सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2017 सामान्य अध्ययन(Part-I)

Total Questions: 60

11. दाराशिकोह को किस स्थान पर दफनाया गया था?

Correct Answer: (a) दिल्ली
Solution:व्याख्या- दाराशिकोह की नृशंस हत्या (1659) के बाद औरंगजेब के आदेश पर उसके शव को हुमायूँ के मकबरे के पास दिल्ली में दफनाया गया। दाराशिकोह मुगल सम्राट शाहजहाँ का ज्येष्ठ तथा प्रिय पुत्र था।

12. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और उन्हें काल क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-

I. दौराह का युद्ध

II. कन्नौज का युद्ध

III. सामूगढ़ का युद्ध

IV. चौसा का युद्ध

नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-

 

Correct Answer: (b) I, IV, II, III
Solution:व्याख्या- प्रश्नगत घटनाक्रमों का कालक्रमानुसार व्यवस्था निम्नलिखित है-

1. दौराह (दोहरिया) का युद्ध 1532 में हुमायूँ और अफगानों के बीच हुआ जिसमें अफगान सेनाओं की हार हुई।

IV. चौसा का युद्ध जून, 1539 में हुमायूँ और शेरशाह सूरी के मध्य हुआ जिसमें शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को परास्त किया।

II. कन्नौज का युद्ध मई, 1540 में हुमायूँ और शेरशाह सूरी के मध्य हुआ जिसमें शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को बुरी तरह हराया।

III. सामूगढ़ का युद्ध 1658 में शाहजहाँ के पुत्रों के बीच उत्तराधिकार का युद्ध था जिसमें औरंगजेब ने निर्णायक विजय प्राप्त की।

13. निम्न में से कौन जिन्दापीर के नाम से जाना जाता था?

Correct Answer: (c) औरंगजेब
Solution:व्याख्या- मुगल शासक औरंगजेब को उसके सुधारवादी धार्मिक प्रयासों और तार्किक धर्मपालन के आधार पर इतिहासकारों द्वारा 'जिन्दा पीर' की संज्ञा से विभूषित किया गया।

14. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और उन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-

I. क्रिप्स मिशन

II. अगस्त प्रस्ताव

III. नेहरू रिपोर्ट

IV. वैवेल योजना

नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये-

Correct Answer: (b) III, II, I, IV
Solution:व्याख्या- विकल्प में दी गई घटनाओं का कालक्रम निम्न है-
सूची-Iसूची-II
नेहरू रिपोर्ट1928
अगस्त प्रस्ताव8 अगस्त, 1940
क्रिप्स मिशनमार्च, 1942
वैवेल योजना14 जून, 1945

15. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 (राजनीतिक दल)सूची-II (वर्ष)
A. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस1. 1951
B. भारतीय जनसंघ2. 1972
C. भारतीय साम्यवादी दल3. 1885
D. ए.आई.ए.डी.एम.के.4. 1925

 

ABCD
(a)3142
(b)2314
(c)3241
(d)3124

 

Correct Answer: (a)
Solution:
सूची-I (राजनीतिक दल)सूची-II (वर्ष)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस1885
भारतीय जनसंघ 1951
 भारतीय साम्यवादी दल1925
ए.आई.ए.डी.एम.के. 1972

16. किस अधिनियम के द्वारा ब्रिटिश संसद ने चाय और चीन के साथ व्यापार को छोड़कर ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत के साथ व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया था?

Correct Answer: (a) 1813 का चार्टर अधिनियम
Solution:व्याख्या- 1813 के चार्टर अधिनियम के द्वारा ब्रिटिश संसद ने चाय और चीन के साथ व्यापार को छोड़कर ईस्ट इण्डिया कम्पनी के भारत के साथ व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया। कुछ सीमाओं के अधीन सभी ब्रिटिश नागरिकों के लिए भारत के साथ व्यापार खोल दिया गया। 1833 के चार्टर अधिनियम के द्वारा कंपनी के सभी व्यापारिक कार्यों को समाप्त कर दिया गया।

17. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 (लेखक)सूची-II (पुस्तक का शीर्षक)
A. वी.डी. सावरकर1. द इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस
B. आर.सी. मजूमदार2. द सिपॉय म्यूटिनी एण्ड द रिवोल्ट ऑफ 1857
C. एस. बी. चौधरी3. सिविल रिबेलियन इन द इंडियन म्यूटिनीज (1857-59)
D. अशोक मेहता4.द ग्रेट रिबेलियन

 

ABCD
(a)2341
(b)2314
(c)3241
(d)3124

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या- सही सुमेल निम्नलिखित है-
सूची-I (लेखक)सूची-II (पुस्तक का शीर्षक)
वी.डी. सावरकरद इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस
आर.सी. मजूमदारद सिपॉय म्यूटिनी एण्ड द रिवोल्ट ऑफ 1857
एस. बी. चौधरीसिविल रिबेलियन इन द इंडियन म्यूटिनीज (1857-59)
अशोक मेहताद ग्रेट रिबेलियन

18. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) जनता की योजना- विनोबा भावे
Solution:व्याख्या- पीपुल्स प्लॉन अर्थात जनता की योजना का प्रारूप 1945 ई. में प्रमुख विचारक मानवेन्द्र नाथ रॉय ने प्रस्तुत किया था जबकि विनोबा भावे सत्याग्रह तथा भूदान आन्दोलन से सम्बन्धित हैं। लाहौर प्रस्ताव 1940 ई. में फज्ल-उल-हक द्वारा, पीरपुर रिपोर्ट 1938 में राजा सईद मुहम्मद मेंहदी द्वारा तथा गाँधियन प्लॉन 1944 में श्रीमन नारायण अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

19. कथनों पर विचार कीजिए-

कथन (A): ब्रिटिश सरकार ने अगस्त 1932 में सांप्रदायिक पुरस्कार की घोषणा की।

कारण (R) : इसके तहत प्रत्येक अल्पसंख्यक समुदाय के लिये विधानमण्डलों में कुछ सीटें सुरक्षित की गईं थी जिसके लिये सदस्यों का चुनाव पृथक् निर्वाचन मण्डलों से होता था।

नीचे दिये गये कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं किन्तु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
Solution:व्याख्या- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनाल्ड ने 16 अगस्त, 1932 को 'साम्प्रदायिक पुरस्कार' की घोषणा किया जो अंग्रेजों की विघटनकारी नीति का एक और प्रमाण था। इसके तहत प्रत्येक अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विधानमण्डलों में कुछ सीटें सुरक्षित की गयी थी जिसके लिए सदस्यों का चुनाव पृथक निर्वाचन मंडलों से होता था। इसके तहत दलित वर्ग को अल्पसंख्यक मानकर हिन्दुओं से अलग कर दिया गया। इस पृथक प्रतिनिधित्व के नियम का कांग्रेस द्वारा पुरजोर विरोध किया गया और सितम्बर, 1932 में 'पूना पैक्ट' के नाम एक नया समझौता भारतीय परिदृश्य में अस्तित्व प्राप्त कर सका। अतः कथन (A) एवं कारण (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।

20. निम्नलिखित में से किस नदी का जल ग्रहण क्षेत्र सर्वाधिक है?

Correct Answer: (b) सोन
Solution:व्याख्या - विकल्प में दी गई नदियों में सोन नदी का जल ग्रहण क्षेत्र सर्वाधिक है। सोन नदी अमरकंटक पहाड़ी से निकलकर पूर्व की ओर मध्य प्रदेश में बहने के बाद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बहती हुई बिहार में प्रवेश कर जाती है और पटना के निकट गंगा में मिल जाती है। बनास, गोपद, रिहन्द, कुन्हड़ आदि इसकी सहायक नदियाँ हैं।
नदीजल ग्रहण क्षेत्र
1. सोन70.055 वर्ग किमी.
2. गंडक45,731 वर्ग किमी.
3. रामगंगा30,811 वर्ग किमी.
4. महानंदा207.285 वर्ग किमी.