सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2016 सामान्य हिंदी

Total Questions: 30

11. 'जो तुरन्त कोई युक्ति सोच ले', उसे कहते हैं-

Correct Answer: (c) प्रत्युत्पन्नमति
Solution:जो तुरन्त कोई युक्ति सोच ले प्रत्युत्पन्नमति। जिसे सारी बातों का ज्ञान हो सर्वज्ञ। वह व्यक्ति जो दूर तक की बात पहले ही सोच ले-दूरदर्शी। जो दर्शन का ज्ञाता हो- दार्शनिक।

12. 'यह कमीज उजली है' इस वाक्य में 'कमीज' शब्द है-

Correct Answer: (b) विशेष्य
Solution:'यह कमीज उजली है' वाक्य में 'कमीज' विशेष्य है। जो संज्ञा व सर्वनाम की विशेषता बताये, उसे 'विशेषण' कहा जाता है और जिसकी विशेषता बताई जाय, उसे 'विशेष्य' कहा जाता है।

13. 'जिसके हृदय में ममता न हो' उसे कहेंगे-

Correct Answer: (d) निर्मम
Solution:'जिसके हृदय में ममता न हो' उसे निर्मम कहते हैं। उक्त विवरण निम्न है-
वाक्यांशएक शब्द
• जिसके हृदय में दया न होनिर्दय
• जो भय रहित होनिर्भीक
• अत्यधिक क्रूरनृशंस

14. 'भक्त' का तद्भव क्या है?

Correct Answer: (a) भगत
Solution:'भक्त' का तद्भव 'भगत' है। 'भाप' का तत्सम 'वाष्प' तथा 'सरधा' का तत्सम 'श्रद्धा' है।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है?

Correct Answer: (a) पसीना
Solution:'प्रस्विन्न' का तद्भव पसीना होता है। पक्वान, पश्चाताप व पुत्रवधू तत्सम शब्द हैं जिसका तद्भव क्रमशः पकवान, पछतावा व पतोहू है।

16. इसमें से तत्सम तद्भव का एक युग्म अशुद्ध है, वह है-

Correct Answer: (b) श्रेष्ठ - सेठ
Solution:
तद्भवतत्सम
ओझाउपाध्याय
सेठश्रेष्ठि
अँगीठीअग्निष्ठिका
अदरकआर्द्रक
अँगीठाअग्निष्ठ

17. 'बाजार में बहुत घोड़े आए हैं' इस वाक्य में विशेषण की दृष्टि से इनमें 'बहुत' शब्द है-

Correct Answer: (d) अनिश्चित परिमाणबोधक विशेषण
Solution:जिस विशेषण में किसी संज्ञा का कोई निश्चित परिमाण ज्ञात न हो। जैसे सभागार में बहुत आदमी थे। इसमें 'बहुत' शब्द अनिश्चित परिमाणबोधक विशेषण है।

18. 'भरत सरीखा भाई मिलना कठिन है।' इस वाक्य में 'सरीखा' शब्द है-

Correct Answer: (a) गुणवाचक विशेषण
Solution:'भरत सरीखा भाई मिलना कठिन है'। इस वाक्य में सरीखा शब्द 'गुणवाचक' विशेषण है। जब विशेषण वस्तु या व्यक्ति के गुण, रंग, आकार, दशा, अवस्था आदि का बोध कराने का आधार बनता है, तो वहाँ गुणवाचक विशेषण प्रयुक्त होता है। उदाहरण-बाहरी, सुन्दर, भला, लम्बा आदि।

19. निम्नलिखित में से उन्मूलन का सही विलोम है-

Correct Answer: (d) रोपण
Solution:विवरण निम्नवत है-
शब्दअवरुद्ध
अवरुद्धअनवरुद्ध
निर्माणध्वंस
समृद्धिविनाश
उन्मूलनरोपण

20. गगनचुम्बी का सर्वथा शुद्ध विलोम शब्द है-

Correct Answer: (b) धराशायी
Solution:गगनचुम्बी का सर्वथा शुद्ध विलोम शब्द है- धराशायी।