सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2017 सामान्य अध्ययन(Part-I)

Total Questions: 60

51. लाभ-मात्रा अनुपात में सुधार निम्नलिखित के द्वारा किया जा सकता है-

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:व्याख्या- लाभ मात्रा अनुपात (Profit Volume Ratio) यह बिक्री की मात्रा में परिवर्तन के कारण लाभ में परिवर्तन की दर को मापता है। यह लाभप्रदाता की गणना के लिए महत्वपूर्ण अनुपातों में से एक है क्योंकि यह विक्री के संबंध में अर्जित योगदान को इंगित करता है। लाभ मात्रा में सुधार के लिए परिवर्तनशील अनुपात में कमी करना, विक्री कीमतों को बढ़ाकर उत्पादों को बेचना तथा साथ ही साथ बिक्री मित्रणों को अपने लाभानुसार परिवर्तित करना इसके अन्तर्गत सम्मिलित किया गया है।

इसे निम्नांकित सूत्र से दर्शाया जा सकता है-

पी./वी अनुपात योगदान (Contribution)×100/ विक्री (Sales)

योगदान - विक्री कीमत एवं परिवर्तनशील लागत के बीच अन्तर

52. निम्नलिखित में से किसको गरीबी का सामाजिक सूचक नहीं समझा जाता है?

Correct Answer: (a) परिवहन के साधनों की कम संख्या
Solution:व्याख्या- गरीबी रेखा या निर्धनता रेखा आय के उस स्तर को कहते हैं जिससे कम आमदनी होने पर व्यक्ति अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ होता है। निरक्षरता स्तर, स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँच की कमी तथा रोजगार के अवसरों की कमी गरीबी का सामाजिक सूचक माना जाता है, जबकि परिवहन के साधनों की कम संख्या इसमें शामिल नहीं है।

53. परिवहन, संचार, वाणिज्य किस के अन्तर्गत आते हैं?

Correct Answer: (c) तृतीयक गतिविधियाँ
Solution:व्याख्या- भारत में परिवहन, संचार तथा वाणिज्य तृतीयक गतिविधियों के अन्तर्गत आते हैं। तृतीय गतिविधियों के अन्तर्गत सेवा क्षेत्र की विशाल परिधि में व्यापार, होटल एवं रेस्तरा, परिवहन, भण्डारण एवं संचार, बीमा, वित्त रियल एस्टेट, व्यवसायिक सेवाएँ, सामाजिक एवं निजी सेवायें इत्यादि आती हैं। प्राथमिक गतिविधियाँ कृषि क्षेत्र से तथा द्वितीयक गतिविधियाँ विनिर्माण क्षेत्र/उद्योग क्षेत्र से सम्बन्धित हैं।

54. आयात कर-

Correct Answer: (b) व्यापार की मात्रा को घटाता है
Solution:व्याख्या- किसी भी तरह के उत्पादों या सेवाओं को बाहर के किसी देश से खरीदने को आयात (Import) कहते हैं। आयात कर (टैरिफ) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर लगाया जाने वाला कर है। सामान्यतः इसे आयात पर लगाया जाता है। आयात कर व्यापार की मात्रा को घटाता है।

55. भारतीय रुपये को चालू खाते में पूर्ण परिवर्तनीय बनाया गया था-

Correct Answer: (a) 1994
Solution:व्याख्या- वर्ष 1994 में भारतीय रुपया चालू खाते के लेन-देन में पूरी तरह से परिवर्तनीय बना दिया गया। चालू खाते की परिवर्तनीयता का तात्पर्य है कि मुद्रा की सीमा पार आवाजाही पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। चालू खाता विनियमितता, लक्ष्यों, सेवाओं और आय के साधनों के अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा से संबंधित भुगतान पर प्रतिबंध हटाने से संबंधित है।

56. जी.एस.टी. किस तरह का कर है?

Correct Answer: (b) अप्रत्यक्ष कर
Solution:व्याख्या- गुड्स एंड सर्विस टैक्स (वस्तु और सेवा कर) एक अप्रत्यक्ष कर सुधार है जो राज्यों के बीच से करों की सीमा को दूर करता है और एक एकल बाजार का निर्माण करता है। जी एस टी के तहत केवल मूल्य संवर्धन पर कर लगेगा और कर का बोझ अंतिम उपभोक्ता द्वारा वहन किया जायेगा। जी एस टी एक देश, एक कर नियम के अंतर्गत माना जाता है। इसमें सभी 17 करों को एक कर से विस्थापित कर दिया गया। भारत में जी एस टी की शुरूआत 1 जुलाई, 2017 को की गयी थी।

57. मुद्रा एवं वित्तीय मामलों में सरकार का वित्तीय अभिकर्ता एवं सलाहकार कौन है?

Correct Answer: (c) आर.बी.आई.
Solution:व्याख्या- भारतीय रिजर्व बैंक, मुद्रा और वित्तीय मामलों में सरकार के वित्तीय अभिकर्ता और सलाहकार की भूमिका का निर्वहन करता है। रिजर्व बैंक के प्रमुख कार्यों में सरकार को सलाह देना और बैंक के खातों का रख-रखाव और नियमन इत्यादि भी सम्मिलित है।

58. उरूग्वे दौर किससे सम्बन्धित है? (a) डब्ल्यू. टी. ओ.

Correct Answer: (e) a & c
Solution:व्याख्या- गैट के उरुग्वे दौर (1989-93) ने विश्व व्यापार संगठन को जन्म दिया। 15 अप्रैल, 1994 को 123 देशों के वाणिज्य मन्त्रियों ने मराकेश में उरूग्वे दौर (1986-1994) के फाइनल एक्ट पर अपने हस्ताक्षर किये थे जिसकी परिणति में विश्व व्यापार संगठन की स्थापना की गयी और इस प्रकार 1948 में स्थापित गैट का स्थान 1 जनवरी, 1995 को WTO ने लिया। उल्लेखनीय है कि विश्व व्यापार संगठन स्वायत्त स्वतंत्र और वैधानिक अधिकार प्राप्त संस्था है जो संयुक्त राष्ट्र संघ का भाग या अधिकरण नहीं है। इसका मुख्यालय जेनेवा, (स्विट्जरलैंड में) है। वर्तमान में WTO के 164 सदस्य हैं।

59. निम्नलिखित में किस वस्तु का 2017 में भारत से निर्यात सर्वाधिक रहा है?

Correct Answer: (b) अभियांत्रिकीय वस्तुएं
Solution:व्याख्या- भारत के आर्थिक सर्वेक्षण (2017-18) के अनुसार भारत के निर्यात में 2017-18 (अप्रैल-नवम्बर) की अवधि में इंजीनियरिंग समान और समुद्री उत्पादों के निर्यात में अच्छी वृद्धि हुई थी। उल्लेखनीय है कि अभियांत्रिकीय वस्तुओं का भारत के कुल निर्यात में 26% योगदान है।

60. शुद्ध निर्यात बराबर होता है-

Correct Answer: (c) निर्यात - आयात
Solution:व्याख्या- शुद्धनिर्यात वह मूल्य है जो किसी देश के कुल निर्यात में से कुल आयात के मूल्य को घटा देने के बाद प्राप्त होता है। यह धनात्मक और ऋणात्मक दोनों हो सकता है। शुद्ध निर्यात = कुल निर्यात - कुल आयात