सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2017 सामान्य अध्ययन(Part-I)

Total Questions: 60

31. कथनों पर विचार कीजिए-

कथन (a): चीनी उद्योग दक्षिण भारत में अधिक विकसित है।

कारण (R) : गन्ने की प्रति हेक्टेयर पैदावार तथा गन्ने में रस की मात्रा दक्षिणी राज्यों में अधिक होती है।

Correct Answer: (b) (a) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (a) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
Solution:व्याख्या- दक्षिण भारत की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है तथा गन्ना भी उष्ण कटिबंधीय फसल है। आदर्श जलवायु उपस्थित होने के कारण दक्षिण भारत में उगाया जाने वाला गन्ना अधिक रसीला एवं अधिक शर्करा वाला होता है। समुद्र तटीय जलवायु के प्रभाव, काली मृदा का क्षेत्र, नमी संरक्षण की क्षमता व ट्यूबबेल सिंचाई का विकास होने के कारण दक्षिण भारत का गन्ना मोटा एवं अधिक रस वाला है फलस्वरूप प्रति हेक्टेयर उत्पादन भी अधिक होता है। इसी कारण चीनी उद्योग दक्षिण भारत में अधिक विकसित है। गन्ना उत्पादन में भारत का विश्व में द्वितीय स्थान है। यहाँ विश्व का लगभग 40% गन्ना पैदा किया जाता है। उष्णकटिबंधीय तथा उपोष्णकटिबंधीय फसल होने के कारण इसके लिए 20°C से 27°C का औसत वार्षिक तापमान तथा 100 से 200 सेमी. की औसत वार्षिक वर्षा उपयुक्त होती है। गन्ने की फसल तैयार होते समय वर्षा का अभाव काफी लाभदायक होता है क्योंकि इससे शर्करा की मात्रा में वृद्धि हो जाती है। भारत में शीर्ष गन्ना उत्पादक राज्य-

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र

कर्नाटक

32. सूची-1 (प्रकृति में प्राप्त पदार्थों) को सूची-II (तत्वों) से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-Iसूची-II
A. हीरा1. कैल्शियम
B. संगमरमर2. सिलिकॉन
C. रेत3. एल्युमीनियम ऑक्साइड
D. माणिक्य (रुबी)4. कार्बन

 

ABCD
(a)1234
(b)4123
(c)4213
(d)4213

 

Correct Answer: (b)
Solution:
सूची-1 (प्रकृति में प्राप्त पदार्थ)सूची-II (तत्व)
हीराकार्बन
संगमरमरकैल्शियम
रेतसिलिकॉन,
माणिक्य (रूबी)एल्युमिनियम ऑक्साइड

33. लोमबोक जलडमरूमध्य किन दो द्वीपों के मध्य स्थित है?

Correct Answer: (a) बाली एवं लोमबोक
Solution:व्याख्या- पानी के ऐसे संकरे रास्ते को जो दो बड़े जल के समूहों को जोड़ता हो, जलसंधि या जलडमरूमध्य कहते हैं। लोमबोक जलडमरूमध्य जावा सागर को हिन्द महासागर से जोड़ता है तथा यह इंडोनेशिया में बाली और लोमबोक द्वीपों के बीच स्थित है।

34. निम्नलिखित में से कौन गर्म धारा है?

Correct Answer: (b) ब्राजील धारा
Solution:व्याख्या- ब्राजील धारा गर्म जलधारा है जो अटलांटिक महासागर में ब्राजील तट पर प्रवाहित होती है। फाकलैंड धारा, लैब्रोडोर धारा और कनारी धारा ठण्डी जलधाराएँ हैं।

35. सूची-1 को सूची-II से मिलान करिए तथा सूची के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची-I(देश)सूची-II(प्रमुख प्राथमिक निर्यात)
A. चाड1. कपास
B. नाइजर2. यूरेनियम
C. रवांडा3. पेट्रोलियम
D. बेनिन4. कहवा/कॉफी

 

ABCD
(a)4132
(b)2413
(c)3241
(d)1324

 

Correct Answer: (c)
Solution:व्याख्या-सही सुमेल निम्नलिखित है-
सूची-Iसूची-II
चाडपेट्रोलियम
नाइजरयूरेनियम
रवांडाकहवा/कॉफी
बेनिनकपास

36. पश्चिमी एशिया में सर्वाधिक तेल उत्पादक देश है-

Correct Answer: (c) सऊदी अरब
Solution:व्याख्या-पश्चिमी एशिया में सर्वाधिक तेल उत्पादक देश सऊदी अरब है। यह मध्य पूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। 2018-19 में शीर्ष तेल उत्पादक देश है-यू.एस.ए., सउदी अरब, रूस, ईरान।

37. विश्व का सर्वाधिक काफी उत्पादक देश है-

Correct Answer: (b) ब्राजील
Solution:व्याख्या- कॉफी वृक्ष एक उष्णकटिबंधीय सदाबहार झाड़ी है।

विश्व के सर्वाधिक कॉफी उत्पादक देश-

ब्राजील > विवतनाम > कोलंबिया > इंडोनेशिया

38. निम्नलिखित में से कौन रूस के प्रमुख संसाधनों में से नहीं है?

Correct Answer: (d) यूरेनियम
Solution:रूस में प्राकृतिक संसाधनों- खनिज तेल, कोयला, लौह अयस्क, स्वर्ण, रजत, निकल, कॉपर, टिन, क्रोमियम, गैस इत्यादि के प्रचुर भण्डार पाये जाते हैं किन्तु यूरेनियम की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है। अतः विकल्प (d) उचित उत्तर है।

39. उत्तरी अमेरिका का सुपीरियर झील का क्षेत्र प्रसिद्ध है-

Correct Answer: (a) लौह अयस्क भण्डार
Solution:व्याख्या- संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित सुपीरियर झील का क्षेत्र प्रमुख लौह अयस्क क्षेत्र के रूप में विख्यात है। यहाँ मेसाबी तथा बर्मिलन प्रमुख लौह खदानें हैं।

40. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) मलावी - एशिया
Solution:व्याख्या-
सूची-1सूची-II
बैकालरशियन फेडरेशन
मलावीअफ्रीका
कैस्पियन सागरएशिया/यूरोप
तंगानिकाअफ्रीका