्यों में से एक वाक्य अशुद्ध है-

Correct Answer: (d) छात्रों ने पंडित नेहरू को अभिनन्दन पत्र प्रदान किया।
Solution:प्रस्तुत विकल्पों में से विकल्प (d) अशुद्ध वाक्य है, जिसका शुद्ध रूप है - 'छात्रों ने पंडित नेहरू को अभिनन्दन पत्र अर्पित किया'। 'प्रदान' का प्रयोग बड़ों की ओर से छोटे के लिए होता है, जबकि 'अर्पण' का प्रयोग छोटों की ओर से बड़ों के लिए। शेष तीनों विकल्प शुद्ध वाक्य हैं।

9. इनमें से शुद्ध वर्तनी का शब्द है-

Correct Answer: (a) हिंस्र
Solution:दिये गये विकल्प में शुद्ध शब्द 'हिंस्र' है। भाष्कर का शुद्ध 'भास्कर', 'रूपया' का रुपया और 'बदाम' का बादाम शुद्ध रूप है।

10. निम्नलिखित में से एक वाक्य अशुद्ध है-

Correct Answer: (a) तुफान में सैकड़ों लोग मर गए।
Solution:प्रस्तुत विकल्पों में से 'तुफान में सैकड़ों लोग मर गए' अशुद्ध वाक्य है। जिसका शुद्ध रूप 'तूफान में सैकड़ों लोग मारे गये' है। शेष सभी वाक्य अपने शुद्ध रूप में प्रस्तुत है।