सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2017 सामान्य अध्ययन(Part-II)

Total Questions: 60

51. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-I(राज्य)सूची-II(अस्तित्व में आने का वर्ष)
A. नागालैण्ड1. 2000
B. झारखंड2. 1963
C. तेलंगाना3. 1975
D. सिक्किम4. 2014

 

ABCD
(a)4123
(b)2143
(c)3214
(d)1342

 

Correct Answer: (b) A-2, B-1, C-4, D-3
Solution:व्याख्या- सही सुमेल निम्नलिखित हैं-
सूची-I(राज्य)सूची-II(अस्तित्व में आने का वर्ष)
नागालैण्ड1963
झारखण्ड2000
तेलंगाना2014
सिक्किम1975

52. महा कुम्भ मेला प्रायः कितने वर्ष पर आयोजित किया जाता है?

Correct Answer: (b) 12 वें वर्ष
Solution:व्याख्या- कुंभ मेला हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु कुंभ पर्वस्थल हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसमें से प्रत्येक स्थान पर प्रति 12वें वर्ष और प्रयागराज में दो कुंभ मेलों के बीच 6 वर्ष के अंतराल में अर्द्ध कुंभ भी होता है। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में कुंभ कुंभ एवं अर्द्धकुंभ के नामों को परिवर्तित किया गया तथा कुंभ को महाकुंभ तथा अर्द्धकुंभ को कुंभ नाम दिया गया।

53. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-I(समाचार पत्र)सूची-II(प्रकाशक)
A. बंगाली1. जोगेन्द्र नाथ बोस
B. बंगवासी2. अरविन्द घोष
C. वंदे मातरम3. सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
D. अमृत बाजार पत्रिका4. मोतीं लाल घोष

 

ABCD
(a)2134
(b)3124
(c)3421
(d)4321

 

Correct Answer: (b) A-3, B-1, C-2, D-4
Solution:
सूची-1(समाचार पत्र)सूची-II(प्रकाशक)
बंगालीसुरेन्द्र नाथ बनर्जी
बंगवासीजोगेन्द्र नाथ बोस
वंदे मातरम्अरविन्द घोष
अमृत बाजार पत्रिकामोतीं लाल घोष

54. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-Iसूची-II
A. अष्टाध्यायी1. यास्क
B. महाभाष्य2. कात्यायन
C. निरुक्त3. पतंजलि
D. वार्त्तिका4. पाणिनि

 

ABCD
(a)4312
(b)2314
(c)1234
(d)3142

 

Correct Answer: (a) A-4, B-3, C-1, D-2
Solution:व्याख्या- सही सुमेल निम्नलिखित है-
सूची-Iसूची-II
अष्टाध्यायीपाणिनि
महाभाष्यपतंजलि
निरुक्तयास्क
वार्त्तिकाकात्यायन

55. सूची-1 एवं सूची-11 का मिलान कीजिए तथा दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-Iसूची-II
A. स्तूप1. बाघ
B. चित्रकारी2. साँची
C. कनिष्क की सिरविहीन मूर्ति3. देवगढ़
D. दशावतार मन्दिर4. मथुरा

 

ABCD
(a)1234
(b)2143
(c)4321
(d)3214

 

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या- सही सुमेल निम्नलिखित है-
सूची-Iसूची-II
स्तूपसाँची
चित्रकारीबाघ
कनिष्क की सिरविहीन मूर्तिमथुरा
दशावतार मन्दिरदेवगढ़

56. भारत एवं एशिया का प्रथम डॉल्फिन शोध केन्द्र एन.डी.आर.सी. की स्थापना गंगा नदी के तट पर किस शहर में की जा रही है?

Correct Answer: (b) पटना
Solution:व्याख्या- भारत एवं एशिया का पहला डॉल्फिन शोध केन्द्र (NDRC) की स्थापना गंगा नदी के तट पर पटना (बिहार) शहर में की जा रही है। इसके अतिरिक्त मुंगेर में एक 'आब्जर्वेटरी' का निर्माण कराया जा रहा है, जहाँ से डॉल्फिनों को देखा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने 5 अक्टूबर, 2009 को गंगा डॉल्फिन को भारत का जलीय जीव घोषित किया है। गंगा नदी में पायी जाने वाली गंगा डॉल्फिन एक नेत्रहीन जलीय जीव है।

57. निम्नलिखित में से किसने अपने पहले टेस्ट में शतक नहीं बनाया है?

Correct Answer: (d) सुनील गावस्कर
Solution:व्याख्या- विकल्प में दिये गये क्रिकेट खिलाड़ियों में सुनील गावस्कर ने अपने पहले टेस्ट में शतक नहीं बनाया है जबकि सौरव गांगुली, वीरेन्द्र सहवाग तथा पृथ्वी शॉ ने अपने पहले टेस्ट में शतक बनाया था। सुनील गावस्कर भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने अपने 16 वर्ष के खेल जीवन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 35 शतक बनाये।

58. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव पूँजी निर्माण पर प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं डालेगा?

Correct Answer: (d) सिंचाई
Solution:व्याख्या- मानव पूँजी निर्माण को प्रभावित करने वाले कारक पाँच प्रकार के हैं जो निम्नलिखित हैं-

(a) शिक्षा (Education)

(b) स्वास्थ्य (Health)

(c) प्रशिक्षण (Training)

(d) प्रवसन (Migration)

(e) सूचना/जानकारी (Information)

सिंचाई मानव पूँजी निर्माण से किसी प्रकार से संगत नहीं है।

59. देश के किस राज्य का हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम्मिलित नहीं है?

Correct Answer: (d) मध्य प्रदेश
Solution:व्याख्या- मध्य प्रदेश राज्य का कोई भी क्षेत्रीय अंश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्तर्गत नहीं आता है। उत्तर प्रदेश के 8 जिले (बागपत, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली), हरियाणा के 14 जिले (करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, नूह, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद) और राजस्थान के 2 जिले (अलवर और भरतपुर) तथा सम्पूर्ण दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं।

60. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) बॉम्बे क्रॉनिकल - गोपाल कृष्ण गोखले
Solution:व्याख्या- बॉम्बे क्रॉनिकल अंग्रेजी अखबार था जो 1910 में सर फिरोजशाह मेहता द्वारा मुम्बई से प्रकाशित किया जाता था।